Thursday, July 30खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 30, 2026

LS की सीटें 850 करने की तैयारी पर शशि थरूर ने जताई चिंता, बोले- लोकतंत्र को खोखला कर देगी नई न्यवस्था

LS की सीटें 850 करने की तैयारी पर शशि थरूर ने जताई चिंता, बोले- लोकतंत्र को खोखला कर देगी नई न्यवस्था

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central government) देश में नए परिसीमन (Delimitation) के तहत लोकसभा सदस्यों की संख्या 543 से बढ़ाकर लगभग 824 से 850 करने की तैयारी में है। इसके लिए संसद में एक महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक (Constitution Amendment Bill) लाने की भी तैयारी कर रही है, जिसके लिए सत्ता पक्ष को लोकसभा (Lok Sabha) में बिल पर वोटिंग में शामिल होने वाले सांसदों की संख्या में से दो तिहाई के समर्थन की आवश्यक्ता होगी। इन तमाम अटकलबाजियों के बीच केरल से आने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखकर कहा है कि यह नई व्यवस्था भारत के लोकतंत्र को खोखला कर देगी। थरूर ने चेतावनी दी है कि संसद का अत्यधिक विस्तार भारत के संस्थागत ढांचे के लिए एक विनाशकारी मोड़ साबित हो सकता है। थरूर का मानना है कि सरकार का तर्क है कि 1972 के बाद...
E20 पेट्रोल से खराब हो जाएंगे इन गाड़ियों के कल-पुर्जे…. सरकार ने संसद में दी बड़ी जानकारी

E20 पेट्रोल से खराब हो जाएंगे इन गाड़ियों के कल-पुर्जे…. सरकार ने संसद में दी बड़ी जानकारी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। E20 पर जारी बहस के बीच केंद्र ने इस मुद्दे पर संसद (Parliament) में बड़ी जानकारी दी है। सरकार ने बुधवार को कहा कि एक अप्रैल, 2005 से पेश की गई और वर्ष 2016 से पहले बनी बीएस-थ्री (BS-III) गाड़ियों को ई-20 ईंधन से चलाने पर उसके कुछ रबर पुर्जे बदलने की जरूरत पड़ सकती है। राज्यसभा (Rajya Sabha) में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ई-20 ईंधन (E-20 fuel) के इस्तेमाल से गाड़ियों के 'माइलेज' पर पड़ने वाले असर को लेकर जताई गई चिंता के बारे में ऑटोमोबाइल कंपनियों और गाड़ियों व इंजन की जांच करने वाली एजेंसियों ने साफ किया है कि गाड़ी का माइलेज सिर्फ ईंधन के प्रकार के अलावा कई अन्य कारकों से भी प्रभावित होता है। सरकार ने बताया- स्टडी की गई थीगडकरी ने कहा कि दो-पहिया और चार-पहिया गाड़ियों पर ई-20 के अस...
लोकसभा में पास होने के बाद आज राज्यसभा में पेश होगा ‘एंटी-पेपर लीक बिल….

लोकसभा में पास होने के बाद आज राज्यसभा में पेश होगा ‘एंटी-पेपर लीक बिल….

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। लोकसभा (Lok Sabha) में हंगामे के बीच पास होने के बाद, अब मोदी सरकार (Modi Government) गुरुवार यानी आज 30 जुलाई को 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' (Public Examinations -Prevention of Unfair Means- Amendment Bill, 2026) राज्यसभा (Rajya Sabha) में पेश करने जा रही है। देशभर में छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद लाए गए इस नए और सख्त संशोधन विधेयक पर आज पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। बुधवार को विपक्ष के भारी हंगामे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कड़े तेवरों के बावजूद सरकार ने इसे लोकसभा से ध्वनि मत से पारित करा लिया। अब सवाल यह है कि क्या उच्च सदन यानी राज्यसभा में सरकार को इस बिल को पास कराने में कोई अड़चन आएगी? आइए समझते हैं राज्यसभा का ताजा 'नंबर गेम'। राज्यसभा का नंबर गेम: क्या आसानी से पास होगा बिल?राज्यसभा की कुल संख्या 245 है, हालांकि अभी 242 स...
By-Election : बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू..

By-Election : बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू..

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बिहार (Bihar) की बांकीपुर (Bankipur), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की दतिया (Datia) और गुजरात की मांजलपुर (Manjalpur) सीट पर गुरुवार को उपचुनाव (By-Election) हो रहा है, नतीजे तीन अगस्त को आएंगे. बांकीपुर में बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. दतिया में बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह आमने-सामने हैं, यह सीट राजेंद्र भारती की सदस्यता जाने से खाली हुई थी. मांजलपुर में बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन से उपचुनाव हो रहा है। बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर आज यानी 30 जुलाई को उपचुनाव हो रहा है. वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी और मतगणना तीन अगस्त को होगी। बिहार की बांकीपुर सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यहां त्रिकोणीय मुकाबला है...