Saturday, September 19खबर जो असर करे |
Shadow

उत्तर कोरिया में 2000 साल से शांत पड़ा सीस्मिक जोन…. परमाणु परीक्षणों की वजह से अब लगातार आ रहे भूकंप

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया (North Korea) ने साल पिछले कुछ सालों में कई बार परमाणु परीक्षण (Nuclear test) किया है। इसकी ही वजह से ऐसे इलाके में भी भूकंप (Earthquake) के झटके आ रहे हैं जहां पिछले 2000 सालों से एकदम शांति थी। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने आखिरी बार 2017 में परमाणु परीक्षण किया था। एक स्टडी में पता चला है कि मंताप की पहाड़ियों के आसपास 2008 से 2025 के बीच 1399 भूकंप के झटके आ चुके हैं। जबकि 2013 से पहले यहां कभी भूकंप नहीं आया। 2006 से 2017 तक उत्तर कोरिया ने यहां कम से कम 6 बार परमाणु परीक्षण किया है।


2013 में पहली बार आया बड़ा भूकंप
रिपोर्ट के मुताबिक इस इलाके में पहली बार 2013 में बड़ा भूकंप आया। उस समय यहां तीसरा परमाणु परीक्षण किया गया था। 2017 में आखिरी परमाणु परीक्षण के बाद भूकंप की तीव्रता और फ्रेक्वेंसी दोनों बढ़ गईं। 2017 में इस इलाके में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। एक जानकार ने बातया कि उत्तर कोरिया की मंताप पहाड़ियों में आए भूकंप ज्यादा ताकतवर नहीं थे। इनकी तीव्रता 2 से 3 के बीच ही रही। वहीं इनका केंद्र भी धरती के ज्यादा नीचे नहीं होता था।


ऐक्टिव हो गया पुराना सीस्मिक जोन
यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने बताया, हमारे पास 2000 सालों का रिकॉर्ड है। यह तो नहीं कहा जा सकता कि यहां कभी भूकंप नहीं आया लेकन इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता कि सीस्मिक गतिविधियां इस इलाके में बहुत कम थीं जो कि अचानक तेजी से बढ़ी हैं। कई जानकारों का कहना है कि 2017 के बाद मंताप की पहाड़ियां अपने पुराने रूप में वापस आ गई हैं। जानकारों का कहना है कि स्टडी से पता चला है 2000 साल से पहले इस इलाके में अकसर भूकंप आते थे। हो सकता है कि बार-बार होने वाले परमाणु परीक्षण की वजह से फाल्ट फिर से ऐक्टिव हो गए हों।


उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि उसने मिसाइलों, तोप और ड्रोन का संयुक्त युद्धाभ्यास किया जिसमें ”गोलाबारी की भीषण विनाशकारी क्षमता” का प्रदर्शन किया गया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि शनिवार को किए गए इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य एकीकृत मारक क्षमता नियंत्रण प्रणाली के संचालन की प्रक्रिया का अभ्यास करना था। इससे पहले दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा था कि उसे शनिवार सुबह उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय वोनसान क्षेत्र से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *