Monday, September 7खबर जो असर करे |
Shadow

Day: September 7, 2026

MP से लेकर यूपी-बिहार और दिल्ली तक आज भारी बारिश के आसार…. अलर्ट जारी

MP से लेकर यूपी-बिहार और दिल्ली तक आज भारी बारिश के आसार…. अलर्ट जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में सितंबर महीना शुरू होने के साथ सुबह का नजारा शीत ऋतु के आगमन की आहट देने लगा है. हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) अभी कमजोर पड़ता नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 7 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और इंडो-गंगेटिक प्लेन में सक्रिय ट्रफ की वजह से उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में मॉनसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं. अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने क...
MP: सागर के बंड़ा में जहरीली शराब से 11 मौतों के बाद बड़ा एक्शन, 5 अधिकारी निलंबित

MP: सागर के बंड़ा में जहरीली शराब से 11 मौतों के बाद बड़ा एक्शन, 5 अधिकारी निलंबित

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) की बंडा तहसील में जहरीली शराब (Spurious liquor) पीने से हुई मौतों के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने सख्त रुख अपनाया है. रविवार सुबह ही मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया था कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. इसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आबकारी और दो पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया, जबकि एक सीनियर अफसर को जिले से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। घटना बंडा तहसील के गोगरा खुर्द, नौरोज और पाटन गांवों में सामने आई है. शुरुआती प्रशासनिक जानकारी के अनुसार जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्थानीय बीजेपी विधायक ने मृतकों की संख्या 11 बताई है. कई अन्य लोगों के बीमार होने की भी जानकारी सामने आई है। 3 अधिकारी सस्पेंड, 1 मुख्यालय अटैचमुख्यमंत...
MP: CM मोहन यादव दुबई के 4 दिवसीय दौरे पर, दुबई के दिग्गज निवेशों से करेंगे संवाद

MP: CM मोहन यादव दुबई के 4 दिवसीय दौरे पर, दुबई के दिग्गज निवेशों से करेंगे संवाद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दुबई। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) 6 से 9 सितंबर तक दुबई दौरे (Dubai Visit) पर रहेंगे. 'इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश–दुबई 2026' ('Invest in Madhya Pradesh – Dubai 2026') के तहत मुख्यमंत्री संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख निवेशकों, उद्योग समूहों और कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. उनके दौरे में AIM Congress 2026 में भागीदारी, मध्यप्रदेश पवेलियन (Madhya Pradesh Pavilion) का उद्घाटन, निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें और 'इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश' संवाद सत्र होंगे। मुख्यमंत्री यादव के दौरे का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की औद्योगिक, पर्यटन और निवेश क्षमता को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने रखना है. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, इस दौरान मुख्यमंत्री कई उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर सीधे संवाद करेंग...