फिल्म समीक्षा : इश्क, इमोशंस और आज के रिश्तों की सच्ची कहानी है ‘दो दीवाने सहर में’
कास्ट : सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर, इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, इनेश कोटियन, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अंबेगांवकर, अचिंत कौर, नवीन कौशिक, विराज घेलानी
डायरेक्टर: रवि उदयवार
प्रोड्यूसर: संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल, भारत कुमार रंगा
रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स
आज के दौर में, जहां रिश्ते अक्सर रील्स, चैट्स और आर्टिफिशियल इमोशन्स में उलझकर रह जाते हैं, 'दो दीवाने सहर में' एक ऐसी फिल्म बनकर सामने आती है, जो प्यार की उस सादगी को फिर से जिंदा करती है, जिसे हम कहीं पीछे छोड़ आए हैं। रवि उदयवार के निर्देशन में बनी यह फिल्म न तो भारी-भरकम ड्रामा करती है और न ही बड़े-बड़े दावे, बल्कि धीरे-धीरे आपके दिल में अपनी जगह बना लेती है।
फिल्म की कहानी बेहद सीधी है, लेकिन उसकी खूबसूरती उसकी सादगी में ही छिपी है। मुंबई में 9-टू-5 की नौकरी करने वाला शशांक (सिद्धांत चतुर...









