Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

अपराध

मुरैना में जन्माष्टमी पर मातम: मंदिर से लौट रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने रौंदा, सास-बहू सहित एक अन्य की मौत

मुरैना में जन्माष्टमी पर मातम: मंदिर से लौट रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने रौंदा, सास-बहू सहित एक अन्य की मौत

अपराध, मध्य प्रदेश
मुरैना। जन्माष्टमी की खुशी मातम में बदल गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शनिवार तडक़े तेज रफ्तार कंटेनर ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। तीनों महिलाएं घिरोना हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म के दर्शन कर घर लौट रही थीं। हादसे में तीनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा तडक़े करीब 4 बजे का है। हरफूल का पुरा गांव की रहने वाली महिलाएं रात में घिरोना हनुमान मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। दर्शन के बाद तीनों पैदल ही हाईवे किनारे से अपने घर लौट रही थीं। तभी दिल्ली की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों ने द...
सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को अलमारी में मिले नोटों से भरे 4 बैग, 3 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद

सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को अलमारी में मिले नोटों से भरे 4 बैग, 3 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद

अपराध, मध्य प्रदेश
सागर। सागर शहर के तिली क्षेत्र में रविवार को हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब तलाशी के दौरान एक अलमारी से नकदी से भरे चार बैग बरामद हुए। बैगों में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी थीं। पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी की रकम 3 करोड़ रुपये से अधिक है। देर रात तक इलेक्ट्रॉनिक मशीन से नोटों की गिनती की जाती रही। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि स्थानीय निवासी सौरभ अहिरवार ने सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ तस्वीर पोस्ट की है। इसके बाद घर में अवैध हथियार होने की आशंका पर पुलिस की विशेष टीम ने तिली स्थित उसके मकान पर तलाशी की। बंद अलमारी खोलते ही मिले नकदी से भरे बैग पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान कमरे में रखी एक बंद अलमारी को पंचनामा तैयार कर खुलवाया गया। अलमारी के भीतर चार भारी बैग रखे मिले। जब बैग खोले गए तो उनमें 500-500 रुपये के नोटों...
सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले लोकायुक्त के शिकंजे में आए निगम के कार्यपालन यंत्री, छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले लोकायुक्त के शिकंजे में आए निगम के कार्यपालन यंत्री, छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अपराध, मध्य प्रदेश
ग्वालियर। मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि आरोपित अधिकारी शुक्रवार, 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले थे। कार्रवाई के बाद नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, नगर निगम के ठेकेदार सचिन पचौरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सड़क निर्माण कार्य के 36 लाख रुपये के बिल का भुगतान लंबित है। आरोप है कि संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर कर भुगतान कराने के एवज में कार्यपालन यंत्री ने बिल राशि का एक प्रतिशत, यानी 36 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपित पहले ही 30 हजार रुपये ले चुका था और शेष छह हजार रुपये नगर निगम कार्यालय में लेने पर सहमत हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्...
सुहागरात के दिन ही नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई दुल्हन!

सुहागरात के दिन ही नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई दुल्हन!

अपराध, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा के एक युवक से धूमधाम से शादी कराने के बाद दुल्हन कुछ ही घंटों में नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो महिला बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दुल्हन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पूरे गिरोह का खुलासा होने की संभावना है। शादी का झांसा देकर वसूले 1.10 लाख रुपये पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के सिसाना गांव निवासी रविंद्र कुमार सिंह को देवरिया में शादी कराने का भरोसा दिलाया गया था। इसके लिए बिचौलियों ने उससे 1.10 लाख रुपये लिए। 24 जुलाई की रात भलुअनी कस्बे के एक मैरिज हॉल में गोल्डी यादव नाम की युवती के साथ उसकी शादी कराई गई। सभी वैवाहिक रस्में पूरी हुईं और ...
पहले शादी टालने की थी साजिश, फिर बना हत्या का प्लान; सिया-चेतन केस में जांच के नए खुलासे

पहले शादी टालने की थी साजिश, फिर बना हत्या का प्लान; सिया-चेतन केस में जांच के नए खुलासे

अपराध, राष्ट्रीय
मुंबई। केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने शुरुआत में हत्या की योजना नहीं बनाई थी। दोनों पहले ऐसी घटना करवाना चाहते थे जिससे केतन घायल हो जाए और शादी टल जाए। लेकिन बाद में उन्होंने इस योजना को छोड़कर हत्या की साजिश रची। घायल करने की योजना क्यों बदली? जांच अधिकारियों के अनुसार, सिया अपने परिवार की बदनामी नहीं चाहती थी और न ही वह घर छोड़कर चेतन के साथ शादी करना चाहती थी। ऐसे में दोनों ने पहले किसी दुर्घटना के जरिए केतन को घायल करने का विचार बनाया, ताकि विवाह टल सके। हालांकि बाद में उन्हें लगा कि इस योजना में पकड़े जाने का खतरा ज्यादा है, इसलिए उन्होंने हत्या की योजना पर काम शुरू कर दिया। इंटरनेट और फिल्मों से जुटाई जानकारी पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों ने वारदात को दुर्घटना...
मुजफ्फरनगर में बहू ने ब्लेड से किया ससुर पर हमला, छेड़छाड़ के आरोप के बाद पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर में बहू ने ब्लेड से किया ससुर पर हमला, छेड़छाड़ के आरोप के बाद पुलिस जांच में जुटी

अपराध, राष्ट्रीय
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि महिला को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने ससुर जाकिर पर ब्लेड से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करता था। महिला का कहना है कि लगातार हो रही इस हरकत से परेशान हो...
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के झांसे में महिला से 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के झांसे में महिला से 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

अपराध, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर की एक महिला से तंत्र-मंत्र के जरिए पारिवारिक समस्याएं दूर करने और शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 85 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मामले में दुर्ग पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से आरोपी पवन बधोरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मुलाकात कुछ समय पहले रायपुर में पवन बधोरिया से हुई थी। आरोपी ने महिला को विश्वास दिलाया कि उसके परिवार पर संकट है और पति व बेटी की समस्याओं का समाधान विशेष पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान से ही संभव है। इसी बहाने उसने महिला का विश्वास जीत लिया। जांच में सामने आया कि भरोसा कायम होने के बाद आरोपी ने महिला को शेयर मार्केट में निवेश कराने का प्रस्ताव दिया। उसने कम समय में कई गुना मुनाफा दिलाने का दावा किया। परिवार की परेशानियां दूर होने और अधिक लाभ मिलने की...
माताबसैया में दर्दनाक हादसा… पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

माताबसैया में दर्दनाक हादसा… पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

अपराध, मध्य प्रदेश
-बानमोर से मंदिर जा रहा था ऑटो, पाराशर की तिवरिया के पास हुआ हादसाफोटोमुरैना। जिले के थाना माताबसैया क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 महिलाओं और 2 बालिकाओं सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा माताबसैया थाना अंतर्गत पाराशर की तिवरिया के पास हुआ।जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग बानमोर से माताबसैया मंदिर पर पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज गति की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। ट्रॉली में पत्थर के बड़े-बड़े ब्लॉक भरे हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पतालसूचना मिलते ही थाना माताबसैया पुलिस मौके पर पहुंची। राह...
प्रेम प्रसंग में पति बना बाधा, पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

प्रेम प्रसंग में पति बना बाधा, पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

अपराध, राष्ट्रीय
हैदराबाद/निजामाबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपने कथित प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की ऐसी साजिश रची, जिसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। आरोप है कि पहले पति को नशे की हालत में मकान की छत से धक्का दिलाया गया। जब वह गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बच गया तो इलाज के दौरान लगे कैन्यूला का इस्तेमाल कर उसके शरीर में टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा पहुंचाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मां के शक से खुली हत्या की परतें मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है, जो खाड़ी देश में नौकरी करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 1 जुलाई को प्रशांत की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा विदेश से लौट आया है। 30 ज...
500 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर देशभर में ठगे करोड़ों रुपये

500 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर देशभर में ठगे करोड़ों रुपये

अपराध, राष्ट्रीय
जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरोह के कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह ने एक ही व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए करीब 500 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शुरुआत उस समय हुई, जब सेंधाराम चौधरी नामक व्यक्ति ने स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 16 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसे '105 IND STOCKS ADV' नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां शेयर ट्रेडिंग और निवेश से कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का दावा किया जाता था। जांच...