Monday, October 19खबर जो असर करे |
Shadow

Month: September 2026

Report: भारत के लोग भले ही लंबी उम्र जी रहे …. पर बुढ़ापे में स्वस्थ जीवन और संतुष्टि का अभाव

Report: भारत के लोग भले ही लंबी उम्र जी रहे …. पर बुढ़ापे में स्वस्थ जीवन और संतुष्टि का अभाव

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में लोग पहले से ज्यादा लंबी उम्र (Longer lifespan) जरूर जी रहे हैं, लेकिन जीवन के आखिरी वर्षों में स्वस्थ, सक्रिय, आर्थिक रूप से सुरक्षित और संतुष्ट रहने की तस्वीर उतनी अच्छी नहीं है। खासकर ग्रामीण बुजुर्ग महिलाओं (Elderly Rural Women) के लिए स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण है। 60 वर्ष की उम्र में ग्रामीण महिलाओं के पास औसतन 18.5 वर्ष की शेष जीवन प्रत्याशा है, लेकिन इनमें सिर्फ 4.6 वर्ष अच्छे जीवन के रहने का अनुमान है। इसके मुकाबले शहरी पुरुषों के लिए 19.1 वर्ष की शेष जिंदगी में 10.2 वर्ष अच्छे जीवन के हैं। मुंबई स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज, यूनिवर्सिटी ऑफ विएना और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अध्ययन में यह तस्वीर सामने आई है। अध्ययन के निष्कर्ष प्रतिष्ठित जर्नल सोशल इंडीकेटर्स रिसर्च में प्रकाशित हुए हैं। शोधकर्ताओं ने भारत में बुजुर्गों की...
MP: स्वामित्व योजना पर गतिरोध जारी….सरकार ने शुरू की पटवारियों पर कार्रवाई की तैयारी

MP: स्वामित्व योजना पर गतिरोध जारी….सरकार ने शुरू की पटवारियों पर कार्रवाई की तैयारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। स्वामित्व योजना (SVAMITVA Scheme) के तहत रजिस्ट्री से जुड़े काम को लेकर सरकार और पटवारियों (Government and Patwaris) के बीच गतिरोध खत्म नहीं हुआ है। सरकार के निर्देश के बावजूद पटवारी इस काम को करने के लिए तैयार नहीं हैं। अब सरकार ने पटवारियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिलों से उनके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों और शिकायतों की जानकारी मांगी गई है। राजस्व विभाग (Department of Revenue) ने सभी जिलों को एक प्रारूप भेजकर पटवारियों के खिलाफ लंबित मामलों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसमें भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों के साथ लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की जांच और प्रकरणों की जानकारी भी मांगी गई है। सरकार ने ऐसे मामलों का भी ब्योरा मांगा है, जिनमें पटवारियों की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत या प्रकरण सामने आए हों। इसके अलावा लंबे समय से अभियोजन की मं...
सामाजिक और आर्थिक बदलाव की राह पर भारत…. देश के 2.8 करोड़ बच्चे बने पहली शिक्षित पीढ़ी

सामाजिक और आर्थिक बदलाव की राह पर भारत…. देश के 2.8 करोड़ बच्चे बने पहली शिक्षित पीढ़ी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में करीब 2.8 करोड़ बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने परिवार में छह साल की स्कूली शिक्षा (School Education) पूरी करने वाली पहली पीढ़ी बनकर पीढ़ियों से चले आ रहे अभाव के बीच बदलाव की नई शुरुआत की है। यह आंकड़ा बताता है कि शिक्षा अब केवल बच्चों के भविष्य को बदलने का माध्यम नहीं, बल्कि परिवारों में सामाजिक और आर्थिक बदलाव (Social and Economic changes) की राह भी बना रही है। हालांकि, वैश्विक आंकड़े यह भी बताते हैं कि शिक्षा की इस प्रगति को टिकाऊ बनाने के लिए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और घर की बुनियादी सुविधाओं पर भी समान ध्यान देना होगा। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव (ओपीएचआई) के अध्ययन में विकासशील देशों में बच्चों की गरीबी, कुपोषण और शिक्षा की स्थिति का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और ओपीएचआई...
MP: शिवपुरी के करैरा में कुएं में मिले मां-बेटे का शव…. महिला ने मासूम को दुपट्टे से बांध रखा था

MP: शिवपुरी के करैरा में कुएं में मिले मां-बेटे का शव…. महिला ने मासूम को दुपट्टे से बांध रखा था

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के करैरा (Karera) में पुलिस लाइन के नीचे बने 'पीपल वाले कुएं' में एक महिला और उसके बेटे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही करैरा थाना प्रभारी (टीआई) विनोद छाबई पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की पहचान शिवानी विश्वकर्मा पत्नी भूपेंद्र विश्वकर्मा निवासी करैरा के रूप में हुई है. दिल दहला देने वाली बात यह सामने आई है कि महिला ने अपने 7 साल के मासूम बेटे को अपने दुपट्टे से बांधकर कुएं में छलांग लगाई थी. पति से विवाद के बाद दिल्ली से आई थी मायकेपरिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवानी का अपने पति भूपेंद्र से विवाद चल रहा था. इसी अनबन के कारण वह क...
MP: इंदौर में नवरात्रि से पहले अवैध गर्भपात किट का जखीरा बरामद …, उठे सवाल

MP: इंदौर में नवरात्रि से पहले अवैध गर्भपात किट का जखीरा बरामद …, उठे सवाल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मिनी मुंबई इंदौर (Indore) में नवरात्र से पहले अवैध गर्भपात किटों (Illegal Abortion Kits) के बड़े जखीरे का खुलासा हुआ है. औषधि विभाग की कार्रवाई में 19 हजार से ज्यादा गर्भपात किट बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 92 लाख रुपये बताई जा रही है. इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं के मिलने के बाद अब इनके सप्लाई नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. बीजेपी विधायक उषा ठाकुर (BJP MLA Usha Thakur) ने मामले को गंभीर बताते हुए पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है. वहीं, कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि प्रशासन यह पता लगा रहा है कि दवाओं की सप्लाई कहां से हुई और इन्हें किन-किन जगहों पर भेजा जाना था। दरअसल, इंदौर में अवैध गर्भपात किटों के खिलाफ औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गर्भपात किट बरामद की गई हैं. सामने आई जानकारी के मुत...
MP: भाजपा के नए प्रभारी आज से भोपाल दौरे पर….. वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे, बूथों पर होगा संवाद

MP: भाजपा के नए प्रभारी आज से भोपाल दौरे पर….. वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे, बूथों पर होगा संवाद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) भाजपा (BJP) के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) और सह प्रभारी रेखा वर्मा (Rekha Verma) दो दिन भोपाल में रहकर संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेंगे। दोनों नेताओं का दौरा केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा। वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से भी संवाद करेंगे। इसके बाद प्रदेश कोर ग्रुप और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बिप्लब देब 30 सितंबर को सुबह बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद बूथ स्तर के कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। इसके बाद पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात का कार्यक्रम है। दोपहर बाद वे बूथ अध्यक्ष के घर चाय पर पहुंचेंगे। शाम को प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। सह प्रभारी भी बूथ पदाध...
MP में इसी सप्ताह हो सकती है मानसून की विदाई…. आज 19 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

MP में इसी सप्ताह हो सकती है मानसून की विदाई…. आज 19 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इसी सप्ताह प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। सबसे पहले उज्जैन (Ujjain) और ग्वालियर संभाग (Gwalior Division) के जिलों से मानसून लौटेगा। इसके बाद इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग से भी इसकी विदाई होगी। मानसून की वापसी से पहले अगले तीन दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश (Light Rain), बूंदाबांदी और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। बुधवार को 19 जिलों में बूंदाबांदी, आंधी और गरज-चमक की संभावना है। वहीं, प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम से शुरू होगी मानसून की वापसीमौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा राजस्थान और पंजाब के कई हिस्सों से आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र ...
MP में गजब का कारनामा….. गधे के नाम नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी, सिस्टम पर उठे सवाल

MP में गजब का कारनामा….. गधे के नाम नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी, सिस्टम पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन (Nursing Registration) के ऑनलाइन सिस्टम (Online System) का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां एक गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Nursing Registration Certificate) जारी हो गया. आवेदन में नाम से लेकर फोटो, माता-पिता की जानकारी और जाति तक सब कुछ फर्जी भरा गया था. इसके बावजूद पोर्टल ने आवेदन को रिजेक्ट नहीं किया, बल्कि कुछ ही मिनटों में सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की ऑनलाइन व्यवस्था से जुड़ा है. NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने इस सिस्टम की जांच के लिए एक टेस्ट आवेदन किया था. उनका मकसद यह पता लगाना था कि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदकों की जानकारी और दस्तावेजों की जांच किस तरह होती है. इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म मे...
ईरान के सुप्रीम लीडर का अमेरिका को लेकर बड़ा बयान…., बोले- दुश्मन को जल्द अरब सागर से निकाल देंगे

ईरान के सुप्रीम लीडर का अमेरिका को लेकर बड़ा बयान…., बोले- दुश्मन को जल्द अरब सागर से निकाल देंगे

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान (Iran) के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Supreme Leader Mojtaba Khamenei) ने सोमवार को बिना अमेरिका (America) का नाम लिए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुश्मन ताकतों को जल्द अरब सागर से निकाल दिया जाएगा। उनके मुताबिक, हमलावर ताकतें अब खुद लड़ाई जारी रखने की बजाय युद्ध खत्म करने की अपील कर रही हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में तनाव पहले से काफी बढ़ा हुआ माना जा रहा है। खामेनेई ने यह बात ईरान-इराक युद्ध (Iran-Iraq War) की बरसी और हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह (Hezbollah leader Hassan Nasrallah) की बरसी पर जारी संदेश में कही। नसरल्लाह की 2024 में हत्या कर दी गई थी। इन दोनों मौकों का जिक्र कर उन्होंने ईरान की सैन्य ताकत, क्षेत्रीय स्थिति और दुश्मन ताकतों के दबाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'सिस्टम ऑफ डोमिनेशन' यानी दबदबा बनाने वाली ताकतों के हमलों के शुरुआती दिन...
पाकिस्तानः इमरान खान की रिहाई के लिए शहबाज सरकार के ‘ऑफर’ पर बेटे कासिम का बड़ा इशारा?

पाकिस्तानः इमरान खान की रिहाई के लिए शहबाज सरकार के ‘ऑफर’ पर बेटे कासिम का बड़ा इशारा?

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। जेल की दीवारों के पीछे बंद इमरान खान (Imran Khan) की रिहाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान (Son Qasim Khan) ने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shehbaz Sharif) की सरकार ने उनके पिता को केस निपटाने और जेल से रिहा करने का ऑफर दिया होगा। कासिम ने कहा कि उन्हें अपने पिता को दोबारा देखने की कल्पना भी मुश्किल लगती है। उन्होंने कहा कि वह कुछ भी करने को तैयार हैं, जिससे उनके पिता जेल से बाहर आ सकें। कासिम चाहते हैं कि उनके पिता सरकार के साथ डील कर लें। हालांकि अभी साफ नहीं है कि सरकार ने वाकई कोई डील ऑफर की है या नहीं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इस पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। कासिम ने क्या बताया?कासिम ने कहा कि मेरी बात मानें तो मैं चाहूंगा कि पिता यह डील स्वीकार कर लें। साथ ही उन्होंने म...