इजरायल चुनाव में धांधली के आरोपों पर विवाद, नेतन्याहू ने अरब पार्टियों को घेरा
तेल अवीव। इजरायल में चुनाव के बाद कथित वोट चोरी और विदेशी हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। शुरुआती चुनावी अनुमानों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को बहुमत से दूर दिखाए जाने के बाद उनकी पार्टी लिकुड ने अरब नेतृत्व वाली पार्टियों पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि मतदान के दौरान विदेशी फंडिंग, मतदाताओं को रिश्वत देने और अन्य अनियमितताओं के जरिए चुनाव परिणाम बदलने की कोशिश की गई। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में अब तक सार्वजनिक रूप से कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय चुनाव समिति के प्रमुख न्यायमूर्ति नोआम सोलबर्ग ने आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट से विदेशी हस्तक्षेप की आशंकाओं की जांच करने का अनुरोध किया है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, नेतन्याहू के गठबंधन को 53, विपक्षी गठबंध...
