Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

Day: March 24, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने जन्म-दिन पर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार 25 मार्च को बामनेर नदी में एक दर्जन कछुओं को रिलीज करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टाइगर रिजर्व में चीतों के पुनर्वास के लिये सॉफ्ट रिलीज बोमा का भूमि-पूजन भी करेंगे। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, जो मध्यप्रदेश के 3 जिलों सागर, दमोह और नरसिंहपुर के 72 ग्रामों को जोड़ते हुए कुल क्षेत्रफल 2339 वर्ग किलोमीटर का आकार लिये हुए है। मध्यप्रदेश का यह 7वाँ और भारत का 54वाँ टाइगर रिजर्व है। वर्ष 2023 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 32 टाइगर मौजूद हैं। इस अभयारण्य को मुख्य रूप से भेड़ियों की भूमि माना जाता है। यहाँ पर सर्वाधिक भेड़िये पाये जाते हैं। टाइगर रिजर्व में चीतों के अनुकूल भूमि उपलब्ध है। इस प्रकार की भूमि दक्षिण अफ्री...
सैमसंग ने गैलेक्सी S26 सीरीज के साथ ‘क्विक शेयर’ में जोड़ा एयरड्रॉप सपोर्ट

सैमसंग ने गैलेक्सी S26 सीरीज के साथ ‘क्विक शेयर’ में जोड़ा एयरड्रॉप सपोर्ट

लाइफस्टाइल
गुरुग्राम: सैमसंग अपनी गैलेक्सी S26 सीरीज में एयरड्रॉप सपोर्ट पेश कर रहा है, जिससे यूजर्स के लिए 'क्विक शेयर' का उपयोग करके डिवाइसेज के बीच कंटेंट शेयर करना और भी आसान हो जाएगा। यह फीचर 23 मार्च से चरणबद्ध तरीके से रोलआउट होना शुरू होगा, जिसकी शुरुआत कोरिया से होगी। इसके बाद इसे यूरोप, हांगकांग, जापान, लैटिन अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण-पूर्वी एशिया और ताइवान सहित अन्य क्षेत्रों में विस्तारित किया जाएगा। एयरड्रॉप सपोर्ट शुरुआत में गैलेक्सी S26 सीरीज पर उपलब्ध होगा, जबकि अन्य डिवाइसेज के लिए इसके विस्तार की घोषणा भविष्य में की जाएगी।...
भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण

भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश से मथुरा-वृंदावन-गोकुल क्षेत्र का 5000 वर्ष से जीवंत संपर्क रहा है। भगवान श्रीकृष्ण बृज में पराक्रम करने के बाद शिक्षा ग्रहण करने उज्जैन के सांदीपनि आश्रम पधारे थे। इस नाते विश्व के सम्मुख भगवान श्री कृष्ण का जो विराट व्यक्तित्व आया उसमें उज्जयिनी का योगदान रहा। मथुरा-गोकुल के समान मध्यप्रदेश भी सनातन के विचार को बनाए रखने और उसके विस्तार में योगदान देता रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वृंदावन में जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, श्री पंच दस नाम जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर जीवनदीप पीठाधीश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि, महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी, साध्वी ऋतंभरा सहित समस्त संत वृंद तथा बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बालकों द्वारा प्रस्तुत हनुमा...
सिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें : मंत्री सिलावट

सिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें : मंत्री सिलावट

Uncategorized
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. हमारी सरकार का ध्येय है समृद्ध किसान, समृद्ध मध्य प्रदेश. जब किसानों के खेतों में पानी पहुंचेगा तो मिट्टी सोना उगलेगी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के हर किसान के खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है और उसी संकल्प की पूर्ति के लिए अधिकारी निरंतर कार्य करें. मध्यप्रदेश में प्रगतिरत विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें, जिससे जनता को समय पर उनका पूरा-पूरा लाभ मिल सके. मंत्री श्री सिलावट ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली. बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने प्रमुख रूप से बीना परियोजना प्रबंधन इकाई सागर एवं बेतवा परियोजना प्रबंधन इकाई भोपाल में निर्माणाधीन वृहद ...
बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म की रफ्तार धीमी

बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म की रफ्तार धीमी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर लिए हैं और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद 'उस्ताद भगत सिंह' धीरे-धीरे धीमी गति आगे बढ़ रही है। चार दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन करीब 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 9.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 60.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड स्तर पर भी 'उस्ताद भगत सिंह' ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने लगभग 10.12 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इसका कुल वैश्विक ...
‘हेरा फेरी 3’ पर विवाद, निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

‘हेरा फेरी 3’ पर विवाद, निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फैंस को लंबे समय से इंतजार है 'हेरा फेरी 3' का, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जोड़ी की वापसी होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म का रास्ता अब कानूनी पचड़ों में फंस गया है। साउथ भारत के एक निर्माता और फिरोज नाडियाडवाला के बीच फिल्म के कॉपीराइट को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई चल रही है। इसके कारण फिल्म की रिलीज़ पर अब संशय मंडरा रहा है। निर्माता विजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि फिरोज नाडियाडवाला जानबूझकर कानूनी प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के सभी अधिकार उनके पास हैं, लेकिन नाडियाडवाला ने बिना अनुमति दूसरी और तीसरी किस्त बनाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही अदालत से यह साबित कर दिया कि कॉपीराइट उनके स्वामित्व में हैं। विजय कुमार ने आगे कहा कि पहली फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए ही अधिकार दिए गए थे। दूसरी फिल...
लंबे ब्रेक के बाद तब्बू साउथ सिनेमा में करेंगी वापसी

लंबे ब्रेक के बाद तब्बू साउथ सिनेमा में करेंगी वापसी

मनोरंजन
बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री तब्बू लंबे समय बाद साउथ सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाथ की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'स्लमडॉग-33 टेंपल रोड' का हिस्सा बनेंगी। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और संयुक्ता मेनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। गौरतलब है कि तब्बू को आखिरी बार साउथ सिनेमा में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलू' (2020) में देखा गया था। ऐसे में करीब छह साल बाद उनकी यह वापसी फैंस के लिए खास मानी जा रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'कुली नंबर 1' (1991) से की थी और अब एक बार फिर उसी इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। इस बीच तब्बू जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'भूत बंगला' में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अक्षय...
Inter-Religious विवाह में महिलाओं की धार्मिक पहचान के मामले में SC कर रहा सुनवाई

Inter-Religious विवाह में महिलाओं की धार्मिक पहचान के मामले में SC कर रहा सुनवाई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। क्या अंतर-धार्मिक विवाह (Inter-Religious Marriage) करने पर महिलाओं को उनकी धार्मिक पहचान से वंचित किया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) इस मामले पर सुनवाई कर रहा है। ताजा केस पारसी समुदाय से जुड़ा है, जहां याचिकाकर्ता दीना बुढ़राजा ने नागपुर पारसी पंचायत के नियम 5(2) को चुनौती दी है। इस नियम के अनुसार, अगर कोई पारसी महिला गैर-पारसी से विवाह करती है तो उसकी धार्मिक पहचान समाप्त कर दी जाती है और उसे अगियारी जैसे धार्मिक स्थलों में प्रवेश से वंचित कर दिया जाता है। वहीं, पारसी पुरुषों पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। याचिका में दावा किया गया कि यह नियम लिंग आधारित भेदभावपूर्ण है। साथ ही, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 (कानून के समक्ष समानता), 21 (जीवन और गरिमा का अधिकार) तथा 25 (धर्म की स्वतंत्रता) का उल्लंघन करता है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार ...
विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- बदलती परिस्थितियों में और गहरे हुए भारत-रूस के संबंध

विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- बदलती परिस्थितियों में और गहरे हुए भारत-रूस के संबंध

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने भारत और रूस के संबंधों (India-Russia relations) को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'आज की बदलती परिस्थितियों में हमारी भागीदारी और गहरी होती जा रही है।' जयशंकर ने कहा कि 2030 तक दोनों देशों के बीच वार्षिक व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने के लिए गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने रूस के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की। विदेश मंत्री 'भारत और रूस: एक नए द्विपक्षीय एजेंडे की ओर' शीर्षक वाले ऑनलाइन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वहीं, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि रूस इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। एस जयशंकर ने कहा कि विक...
बदलेगा संसद का स्वरूप…! लोकसभा में महिलाओं के लिए 273 सीटें बढ़ाने की तैयारी… 409 होगा बहुमत का आंकड़ा?

बदलेगा संसद का स्वरूप…! लोकसभा में महिलाओं के लिए 273 सीटें बढ़ाने की तैयारी… 409 होगा बहुमत का आंकड़ा?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) संसद (Parliament) के मौजूदा सत्र में महिला आरक्षण (Women's Reservation) को लागू करने के लिए कम से कम दो विधेयक (Bills) (संविधान संशोधन सहित) पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत अगले लोकसभा (Lok Sabha) और उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई (33%) सीटें आरक्षित की जाएंगी। इस कदम से देश का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। लोकसभा की सीटों में 50% का इजाफाएक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की योजना के अनुसार लोकसभा की कुल सीटें मौजूदा 543 से बढ़ाकर 816 की जा सकती हैं। यानी 273 नई सीटें जोड़ी जाएंगी, जिनमें से अधिकांश महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इससे संसद में बहुमत का आंकड़ा भी बढ़कर 409 हो जाएगा। यह वृद्धि पिछले पांच दशकों में पहली बार होगी। इससे मौजूदा पुरुष सांसदों की राजनीतिक स्थिति पर कोई खतरा नहीं मंडराएगा। राज...