Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

Day: March 30, 2026

‘नागबंधम’ की रिलीज डेट का ऐलान, 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘नागबंधम’ की रिलीज डेट का ऐलान, 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मनोरंजन
पैन-इंडिया पौराणिक ड्रामा फिल्म 'नागबंधम' को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्साह बना हुआ है। अब निर्माताओं ने 'राम नवमी' 2026 के खास अवसर पर फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए नए पोस्टर के साथ यह घोषणा की गई कि 'नागबंधम 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले महेश बाबू ने 'महाशिवरात्रि' के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म का निर्माण अभिषेक पिक्चर्स और निक स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है, जबकि इसके लेखक और निर्देशक अभिषेक नामा हैं। फिल्म में अभिनेता विराट कर्ण 'महादेव' के किरदार में नजर आएंगे, वहीं अभिनेत्री नाभा नतेश 'पार्वती' की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी भारत क...
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी, साथ आए विवेक अग्निहोत्री-भूषण कुमार

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी, साथ आए विवेक अग्निहोत्री-भूषण कुमार

मनोरंजन
अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले के जवाब में भारतीय सेना की गई सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज इस विषय पर फिल्म बनाने जा रही है, जिसने फिल्म जगत में उत्सुकता बढ़ा दी है। यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस 'टाइनी' ढिल्लों (सेवानिवृत्त) की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित होगी। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि यह कहानी समय की मांग है और इसे पूरी सच्चाई के साथ दर्शकों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिल्म में बहादुरी, रणनीति और पेशेवर रवैये को प्रमुखता से दिखाया जाएगा, साथ ही इसे एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश किया जाएगा। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और आईएम बुद्धा प्रोडक्...
माेना सिंह की नई सीरीज ‘मां का सम’ का ऐलान, प्रीमियर 3 अप्रैल को होगा

माेना सिंह की नई सीरीज ‘मां का सम’ का ऐलान, प्रीमियर 3 अप्रैल को होगा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मोना सिंह इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के बीच छाई हुई हैं। 'कोहरा 2', 'बॉर्डर 2' और 'हैप्पी पटेल' के बाद अब उनकी नई सीरीज 'मां का सम' का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने इसका आधिकारिक पोस्टर और रिलीज डेट जारी कर दी है, जिससे फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। इस सीरीज में उनके साथ मिहिर आहूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है। 'मां का सम' अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल सीरीज है, जिसका प्रीमियर 3 अप्रैल को होगा। इसे रविंदर रंधावा और सुमरित शाही ने लिखा है। कहानी अगस्त्य (मिहिर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रतिभाशाली गणितज्ञ है और दुनिया को संख्याओं व एल्गोरिदम के नजरिए से देखता है। सीरीज में मोना सिंह विनीता के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने बेटे के लिए आदर्श जीवनसाथी की तलाश में हैं। मां-बेटे के रिश्ते पर आधारित यह कहानी सामाजिक और आर्...
मुख्यमंत्री डॉ.यादव वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ.यादव वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी में आयोजित “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, पारंपरिक शिल्प, ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों, कृषि एवं खाद्य उत्पादों, निवेश अवसरों और पर्यटन संभावनाओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस सम्मेलन में दोनों राज्यों की प्रमुख ताकतें एक साथ सामने आएंगी और उत्पादन, बाजार तथा पहचान से जुड़े विभिन्न आयामों पर केंद्रित संवाद स्थापित होगा। सम्मेलन में उद्योग, शिल्प, निवेश और पर्यटन से जुड़े हितधारक एकत्रित होंगे, जहां व्यावहारिक सहयोग, बाजार विस्तार और साझा पहल पर चर्चा का स्पष्ट स्वरूप दिखाई देगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वाराणसी यात्रा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से होगी, जहां तीर्थ क्षेत्र में विकसित क्राउड फ्लो मैनेजमेंट, अधोसंरचना लेआउट और तीर्थयात्री प्रबंधन क...
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश, देश के सर्वाधिक सशक्त, आर्थिक रूप से सुदृढ़ और बेहतर वित्तीय प्रबंधन वाले प्रथम तीन राज्यों में से एक है। राज्य सरकार प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है। देश-दुनिया के सभी निवेशकों के लिए प्रदेश के दरवाजे खुले हैं। हम उद्योग मित्र नीतियों और सहयोग की भावना के साथ उनके स्वागत के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भारतीय अर्थव्यवस्था में उद्योग हो या कृषि हर क्षेत्र में योगदान के लिए निरंतर सक्रिय है। एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र होने के साथ लाखों परिवारों के स्वावलंबन का आधार भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को समर्थ एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश की थीम पर मुख्यमंत्री निवास में 257 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को...
ईरान के मिसाइल हमले से इजरायल के केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग… जहरीली गैस के रिसाव का खतरा

ईरान के मिसाइल हमले से इजरायल के केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग… जहरीली गैस के रिसाव का खतरा

अंतरराष्ट्रीय
येरुशलम। युद्ध को बातचीत के जरिए खत्म करने की कोशिशों के बीच ईरान और इजरायल (Iran and Israel War) ने एक दूसरे पर भीषण हमले जारी रखे हैं। ईरान ने दक्षिणी इजरायल (Southern Israel.) में रविवार को एक केमिकल प्लांट पर मिसाइल से हमला (Missile attack Chemical plant) किया। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई है। इससे इलाके में जहरीले रिसाव का खतरा पैदा हो गया है। वहीं, इजरायल ने रविवार तड़के तेहरान पर बमबारी की। चीनी कंपनी का हिस्सा है प्लांटचीनी स्वामित्व वाले सिनजेंटा ग्रुप का हिस्सा एडीएएमए ने कहा कि संयंत्र को हुए नुकसान की सीमा का अभी पता नहीं चल पाया है। कृषि रसायनों और फसल सुरक्षा सामग्री बनाने वाली कंपनी एडीएएमए ने कहा कि उसके 'मख्तेशिम प्लांट' पर हमला किया गया है। फिलहाल जांच कर रहे हैं कि सीधे मिसाइल गिरी है या इंटरसेप्ट की गई मिसाइल का मलबा गिरा है। हालांकि, किसी के हताहत होने की...
पाकिस्तान की फिर उड़ी खिल्ली… युद्ध पर चर्चा के लिए जुटे नेताओं के सामने औंधे मुंह गिरे विदेश मंत्री डार

पाकिस्तान की फिर उड़ी खिल्ली… युद्ध पर चर्चा के लिए जुटे नेताओं के सामने औंधे मुंह गिरे विदेश मंत्री डार

अंतरराष्ट्रीय
इल्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) कुछ बड़ा करने की कोशिश करे, और पूरी दुनिया के सामने उसकी खिल्ली ना उड़े, ऐसा शायद संभव नहीं। अब बीते कुछ दिनों से ईरान (Iran) पाकिस्तान को चौधरी बनने की पड़ी है और वह पश्चिम एशिया (West Asia) में ईरान और अमेरिका (Iran and America) के बीच जारी युद्ध में मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा है। इसे लेकर रविवार को इस्लामाबाद में बड़े-बड़े नेता भी जुटे थे। हालांकि इस बीच पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार का बैलेंस बिगड़ गया और सबके सामने बुरी तरह गिर पड़े। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना विदेश मंत्रालय के दफ्तर में हुई। इशाक डार तब इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलअती से मिल रहे थे। चलते-चलते अचानक वह लड़खड़ा गए। हालांकि वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें सहारा दिया और उठाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर उड़ा म...
US: पाम बीच एयरपोर्ट पर खड़ा था ट्रंप का विमान, अचानक मच गई अफरा-तफरी… तैनात कर दिए F-16 विमान

US: पाम बीच एयरपोर्ट पर खड़ा था ट्रंप का विमान, अचानक मच गई अफरा-तफरी… तैनात कर दिए F-16 विमान

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका (America) के पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Palm Beach International Airport) पर रविवार क अफरा-तफरी मच गई और एफ-16 विमानों (F-16 aircraft) को तैनात कर दिया गया। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) यहीं मौजूद थे और उनका एयरफोर्स वन विमान वॉशिंगटन डीी के लिए उड़ान भरने वाला था। वाइट हाउस के मुताबिक एक सिविलियन एविएशन प्लेन से संपर्क कटने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे के आसपास एक विमान ने टेंपररी फ्लाइट रेस्ट्रिक्शन (TFR) का उल्लंघन किया। इसके बाद उस विमान को सुरक्षित रूप से वहां से अल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक विमान के पायलट से संपर्क स्थापित करने के लिए फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया गया। फ्लेयर्स को आसमान में छोड़ा जाता है और ये वहीं जलकर खाक हो जाते हैं। जमीन पर इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हो...
Chardham Yatra : वाहनों के लिए आज से बनेंगे ग्रीन कार्ड…. 19 अप्रैल को खुलेंगे मंदिरों के पट

Chardham Yatra : वाहनों के लिए आज से बनेंगे ग्रीन कार्ड…. 19 अप्रैल को खुलेंगे मंदिरों के पट

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर जाने वाले वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड (Green Card.) सोमवार से बनने शुरू हो जाएंगे। हरिद्वार (Haridwar) के रोशनाबाद स्थित आरटीओ कार्यालय (RTO office) में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा इसका शुभारंभ करेंगे। परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा पर जाने वाले वाहनों की सुविधा के लिए विभाग ने शुरुआती चरण में तीन जगह ग्रीन कार्ड केंद्र बनाए हैं। इसके तहत हरिद्वार के रोशनाबाद में आरटीओ कार्यालय, ऋषिकेश और नारसन बॉर्डर पर ग्रीन कार्ड बनवाने की सुविधा दी जा रही है। वाहन के फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, परमिट और संबंधित चालक के दस्तावेजों की गहन जांच करने के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे। कॉमर्शियल वाहन बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा मार्ग पर नहीं पाएंगे। मालूम हो कि चारधाम य...
जल्द न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, FTA पर होगी सकती है महत्वपूर्ण चर्चा

जल्द न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, FTA पर होगी सकती है महत्वपूर्ण चर्चा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जल्द ही न्यूजीलैंड (New Zealand) की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (India-New Zealand Free Trade Agreement- FTA) पर महत्वपूर्ण चर्चा और प्रगति की उम्मीद है। यात्रा की तारीखों की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। विश्व व्यापार संगठन (WTO) की 14वीं मंत्री स्तरीय बैठक (MC-14) के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित न्यूजीलैंड यात्रा को नई गति मिली है। दोनों पक्षों ने पीएम मोदी की आगामी यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। न्यूजीलैंड ने इस यात्रा को लेकर प्रबल उत्साह व्यक्त किया और कहा कि यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की ...