MP: बैतूल से स्कूटर चलाकर 370 km दूर उज्जैन पहुंचा युवक, प्रेमिका ने नहीं की बात…खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) में प्यार में पागल एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए स्कूटर (Scooter) चलाकर करीब 370 किलोमीटर दूर स्थित उज्जैन (Ujjain) पहुंचा और वहां उसके घर पहुंचकर खुद को गोली मारकर जान दे दी। इस दौरान उसने प्रेमिका की दीदी और जीजा को कमरे में बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि लड़की उससे बात नहीं कर रही थी और वह उससे एकबार बात करने की जिद कर रहा था। लड़की के ना मानने पर उसने यह कदम उठा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान बैतूल जिले के सारणी में रहने वाले निखिल आहके के रूप में हुई है।
बंगाली कॉलोनी में हुई घटनायह घटना शनिवार शाम को उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में हुई। निखिल का युवती से...









