Sunday, September 27खबर जो असर करे |
Shadow

Day: September 27, 2026

पुणे के कपल ने बनाई देश की पहली ‘नमक वाली’ बैटरी, सोलर से होगी चार्ज; हैदराबाद में शुरू हुआ इस्तेमाल

पुणे के कपल ने बनाई देश की पहली ‘नमक वाली’ बैटरी, सोलर से होगी चार्ज; हैदराबाद में शुरू हुआ इस्तेमाल

राष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
पुणे। पुणे के डीप-टेक स्टार्टअप Rechargion ने भारत की पहली 1 kWh क्षमता वाली सोडियम-आयन बैटरी पेश की है। इस स्टार्टअप की शुरुआत पुणे के रिसर्चर दंपति ने की है। खास बात यह है कि कंपनी की स्वदेशी बैटरी का इस्तेमाल हैदराबाद स्थित सीआईआई के गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर में शुरू हो गया है। इसे सोलर पैनलों से पैदा होने वाली बिजली से चार्ज किया जा सकता है। आज के समय में लिथियम-आयन बैटरियों का इस्तेमाल मोबाइल से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों और ऊर्जा भंडारण तक कई क्षेत्रों में हो रहा है। इन बैटरियों के लिए भारत काफी हद तक दूसरे देशों पर निर्भर है। ऐसे में पुणे की कंपनी की सोडियम-आयन बैटरी को देश में वैकल्पिक बैटरी तकनीक विकसित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कैसे काम करती है ‘नमक वाली’ बैटरी? हैदराबाद के गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर की छत पर लगे सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली पैदा करते हैं।...
ज्ञानेश कुमार को हटाना इतना आसान नहीं! नोटिस से राष्ट्रपति के आदेश तक, जानिए CEC को हटाने का पूरा प्रोसेस

ज्ञानेश कुमार को हटाना इतना आसान नहीं! नोटिस से राष्ट्रपति के आदेश तक, जानिए CEC को हटाने का पूरा प्रोसेस

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच उन्हें पद से हटाने की मांग भी चर्चा में है। मौजूदा समय में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं और उन्होंने 19 फरवरी 2025 को 26वें CEC के रूप में पदभार संभाला था। CEC को पद से हटाने की प्रक्रिया सामान्य सरकारी अधिकारियों से अलग और काफी कठिन है। संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त को उसी तरीके और उन्हीं आधारों पर हटाया जा सकता है, जिस तरह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को हटाया जाता है। 2023 के संबंधित कानून में भी यही प्रावधान दोहराया गया है। सबसे पहले संसद में देना होता है नोटिस CEC को हटाने की प्रक्रिया संसद में प्रस्ताव के नोटिस से शुरू होती है। लोकसभा में दिए जाने वाले नोटिस पर कम से कम 100 सांसदों और राज्यसभा में दिए जाने वाले नोटिस पर कम से कम 50 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी हैं। इसके ...
नेपाल में भारतीय विमानों की सुरक्षा पर सवाल…. काठमांडू एयरपोर्ट पर 26 साल से यात्रियों की खुद जांच करता है भारत

नेपाल में भारतीय विमानों की सुरक्षा पर सवाल…. काठमांडू एयरपोर्ट पर 26 साल से यात्रियों की खुद जांच करता है भारत

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल (Nepal) के काठमांडू (Kathmandu) स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tribhuvan International Airport) से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों (Indian aircraft) की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल दिसंबर 1999 में कंधार हाईजैक (फ्लाइट IC814) के बाद शुरू हुई एक 'अस्थायी' व्यवस्था आज स्थायी रूप ले चुकी है जिसके तहत भारतीय सुरक्षाकर्मी नेपाल की धरती पर यात्रियों और उनके सामान की अतिरिक्त तलाशी लेते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया से नेपाली एजेंसियों को दूर रखा जाता है और नेपाल के किसी भी मंत्रालय यानि गृह या नागरिक उड्डयन के पास इस विदेशी सुरक्षा तैनाती को वैध ठहराने वाला कोई भी दस्तावेज नहीं है। यह स्थिति अब नेपाल की संप्रभुता और दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों को लेकर एक नई बहस छेड़ रही है। काठमांडू के ...
Pakistan : पुलिस चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला…पीड़ितों को बचाने जा रही एंबुलेंस पर गोलीबारी

Pakistan : पुलिस चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला…पीड़ितों को बचाने जा रही एंबुलेंस पर गोलीबारी

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान (North-western Pakistan) में शनिवार को सड़क किनारे बने पुलिस चेकपॉइंट (Police checkpoint) पर हुए आत्मघाती बम हमले की जगह पर पहुंची एक एम्बुलेंस पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। प्रांतीय आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि विस्फोटक से लदे वाहन से किया गया यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa province) के डेरा इस्माइल खान (Dera Ismail Khan) जिले में हुआ। स्थानीय पुलिस प्रमुख सफदर बलोच ने कहा कि मारे गए और घायल हुए लोगों में ज्यादातर सुरक्षाकर्मी और राहगीर थे। अस्पताल ले जाते वक्त हुई एंबुलेंस पर गोलीबारीधमाके से बड़ा चेकपॉइंट तबाह हो गया और चश्मदीदों ने बताया कि हमले के बाद गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दी। फैजी ने बताया कि जब इमरजेंसी टीमें पीड़ितों को पास के अस्पताल ले जा रही थीं तो बंदूकधारियों ने एम्बुलेंस पर गोलीबारी क...
भारत-अमेरिका के बीच निर्णायक मोड़ पर पहुंची ट्रेड डील, 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा

भारत-अमेरिका के बीच निर्णायक मोड़ पर पहुंची ट्रेड डील, 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। भारत और अमेरिका (India and America) के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना हुआ था, लेकिन अब दोनों देश एक निर्णायक मोड़ क करीब दिख रहे हैं. अमेरिकी विदेश विभाग के सीनियर अधिकारी ने कहा है कि प्रस्‍ताव‍ित समझौता 90 फीसदी (Agreement 90% Complete) से ज्‍यादा पूरा हो चुका है, बस मसले बचे हुए हैं.। अधिकारी ने कहा कि यह डील दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जा सकता है। इस सवाल- कब डील पर साइन हो सकता है, के जवाब में अधिकार ने कहा कि मैं यही कहूंगा कि देखते रहिए, जैसा कि हम बार-बार कहते हैं, 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बस कुछ आखिरी चीजें तय की जा रही हैं. इस कारण मुझे उम्‍मीद है कि आपको इस बारे में बहुत जल्‍द कुछ जानकारी मिलेगी.। अधिकारी ने आगे कहा कि यह समझौता द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएगा. अधिकारी ने यह भी कहा कि और इससे वास्त...
भारत का बड़ा एनर्जी सप्लायर बनकर उभर रहा अमेरिका… LPG निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश बना

भारत का बड़ा एनर्जी सप्लायर बनकर उभर रहा अमेरिका… LPG निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश बना

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका (India and America) के रिश्ते पिछले एक साल में और मजबूत हुए हैं. खास तौर पर ऊर्जा के क्षेत्र (Energy sectors) में दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ा है. अमेरिका (America) अब भारत को LPG सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है. अमेरिकी विदेश विभाग की वरिष्ठ अधिकारी बेथनी मॉरिसन ने यह जानकारी दी है। न्यूयॉर्क फॉरेन प्रेस सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान मॉरिसन ने भारत-अमेरिका संबंधों पर बात की. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में दोनों देशों के बीच साझेदारी का दायरा काफी बढ़ा है. अब भारत और अमेरिका ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और कूटनीति समेत कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं. मॉरिसन ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अलग-अलग देशों और स्रोतों से सप्लाई बढ़ा रहा है. ऐसे में अमेरिका भी भारत का एक बड़ा एनर्जी सप्लायर बनकर उभरा है. उन्होंने कहा, 'हमें गर्व है कि अमे...
Russia-Ukraine के बीच भीषण हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत… ट्रंप ने पुतिन से की समझौते की अपील

Russia-Ukraine के बीच भीषण हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत… ट्रंप ने पुतिन से की समझौते की अपील

अंतरराष्ट्रीय
कीव। रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच हवाई हमले तेज हो गए हैं। शनिवार को यूक्रेन में रूसी हमलों में चार लोगों की मौत हुई, जबकि रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र (Krasnodar Krai) में यूक्रेनी ड्रोन हमले (Ukrainian drone attacks) में तीन लोगों की जान गई। रूसी कब्जे वाले यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में भी यूक्रेनी हमलों में तीन लोगों की मौत की सूचना है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के साथ समझौता करने की अपील की। यूक्रेन में रूसी हमलों से चार लोगों की मौतयूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने शनिवार को कीव, जापोरिज्जिया, सूमी और खारकीव समेत कई इलाकों को निशाना बनाया। जापोरिज्जिया में एक घर के मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौ...
MP में निजी हाथों में नहीं सौंपे जाएंगे सरकारी मेडिकल कॉलेज…. सरकार ने वापस लिया फैसला

MP में निजी हाथों में नहीं सौंपे जाएंगे सरकारी मेडिकल कॉलेज…. सरकार ने वापस लिया फैसला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने एक बड़ा और जनहितैषी फैसला (Public-Friendly Decision) लेते हुए राज्य के 9 सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Government Medical Colleges) को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत निजी हाथों में सौंपने के फैसले को वापस ले लिया है। इस फैसले से राज्य के छात्रों, डॉक्टरों, कर्मचारियों और आम जनता को बहुत बड़ी राहत मिली है. दरअसल, कुछ दिन पहले ही खबरदार शो में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ माहौल बन गया था।...
“अर्नब चक्रवात” का कहर…. UP में 13 लोगों की मौत, 8 राज्यों में हो रही भारी बारिश, 14 में अलर्ट

“अर्नब चक्रवात” का कहर…. UP में 13 लोगों की मौत, 8 राज्यों में हो रही भारी बारिश, 14 में अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। 'अर्नब चक्रवात' ('Cyclone Arnab') से उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 8 राज्यों में तेज बारिश (Rain) हो रही है. बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसके चलते राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अभी इसका सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में करीब 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. 40-50 किमी/घंटे की हवाएं चल रही हैं. अगल-अलग हादसों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. 32 जिलों में बाढ़ का खतरा है. वहीं बिहार के 19 जिलों में यलो अलर्ट है। वहीं, छत्तीसगढ़ के बस्तर में बारिश ने शहर से लेकर गांव तक की तस्वीर बदल दी है. पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं. कहीं सड़क पर सैलाब है. कहीं खेत पानी में डूबे है...
नॉर ईस्टर तूफान ने अमेरिका में मचाई तबाही…. तेज हवा-बारिश से जनजीवन बेहाल, 425 उड़ानें रद्द

नॉर ईस्टर तूफान ने अमेरिका में मचाई तबाही…. तेज हवा-बारिश से जनजीवन बेहाल, 425 उड़ानें रद्द

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका (America) के पूर्वी तट पर इस वीकेंड शक्तिशाली नॉर ईस्टर तूफान (Powerful Nor'easter storm) का असर देखने को मिला. वॉशिंगटन डीसी (Washington D.C.) से लेकर अमेरिका के उत्तर-पूर्वी राज्य मेन तक तेज हवाओं, भारी बारिश के साथ तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. शनिवार को अमेरिका से जुड़ी करीब 425 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबकि 1,338 उड़ानों में देरी हुई। तूफान का असर सिर्फ उड़ानों पर नहीं पड़ा, बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई. न्यू जर्सी, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क और पेंसिल्वेनिया में हजारों घरों और कारोबारों की बिजली चली गई. शनिवार दोपहर 1:07 बजे तक इन चार राज्यों में 88 हजार से ज्यादा घरों, दुकानों और दफ्तरों की बिजली गुल थी. इससे पहले यह संख्या 1.19 लाख से ज्यादा थी। हजारों घरों में अब भी बिजली गुलकनेक्टिकट, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में दोपहर करीब 1 बजे तक हर राज्य में 25 हजार स...