मुंबई पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर रोजर कुक, सड़क किनारे कुल्हड़ की चाय का लिया आनंद
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य के प्रीमियर रोजर कुक इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मुंबई प्रवास के दौरान उनका एक अनौपचारिक अंदाज भी सामने आया, जब ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने सड़क किनारे कुल्हड़ में चाय का आनंद लिया। चाय पीते हुए तस्वीर सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया ने भी इस पल को चर्चा में ला दिया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार, शिक्षा, ऊर्जा और निवेश सहयोग से जुड़ी औपचारिक बैठकों के बीच मुंबई की सड़क किनारे चाय का यह अनुभव दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के दौरे का अलग पहलू बन गया।
17 से 25 सितंबर तक भारत और वियतनाम का दौरा
रोजर कुक 17 से 25 सितंबर तक भारत और वियतनाम के दौरे पर हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया सरकार के मुताबिक, इस दौरे का उद्देश्य भारत और वियतनाम के साथ व्यापार, निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, पर्यटन, विमानन और कौशल वि...









