MP: बच्चों की मौतों पर राजनीति…. बालाघाट पहुंचे अभिजीत दिपके…. इन्फ्लुएंसर्स के ग्रुप ने घेरा
बालाघाट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट जिले (Balaghat district) में बीते तीन महीनों के दौरान करीब 30 आदिवासी बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद यह मामला पूरे प्रदेश में गर्माया हुआ है। इसी दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijit Dipke) ने भी शनिवार को बालाघाट के एक गांव में इस मुद्दे को उठाने के लिए पहुंचे, तो इस दौरान वहां उनका अनुभव कुछ अच्छा नहीं रहा।
दरअसल वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद स्थानीय पत्रकारों (इन्फ्लुएंसर्स) के ग्रुप ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन पर सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने कॉकरोच पार्टी के प्रमुख पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया और इतनी देरी से बालाघाट आने के बारे में सवाल पूछा, जिसके बाद दिपके देरी से आने की बात मानी और अपनी इस गलती के लिए वे उन इन्फ्लुएंसर्स से क्षमा (माफी) मांगते हुए नजर आए।
इस घ...





