मध्य भारत में तेजी से बढ़ रहा है संघकार्य, शताब्दी वर्ष में समाज की सज्जनशक्ति की सक्रिय भागीदारी सामने आई
भोपाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य का विस्तार देशभर के साथ-साथ मध्य भारत प्रांत में भी तेजी से हो रहा है। हरियाणा के पट्टीकल्याणा (समालखा) में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन के अनुसार संघ की गतिविधियाँ शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से फैल रही हैं। शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता इस विस्तार का प्रमाण है।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व संवाद केंद्र में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मध्यभारत प्रांत के संघचालक अशोक पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि वर्तमान समय में प्रांत के 2481 स्थानों पर कुल 3842 शाखाएं संचालित हो रही हैं। इनमें महानगरों के 37 स्थानों पर 544 शाखाएं तथा ग्रामीण जिलों के 2444 स्थानों पर 3298 शाखाएं सक्रिय हैं। इसके अतिरिक्त 689 स्थानों पर 736 साप्ताहि...









