भारत में मेहमानों के स्वागत की खास तैयारी… मेज पर सजेगी जयपुर की कारीगरी, सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर
जयपुर। दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के लिए दुनिया के 20 देशों से मेहमान पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। खाने से लेकर उसे परोसने तक, हर चीज में भारतीय संस्कृति और कारीगरी ((Jaipur Craftsmanship) ) की झलक दिखेगी। इसी खास मेहमाननवाजी के लिए जयपुर के करीब 300 कारीगरों ने सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर (Silver Plated Tableware) और कटलरी तैयार की है। इनके डिजाइन में पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक तकनीक का मेल देखने को मिलेगा।
ब्रिक्स समिट के दौरान जब दुनिया के प्रमुख देशों के प्रतिनिधि दिल्ली में एक साथ बैठेंगे, तो मेज पर परोसा जाने वाला भोजन ही खास नहीं होगा, बल्कि उसे परोसने के लिए इस्तेमाल होने वाला टेबलवेयर भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस खास मेहमाननवाजी में जयपुर की पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक तकनीक का अनूठा मेल दिखाई देगा।
अरुण्स ग्रुप के सीईओ अरुण पा...


