Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

छत्तीसगढ़

झीरम कांड के पीछे कथित राजनीतिक षडयंत्र की जांच नहीं हुई-भूपेश बघेल

झीरम कांड के पीछे कथित राजनीतिक षडयंत्र की जांच नहीं हुई-भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि, झीरम घाटी में रचा गया षडयंत्र लोकतंत्र के इतिहास के सबसे बड़े राजनीतिक नरसंहारों में से एक था। भूपेश बघेल ने कहा कि झीरम कांड के पीछे कथित राजनीतिक षडयंत्र की जांच आज तक नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि एनआईए ने 39 लोगों को आरोपित बनाया था, लेकिन जांच में लगातार लापरवाही के चलते 10 से अधिक लोगों को पकड़ा नहीं जा सका। ऐसे मामले में निचले स्तर के सिर्फ 10 नक्सलियों को सजा मिलना न्याय नहीं कहा जा सकता। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि नक्सलियों के शीर्ष नेताओं के नाम पहले ही एफआईआर से हटा दिए गए थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “पता नहीं किसके कहने पर” ऐसा किया गया। भूपेश बघेल ने कहा कि झीरम कांड के पीछे कथित राजनीतिक षडयंत्र की जांच ...
CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ में पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह ED का छापा

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ में पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह ED का छापा

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज राज्यभर में सात जगहों पर एक साथ छापेमारी (ED Raids) कर रही है। ईडी की टीमें जिन जगहों पर छापेमारी कर रही हैं उनमें छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) के पर्सनल असिस्टेंट (PA) केके चंद्राकर का घर भी शामिल है। ईडी की यह जांच 2020 और 2021 में आयोजित CGPSC राज्य सेवा परीक्षाओं के पेपर लीक होने और उनमें गड़बड़ी के आरोपों से जुड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी के रायपुर जोनल ऑफिस ने कुछ संदिग्धों के ठिकानों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार सुबह कुछ सर्च ऑपरेशन चलाया। ईडी द्वारा सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के साथ मिलकर यह छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन तमन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी क...
जीरम घाटी नक्सली हमला मामले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

जीरम घाटी नक्सली हमला मामले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

छत्तीसगढ़
जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुचर्चित जीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। लंबे समय से न्यायालय में चल रहे इस प्रकरण में आगामी 10 अगस्त को अंतिम बहस निर्धारित की गई है। इसके बाद न्यायालय निर्णय की तिथि घोषित कर सकता है। इस मामले में कुल 11 आरोपिताें के विरुद्ध अभियोजन चल रहा है। इनमें से एक आरोपित की मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष आरोपिताें के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई जारी है। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कुल 101 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए हैं। गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अब मामला अंतिम बहस के चरण में पहुंच गया है। 10 अगस्त को होने वाली अंतिम बहस के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष अपने-अपने अंतिम तर्क न्यायालय के समक्ष रखेंगे। इसके बाद सभी की नजरें न्यायालय के फैसले पर टिकी...
चावल महोत्सव के साथ मनेगा रोजगार और आवास दिवस

चावल महोत्सव के साथ मनेगा रोजगार और आवास दिवस

छत्तीसगढ़
धमतरी। शासन के निर्देशानुसार सात अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा वीबी-जी रामजी के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी, हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा तथा निर्माण संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को आवास निर्माण सामग्री की आपूर्ति और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने, आवास परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रोजगार दिवस ...
PM मोदी से छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय…. विकास परियोजनाओं पर चर्चा कर मांगी मदद

PM मोदी से छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय…. विकास परियोजनाओं पर चर्चा कर मांगी मदद

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) शुक्रवार को दिल्ली में थे, जहां उन्होंने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात कर प्रदेश के विकास, बस्तर के कायाकल्प और राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं (Key Projects) के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य से जुड़ी तीन अहम परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री का समर्थन मांगा। जिनमें 10,500 करोड़ रुपए के प्रस्तावित गैस-आधारित यूरिया प्रोजेक्ट की जल्द मंजूरी, 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने और रायपुर या बस्तर में AIIA (अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान) की स्थापना करने की मांग की। इस बारे में राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को छत्तीसगढ़ में हो रहे बदलावों और विशे...
CG: बारिश में बिजली गुल…. अंबिकापुर के बाल सुधार गृह से खिड़की तोड़ 11 नाबालिग भागे

CG: बारिश में बिजली गुल…. अंबिकापुर के बाल सुधार गृह से खिड़की तोड़ 11 नाबालिग भागे

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अंबिकापुर (Ambikapur) शहर हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. मामला अंबिकापुर शहर के बाल सुधार गृह (Juvenile Correctional Home) यानी जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम का है. मंगलवार की देर शाम यहां 11 बाल अपचारी खिड़की तोड़कर परिसर से फरार हो गए. घटना के बाद प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार नाबालिगों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में अभियान शुरू कर दिया. दरअसल, देर शाम तेज बारिश होने लगी. इसी बीच बिजली गुल हो गई थी. अंधेरा हुआ तो नाबालिगों ने पहले सुधार गृह की खिड़की तोड़ी, फिर पीछे की दीवार फांदकर परिसर से निकल गए. यहां मुख्य द्वार पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन घटना पीछे के हिस्से से होने के कारण किसी को भनक नहीं लग सकी. 11 नाबालिगों के फरार होने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई....
सुआ पहाड़ जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल, मार्च से लापता किसान की हुई पहचान

सुआ पहाड़ जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल, मार्च से लापता किसान की हुई पहचान

छत्तीसगढ़
कोरबा। जिले के रजगामार क्षेत्र स्थित सुआपहाड़ जंगल में बुधवार को एक पेड़ से लटका नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल की पहचान दरगा निवासी मान सिंह (45) के रूप में हुई है, जो मार्च माह से लापता थे। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर उनकी शिनाख्त की। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सुआपहाड़ के घने जंगल में एक पेड़ से कंकाल लटका देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना रजगामार पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जहां कंकाल मिला, वह स्थान पहाड़ी क्षेत्र में करीब 25 किलोमीटर अंदर घने जंगल में स्थित है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मान सिंह खेती-किसानी का कार्य करते थे। होली के बाद से वे अचानक घर से लापता हो गए थे। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी काफी तलाश ...
CG: कबीरधाम जिले में पुल से नीचे गिरी बेकाबू कार…. 4 युवकों की मौत

CG: कबीरधाम जिले में पुल से नीचे गिरी बेकाबू कार…. 4 युवकों की मौत

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कबीरधाम जिले (Kabirdham district) में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर (Car Skidded off Bridge) गई। इस हादसे में कार पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पंडरिया इलाके में पांडातराई के करीब गड़ाई गांव स्थित एक छोटे पुल से तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर नीचे गई। इस घटना में अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) की मौत हो गई तथा दो अन्य जुनेद रजा (21) और आरजू खान (19) घायल हो गए हैं। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, रायपुर के बिरगांव निवासी युवक एक कार में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने पंडरिया के लिए रवाना हुए थे। रविवार देर रात जब वह गड़ाई गांव स्थित एक छोटे पुल के करीब पहुंचे तब उसकी कार अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 50 फ...
शहर के कई वार्ड टैंकरों के भरोसे, निगम के दावों पर उठे सवाल

शहर के कई वार्ड टैंकरों के भरोसे, निगम के दावों पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़
धमतरी । तेज गर्मी के बीच शहर में पेयजल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर निगम के 40 वार्डों में से कई वार्ड ऐसे हैं, जहां नलों से पानी नहीं आ रहा और लोगों की प्यास केवल टैंकरों के सहारे बुझ रही है। शहर के गोकुलपुर, लाल बगीचा, टिकरापारा सहित कई वार्डों में रोजाना पानी के टैंकर दौड़ते नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि टैंकर पहुंचने के बाद ही लोगों को पानी मिल पाता है। तेज गर्मी के कारण कई टेप नल सूखे पड़े हैं, जिससे वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि गर्मी शुरू होने से पहले नगर निगम ने पेयजल व्यवस्था को लेकर बड़े दावे किए थे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि इस बार पानी की कोई किल्लत नहीं होगी, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के विपरीत नजर आ रही है। स्थानीय रहवासी राजकुमार देवांगन, प्रेम कुमार देवांगन और ज्ञानेश्वर सिन्हा का कहना है कि शहर की बढ़त...
रविशंकर सागर जलाशय की बढ़ेगी उम्र, 65.5 करोड़ से होगा बड़ा उन्नयन

रविशंकर सागर जलाशय की बढ़ेगी उम्र, 65.5 करोड़ से होगा बड़ा उन्नयन

छत्तीसगढ़
धमतरी। धमतरी जिले की जीवनरेखा माने जाने वाले रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल बांध) के उन्नयन और सुरक्षा को लेकर राज्य शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बांध की दीर्घकालिक मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 65.5 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत बांध में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए सफाई सहित कई आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से बांध की आंतरिक संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ जल रिसाव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण मिलेगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार काे परियोजना को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा ऋतु से पहले सभी प्रक्रियाएं पूरी कर कार्य जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने और कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है। वर्ष 1978 में निर्मित यह बहु...