Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, दिया सकरात्मक संदेश

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब थमता नजर आ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने पुराने मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए कंगना के साथ रिश्ते सुधारने की इच्छा जताई। उन्होंने साफ कहा कि उनके मन में कंगना के प्रति कोई निजी दुर्भावना नहीं है और वह दोस्ती के लिए तैयार हैं।

एक इंटरव्यू में तापसी ने विवाद को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने कभी कोई लड़ाई की। लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में टकराते हैं, लेकिन मैं कभी नहीं टकराई। मेरे पुराने बयान देख लीजिए, क्या मैंने कभी उनके खिलाफ कुछ कहा है?

तापसी पन्नू ने बताया कि यह विवाद उनकी ओर से शुरू नहीं हुआ था। उन्होंने याद दिलाया कि कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ कहा था। तापसी ने कहा कि अगर वह (कंगना रनौत) इतनी शानदार अभिनेत्री हैं तो मुझे उनकी कॉपी कहलाने में कोई समस्या नहीं है। मैं इसे तारीफ की तरह लेती हूं।

तापसी ने स्पष्ट किया कि वह कंगना के साथ दोस्ती करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं उन्हें कहीं मिलती हूं तो जरूर जाकर ‘हैलो’ कहूंगी। वह मेरी सीनियर हैं। उनके जवाब की गारंटी नहीं, लेकिन मेरे दिल में उनके लिए कुछ भी गलत नहीं है।

वर्क फ्रंट पर तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *