Wednesday, November 4खबर जो असर करे |
Shadow

आसिफ खान ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

आसिफ खान - फोटो सोर्स एक्स

मुंबई, 03 नवंबर (हि.स.)। ‘बिग बॉस 20’ से बेघर हुए अभिनेता आसिफ खान ने शो से बाहर आने के बाद कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। खासतौर पर लव गिल के साथ उनके रिश्ते और दोनों के गले मिलने का वायरल वीडियो चर्चा में रहा।

इंटरव्यू में आसिफ ने बताया कि उन्हें इस वीडियो के वायरल होने की जानकारी अपनी पत्नी जेबा से मिली थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पर लोगों की प्रतिक्रिया का बिल्कुल अंदाजा नहीं था।

आसिफ ने बताया कि उनकी पत्नी ने बातचीत के दौरान उन्हें वीडियो दिखाया और बताया कि यह भी चर्चा में है। वीडियो देखने के बाद दोनों खूब हंसे। अभिनेता ने पत्नी की समझदारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हर स्थिति को काफी परिपक्वता से संभाला। आसिफ के मुताबिक, उन्हें खुशी है कि जेबा ने इस पूरे मामले को लेकर संयम बनाए रखा और बेवजह की बातों से प्रभावित नहीं हुईं।

आसिफ ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी को भी निशाना बनाया गया। उन्हें अपमानजनक संदेश भेजे गए और धमकियां तक दी गईं। अभिनेता ने बताया कि जेबा ने उन्हें ऐसे संदेश दिखाए, जिन्हें देखकर उन्हें दुख हुआ। ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए आसिफ ने कहा कि दूसरों में कमियां निकालने से पहले लोगों को अपने व्यवहार और सोच पर ध्यान देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और कलाकारों के परिवार को निशाना बनाने का मुद्दा फिर चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *