Thursday, March 5खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

दुनिया पर कर्ज के बोझ बढ़कर रिकॉर्ड 348 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा, US-चीन सबसे आगे

दुनिया पर कर्ज के बोझ बढ़कर रिकॉर्ड 348 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा, US-चीन सबसे आगे

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वॉशिंगटन। वैश्विक अर्थव्यवस्था (Global Economy) के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। वॉशिंगटन स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान Institute of International Finance (IIF) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 के अंत तक दुनिया का कुल कर्ज बढ़कर रिकॉर्ड 348 ट्रिलियन डॉलर (Record $348 trillion) तक पहुंच गया है। यह वृद्धि कोविड-19 महामारी (COVID-19 Pandemic) के बाद सबसे तेज मानी जा रही है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन का सबसे बड़ा योगदान रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और चीन के तेजी से कर्ज बढ़ाने से ग्लोबल कर्ज में सिर्फ एक साल में करीब 29 ट्रिलियन डॉलर का नया कर्ज जुड़ा है। इसमें 10 ट्रिलियन डॉलर से अधिक सरकारी उधारी रही। अमेरिका, चीन और यूरो जोन ने मिलकर कुल कर्ज वृद्धि में लगभग तीन-चौथाई हिस्सा जोड़ा है, जिससे वैश्विक वित्तीय संतुलन पर दबाव और बढ़ गया है। विशेषज्ञों का क...
MP सरकार शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाभरा में बनाएगी बड़ा पार्क, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP सरकार शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाभरा में बनाएगी बड़ा पार्क, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
आलीराजपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad, the great freedom fighter) की विरासत को सहेजने के लिए मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) उनकी जन्मस्थली भाभरा में एक बड़ा पार्क (Big park) बनाएगी। इस बात की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को की। आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के झाबुआ में स्थित भाभरा में हुआ था और उन्होंने 27 फरवरी, 1931 को देश के लिए अपनी जान दे दी थी। महानायक की पुण्यतिथि पर भाभरा में आयोजित 'आजाद स्मृति समारोह' में बोलते हुए, यादव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) में उनके नाम पर एक बड़ा पार्क बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद 14 साल की छोटी सी उम्र में स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े थे और आजादी की लड़ाई में उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। भील समुदाय से सीखी थी निशानेबाजीयादव ने आज...
Tamil Nadu: DMK में क्यों शामिल हुए जयललिता के विश्वासपात्र रहे ओ पनीरसेल्वम? क्या मिला ऑफर?

Tamil Nadu: DMK में क्यों शामिल हुए जयललिता के विश्वासपात्र रहे ओ पनीरसेल्वम? क्या मिला ऑफर?

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजनीति में शुक्रवार, 27 फरवरी को एक अहम बदलाव देखने को मिला, जब एक समय AIADMK की दिग्गज नेता जयललिता (Jayalalitha) के विश्वासपात्र रहे ओ पनीरसेल्वम (OPS) राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (Chief Minister MK Stalin) की मौजूदगी में उनकी सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) में शामिल हो गए। यह कदम न केवल उनके राजनीतिक जीवन के लिए निर्णायक है, बल्कि राज्य की आगामी चुनावी राजनीति पर भी गहरा प्रभाव डाल सकता है। पनीरसेल्वम तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2022 में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) से निष्कासित किए जाने से पहले वह पार्टी के शीर्ष पदों पर भी रह चुके थे। वफादारी से विद्रोह तक की यात्राOPS लंबे समय तक दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के विश्वसनीय सहयोगी रहे। 2016 में उनके निधन के बाद, उन्होंने शुरुआत में वीके शशिकला को सत्ता...
MP: धार जिले में एक घर में चल रही थी अवैध पिस्टल-माउजर फैक्ट्री.. राजस्थान SOG ने दी दबिश, 2 गिरफ्तार

MP: धार जिले में एक घर में चल रही थी अवैध पिस्टल-माउजर फैक्ट्री.. राजस्थान SOG ने दी दबिश, 2 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
धार। राजस्थान (Rajasthan) में अवैध हथियारों (Illegal Weapons) की सप्लाई चेन पर बड़ा प्रहार करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) (Special Operations Group - SOG) ने सात साल से फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अपने घर में ही पिस्टल और माउजर बनाने की अवैध फैक्ट्री चला रहे थे और तैयार हथियारों की सप्लाई राजस्थान तक कर रहे थे। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से वांछित थे और कई मामलों में इनके नाम सामने आ चुके थे। एसओजी टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी मध्य प्रदेश में सक्रिय हैं। इसके बाद टीम ने मध्य प्रदेश के धार जिले के गंधवानी क्षेत्र में दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलवीर सिंह उर्फ बल्लू उर्फ बलवीर सरदार (54) और पण्डित उ...
कश्मीर से पूर्वोत्तर तक सुरंगों का जाल बिछाकर भारतीय सीमाओं को बनाया जाएगा अभेद्य

कश्मीर से पूर्वोत्तर तक सुरंगों का जाल बिछाकर भारतीय सीमाओं को बनाया जाएगा अभेद्य

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) रणनीतिक और सामरिक सुरंगों का जाल बिछाकर भारतीय सीमाएं अभेद्य (Indian Borders Impenetrable) बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से लेकर पूर्वोत्तर में बनने वाली ये सुरंगें न सिर्फ चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर भारत की सैन्य ताकत को दोगुना कर देंगी बल्कि हिमालय के सुदूर दुर्गम क्षेत्र में हर मौसम में सड़क संपर्क भी मुहैया कराएंगी। अन्य राज्यों की सुरंग परियोजनाएं सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देंगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ने छह सुरंग परियोजनाओं की लंबित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का कार्य फास्ट ट्रैक पर लाने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा पाइपलाइन में सबसे अहम शिंकु ला सुरंग (4.1 किलोमीटर) है। 15,800 फीट की ऊंचाई पर बनने वाली यह सुरंग दुनिया की सबसे ऊंची...
TMC ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 4 उम्मीदवारों के नाम… बाबुल सुप्रियो को भी मौका

TMC ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 4 उम्मीदवारों के नाम… बाबुल सुप्रियो को भी मौका

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। त्रिणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress-TMC) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) से राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए 4 उम्मीदवारों (4 Candidates) के नाम घोषित किए हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पूर्व बंगाल डीजीपी राजीव कुमार, सीनियर वलील मेनका गुरुस्वामी और बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोएल मलिक शामिल हैं। पार्टी ने एक्स पर यह घोषणा की, जिसमें कहा गया कि ये उम्मीदवार पार्टी की विरासत को बनाए रखेंगे और हर भारतीय के अधिकारों व सम्मान की रक्षा करेंगे। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों में कुल 37 राज्यसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है। मतदान 16 मार्च को होने वाला है। टीएमसी ने सेवानिवृत्त होने वाले अपने चार सांसदों को दोबारा नामांकित नहीं किया है। बाबुल सुप्रियो पहले भाजपा में थे और नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। सितंब...
बोलीविया में नोटों से भरा कार्गो विमान हुआ क्रैश, 15 लोगों की मौत…

बोलीविया में नोटों से भरा कार्गो विमान हुआ क्रैश, 15 लोगों की मौत…

अंतरराष्ट्रीय
ला पाज। बोलीविया (Bolivia) की राजधानी ला पाज (La Paz) के पास शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा (Major Plane Crash) हो गया. नकदी से भरा एक कार्गो विमान (Cargo Plane) उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया. हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. फायर चीफ पावेल टोवर ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि मरने वाले लोग विमान में सवार थे या फिर हाईवे पर चल रहे वाहनों में मौजूद थे. विमान ला पाज़ एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था, तभी रनवे से फिसलकर एल आल्टो शहर की ओर बढ़ गया और सड़क पर चल रहे कई वाहनों से टकरा गया। प्लेन में किसके रुपये भरे थे?यह हरक्यूलिस विमान बोलीविया वायुसेना का था और सेंट्रल बैंक से नई छपी करेंसी देश के अन्य शहरों में ले जा रहा था. यानी यह बैंकों को मिलने वाला नोट था. टेकऑफ के तुरंत बाद विमान रनवे से फिसल गया और एल आल्टो शहर के पास हाई...
Rajasthan: बालोतरा में भीषण सड़क हादसा… ओवरटेक के दौरान ट्रेलर से भिड़ी स्लीपर बस, 6 लोगों की मौत

Rajasthan: बालोतरा में भीषण सड़क हादसा… ओवरटेक के दौरान ट्रेलर से भिड़ी स्लीपर बस, 6 लोगों की मौत

राज्य, राष्ट्रीय
बालोतरा। राजस्थान (Rajasthan) के बालोतरा जिले (Balotra district) के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 (National Highway-25) पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही एक स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में ज्यादातर यात्री जालोर और सांचौर क्षेत्र के थे, जो होली की छुट्टियों में अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ओवरटेक बना मौत का कारणबालोतरा के एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि बस चालक आगे चल रही दो गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रह...
T20 World Cup: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान ने ली राहत की सांस

T20 World Cup: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान ने ली राहत की सांस

खेल
कोलंबो। इंग्लैंड (England) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 के रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड (New Zealand) ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। विल जैक्स को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान ने राहत की सांस ली है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उनके लिए अब भी रास्ता खुला है। पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, अगर टीम यह मैच बड़े अंतर से जीतती है और बेहतर नेट रन रेट कर लेती है तो सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ट...
डब्ल्यूटीओ जुलाई में करेगा भारत की आठवीं व्यापार नीतियों की समीक्षा

डब्ल्यूटीओ जुलाई में करेगा भारत की आठवीं व्यापार नीतियों की समीक्षा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) इस साल जुलाई में भारत की आठवीं व्यापार नीति की समीक्षा करेगा। इस दौरान सदस्य देशों की तरफ से भारत की व्यापार नीतियों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि व्यापार नीतियों की जुलाई में समीक्षा से पहले सीमा शुल्क आयोग के सदस्य के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने डब्ल्यूटीओ में भारत के डिजिटल कस्टम सुधारों और व्यापार सुगमता समझौते (टीएफए) के क्रियान्वयन को प्रस्तुत किया। मंत्रालय के मुताबिक इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य (सीमा शुल्क) सुरजीत भुजबल ने किया। इसके पहले भारत की सातवीं व्यापार नीति समीक्षा जनवरी, 2021 में जिनेवा स्थित डब्ल्यूटीओ में की गई थी। वित्त मंत्रालय ने बताया कि सीबीआईसी और भारत के स्थायी मिशन ने 24 फरवरी को डब्ल्यूटीओ में विशेष...