Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

Month: March 2026

&TV कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स!

&TV कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स!

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
गर्मी का मौसम खुद को ठंडा रखने, हाइड्रेटेड रहने और ऐसे ताज़गी भरे पेय पदार्थों का आनंद लेने का सही समय है, जो तेज़ गर्मी में भी ऊर्जा बनाए रखें। जैसे स्किनकेयर ज़रूरी है, वैसे ही आप क्या पीते हैं, यह भी आपके शरीर और मूड पर बड़ा असर डालता है। अपने पसंदीदा समर ड्रिंक्स और हाइड्रेशन हैबिट्स शेयर करते हुए &TV के कलाकार बता रहे हैं कि वे इस मौसम में खुद को कैसे ठंडा और एनर्जेटिक रखते हैं। इसमें शामिल हैं प्रियंवदा कांत (लतिका, घरवाली पेडवाली) और विदिशा श्रीवास्तव (अनिता भाभी, भाभीजी घर पर हैं 2.0)। प्रियंवदा कांत, जो घरवाली पेडवाली में लतिका का किरदार निभा रही हैं, उन्होंने कहा, “मेरे लिए गर्मी का मतलब है नैचुरली हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहना। मैं अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हूं, उसके बाद ताज़ा नारियल पानी लेती हूं, जो मुझे तुरंत फ्रेश महसूस कराता है। शूट के दौरान मैं हमेश...
5जी ट्रैफिक साल दर साल 70 प्रतिशत से अधिक बढ़ा: नोकिया MBiT इंडेक्स

5जी ट्रैफिक साल दर साल 70 प्रतिशत से अधिक बढ़ा: नोकिया MBiT इंडेक्स

आर्थिक, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली, 31 मार्च 2026: नोकिया ने अपने वार्षिक मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स (MBiT) के 13वें संस्करण से निष्कर्ष जारी किए, जिसमें भारत के 5जी अंगीकार और डेटा उपभोग एवं रुख में सतत मजबूत गति रेखांकित की गई है। यह रिपोर्ट इस बात का खुलासा करती है कि पूरे भारत में मासिक 5जी डेटा ट्रैफिक साल दर साल 70 प्रतिशत की दर से बढ़कर 2025 में 12.2 एक्साबाइट (EB) पहुंच गया और इस प्रकार से कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड ट्रैफिक में करीब 47 प्रतिशत योगदान यह कर रहा है। प्रति यूज़र औसत मासिक मोबाइल डेटा उपभोग 2025 में बढ़कर 31जीबी से अधिक पहुंच गया जो पिछले पांच वर्षों में 18 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा। यह विस्तृत मोबाइल ब्रॉडबैंड (eMBB) के तेज विस्तार और एआई एप्लीकेशंस, 4के वीडियो स्ट्रीमिंग एवं क्लाउड गेमिंग जैसे अधिक डेटा उपयोग वाले मामलों के लिए बढ़ती मांग को दर्शाता है। वर्ष 2025 में प्रति...
बाबा विश्वनाथ से की प्रदेश की जनता की खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना

बाबा विश्वनाथ से की प्रदेश की जनता की खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना

मध्य प्रदेश
क्रॉउड मैनेजमेंट, दर्शन व्यवस्था और मोबाइल ऐप आधारित टोकन सिस्टम का किया अवलोकन भोपाल ! प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकारें "विरासत के साथ विकास" के मंत्र को आत्मसात करते हुए सुशासन और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में साझा संस्कृति विकसित कर रही हैं। यह न केवल दोनों राज्यों के संबंधों को प्रगाढ़ करेगा, बल्कि जन-कल्याण के नए मार्ग भी प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के भ्रमण के दौरान कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने वाराणसी भ्रमण की शुरूआत देवादिदेव महादेव श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन और पूजन के साथ किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजन कर मध्यप्रदेश की जनता की खुशहाली और निरंतर प्रगति की मं...
KP ओली को गिरफ्तार करके फंस गए पीएम बालेन? नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस

KP ओली को गिरफ्तार करके फंस गए पीएम बालेन? नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी ओली की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। उनके समर्थक अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर रिहाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच नेपाल सुपीम कोर्ट ने सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए गिरफ्तारी पर स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब के लिए तीन दिन का समय दिया है।यह आदेश ओली की ओली की पत्नी राधिका शाक्य द्वारा दायर याचिका पर आया। याचिका में गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए तुरंत रिहाई की मांग की गई थी। हालांकि जस्टिस मेघराज पोखरेल की एकल पीठ ने तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। इससे पहले स्वास्थ्य कारणों से जूझ रहे ओली ने काठमांडू जिला अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी दी, जहां उनकी हिरासत पांच दिन और बढ़ा दी गई। दरअसल ‘जेनजी आंदोलन’ के दौरान हुई 76 लोगों की मौत की जांच के लिए गठित Gauri Bahadur Karki Commission ने अपनी रिपोर्ट में कई नेताओं ...
फारस की खड़ी में फंसे हैं भारत के लिए ईंधन ला रहे कुल 28 जहाज… इनमें 18 भारतीय और 10 विदेशी

फारस की खड़ी में फंसे हैं भारत के लिए ईंधन ला रहे कुल 28 जहाज… इनमें 18 भारतीय और 10 विदेशी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) ने सोमवार को एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा उत्पादों से लदे और भारत (India) आ रहे 10 विदेशी झंडे वाले जहाज (10 Foreign-Flagged Ships) इस समय फारस की खाड़ी (Persian Gulf ) में फंसे हुए हैं। इसके अलावा, 18 भारतीय जहाज भी वर्तमान में इसी क्षेत्र में मौजूद हैं। कुल मिलाकर 28 जहाजों पर संकट अभी भी मंडरा रहा है। जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा ने मौजूदा हालात पर सवालों के जवाब देते हुए स्थिति को स्पष्ट किया। फंसे हुए विदेशी जहाजों की डिटेलविशेष सचिव ने बताया कि भारत आ रहे इन 10 विदेशी जहाजों में महत्वपूर्ण ऊर्जा उत्पाद मौजूद हैं।3 जहाज: एलपीजी (LPG) से लदे हैं।4 जहाज: कच्चा तेल (Crude Oil) लेकर आ रहे हैं।3 जहाज: एलएनजी (LNG) से भरे हुए हैं। इनके अलावा, भारतीय ध्वज वाले जहाज भी हैं। इनमें एलपीजी के तीन टैंकर, एक एलएनजी वाहक और कच्चे तेल के ...
PM मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बात… ग्रीन हाइड्रोजन और सेमीकंडक्टर पर जोर

PM मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बात… ग्रीन हाइड्रोजन और सेमीकंडक्टर पर जोर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को नीदरलैंड (Netherlands) के अपने समकक्ष रॉब जेटेन (PM Rob Jetten) से फोन पर बात की, जिसमें सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, व्यापार और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें पीएम मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को शीघ्र बहाल किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि उन्होंने और जेटेन ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने सेमीकंडक्टर, वृहद जल परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन समेत विभिन्न क्षेत्रों में हमारी साझेदारी की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मोदी ने कहा कि हमने पश्...
संकट के बीच राहत की खबर…. 6000 PNG उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए LPG कनेक्शन

संकट के बीच राहत की खबर…. 6000 PNG उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए LPG कनेक्शन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) द्वारा पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) (PNG - Piped Natural Gas) को बढ़ावा देने और एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) (LPG - Liquefied Petroleum Gas) की सप्लाई को सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, शनिवार तक 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। इस विषय पर मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इन उपभोक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'कल तक 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपनी एलपीजी सरेंडर कर दी! उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद!!' उन्होंने अन्य पीएनजी यूजर्स से भी अपील की कि वे उन लोगों की मदद के लिए अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ दें, जिनके पास अभी तक पीएनजी की सुविधा नहीं है। तीन महीने बाद बंद हो सकती है एलपीजी सप्लाईसरकार की योजना है कि जिन घरों में...
भारत आने वाले विमान पर अमेरिका के हमले से भड़का ईरान, बोला- यह घटना वॉर क्राइम

भारत आने वाले विमान पर अमेरिका के हमले से भड़का ईरान, बोला- यह घटना वॉर क्राइम

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान से भारत (Plane Coming Iran to India) आने वाले विमान पर अमेरिका ने अटैक (America Attacked) कर दिया। अब इसे लेकर ईरान ने नाराजगी जाहिर की है और इस घटना को वॉर क्राइम करार दिया है। साथ ही अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगा दिए हैं। खबर है कि विमान पर हमला ईरान के मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ है। महान एयर का यह विमान मानवीय राहत सामग्री लेकर भारत के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। भड़क गया ईरानभारत में ईरान के दूतावास ने इस हमले की निंदा की है। दूतावास ने लिखा, 'सिविल एविएश ऑर्गेनाइजेशन के बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि मानवीय मिशनों में लगे नागरिक विमानों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों का घोर उल्लंघन है और मानवीय कानून के सिद्धांतों के खिलाफ है।' बताया गया है कि विमान कई देशों से राहत सामग्री लेकर ईरान आया था। दूतावास ने संगठन के ...
अमित शाह का राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार, बोले- नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए नक्सलवादी

अमित शाह का राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार, बोले- नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए नक्सलवादी

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने सोमवार को लोकसभा (Lok Sabha) में कांग्रेस और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर करार प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि नक्सलियों के साथ रहते-रहते एक पार्टी के नेता खुद नक्सलवादी बन गए। शाह ने देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त किए जाने के मुद्दे पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए राहुल गांधी पर नक्सलियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। गृह मंत्री ने कहाकि राहुल गांधी जी अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई बार नक्सलियों और उनके हमर्ददों के साथ देखे गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सल फ्रंटल संगठन ने हिस्सा लिया, जिसका रिकॉर्ड भी है। राहुल गांधी कैसे बच सकते हैंअमित शाह ने दावा किया कि 2010 में ओडिशा में लाडो शिकोका के साथ राहुल ने मंच साझा किया। शिकोका ने उसी मंच से भड़काऊ भाषण दिया और उन्हें माला भी पह...
ईरान युद्ध के बीच IMFकी चेतावनी… मिडिल ईस्ट तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित

ईरान युद्ध के बीच IMFकी चेतावनी… मिडिल ईस्ट तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय
तेल अबीव। मिडिल ईस्ट तनाव (Middle East Tensions) के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund- IMF) ने सोमवार को चेतावनी दी है। उसने कहा है कि मध्य पूर्व में ईरान युद्ध ने सीमावर्ती देशों की अर्थव्यवस्थाओं को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। साथ ही कई ऐसी अर्थव्यवस्थाओं की संभावनाएं धूमिल कर दी हैं, जो हाल ही में पिछले संकटों से उबरना शुरू कर रही थीं। आईएमएफ के शीर्ष अर्थशास्त्रियों द्वारा जारी एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए हमलों से उत्पन्न युद्ध वैश्विक स्तर पर एक असममित झटका पैदा कर रहा है, जिससे वित्तीय स्थितियां और अधिक कठिन हो गई हैं। आईएमएफ ने स्पष्ट किया कि युद्ध का प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि संघर्ष कितने समय तक चलता है, कितना फैलता है और बुनियादी ढांचे तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं को कितना नुकसान पहुंचाता...