Thursday, March 5खबर जो असर करे |
Shadow

Day: March 3, 2026

आईआरजीसी की चेतावनी- ‘दुश्मन अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं’

आईआरजीसी की चेतावनी- ‘दुश्मन अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं’

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान/हमेदान। ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ जारी संघर्ष के बीच कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि उसके दुश्मन अब दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। ईरान की अर्धसैनिक इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने बयान जारी कर चेतावनी दी कि हालिया हमलों के बावजूद देश कमजोर नहीं पड़ा है। सरकारी प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि देश के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौत ने ईरान को “कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत” बनाया है। बयान में कहा गया, “दुश्मन को यह जान लेना चाहिए कि उसके अच्छे दिन खत्म हो चुके हैं। वे अब दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेंगे, यहां तक कि अपने घरों में भी नहीं।” आईआरजीसी ने स्पष्ट किया कि ईरान की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक “दुश्मन को पराजित नहीं कर दिया जाता।” इस बीच पश्चिमी ईरा...
चीन ने ईरान के समर्थन का किया ऐलान, अमेरिका-इजराइल से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील

चीन ने ईरान के समर्थन का किया ऐलान, अमेरिका-इजराइल से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग/तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच चीन ने ईरान के प्रति अपना समर्थन दोहराया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत में कहा कि बीजिंग तेहरान की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के प्रयासों का समर्थन करता है। चीनी सरकारी प्रसारक चीन सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) के मुताबिक, वांग यी ने कहा कि चीन और ईरान के बीच पारंपरिक मित्रता को बीजिंग महत्व देता है। उन्होंने कहा कि चीन ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के साथ-साथ उसके वैध अधिकारों और हितों की सुरक्षा के प्रयासों का समर्थन करता है। वांग यी ने अमेरिका और इजराइल से तत्काल सैन्य अभियान रोकने की अपील भी की। उनके अनुसार, बीजिंग ने दोनों देशों से आग्रह किया है कि वे तुरंत सैन्य कार्रवाई बंद करें, तनाव को और न बढ़ाएं तथा संघर्ष को पूरे...
शादी के बाद पूजा-पाठ में जुटे रश्मिका और विजय, रिसेप्शन पार्टी 4 मार्च को

शादी के बाद पूजा-पाठ में जुटे रश्मिका और विजय, रिसेप्शन पार्टी 4 मार्च को

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
उदयपुर में 26 फरवरी को शादी रचाने के बाद अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा अब हैदराबाद लौट आए हैं। यह नवविवाहित जोड़ा 4 मार्च को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा, जिसमें फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस खास आयोजन से पहले दोनों ने पारंपरिक तरीके से अपने नए जीवन की शुरुआत करते हुए धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। रिसेप्शन से पहले रश्मिका और विजय तेलंगाना में स्थित विजय के पैतृक गांव थुम्मनपेट पहुंचे, जहां उनके फार्महाउस पर भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नवविवाहित जोड़े को एक-दूसरे का हाथ थामे गांव में प्रवेश करते देखा जा सकता है, जहां उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। वीडियो में विजय हल्के हरे रंग के कुर्ते में नजर आए,...
जितेंद्र कुमार का बदला अंदाज, फिल्म ‘दालिंब’ से सामने आया थ्रिलर लुक

जितेंद्र कुमार का बदला अंदाज, फिल्म ‘दालिंब’ से सामने आया थ्रिलर लुक

मनोरंजन
वेब सीरीज 'पंचायत' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार अब एक नए और चौंकाने वाले अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म 'दालिंब' का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जिसे जी5 हिंदी ने जारी किया है। यह फिल्म जी5 और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के बीच पहला सहयोग है, जिसे थ्रिलर-ड्रामा शैली में बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन प्रिया एवेन ने किया है, जबकि संवाद वरद भटनागर ने लिखे हैं। फिल्म के जारी पोस्टर में जितेंद्र कुमार का लुक बेहद अलग और रहस्यमयी नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर खास मेकअप किया गया है, जो कथकली नर्तक की याद दिलाता है। इस लुक को देखकर 'कांतारा' के कुछ दृश्यों की झलक भी महसूस होती है। पोस्टर के साथ दिया गया कैप्शन, रंगों के बीच एक ऐसा रहस्य... जो कभी दिखता नहीं। यह होली, उत्सव नहीं, एक चेतावनी है, फिल्म के सस्पेंस को और गहरा करता है। 'दालिंब' की कहानी मुंबई के उपन...
फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

मनोरंजन
साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे अब तक 'सूर्या 46' के नाम से जाना जा रहा था, का आधिकारिक टाइटल 'विश्वनाथ एंड संस' घोषित कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। जारी किए गए पोस्टर में सूर्या एक ऊंची इमारत के भीतर खड़े नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक छोटा बच्चा है। दोनों के चेहरों पर हल्की मुस्कान फिल्म की भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करती है। यह फिल्म एक पारिवारिक और इमोशनल ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें रिश्तों की गहराई और भावनाओं को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन वेंकी एटलुरी कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या के साथ रवीना टंडन और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। 'विश्वनाथ एंड संस' जुलाई 2026 में सिनेमा...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन पर लगातार काम हो रहा है, जिससे संतुलित और टिकाऊ जैव विविधता मॉडल मजबूत हो और हमारी यह धरा वन्य जीव के लिए भी आदर्श बने।
ईरान-इजरायल युद्ध से प्रभावित होगा दुनियाभर का कारोबार…. नोएडा के व्यापारियों पर पड़ेगा असर

ईरान-इजरायल युद्ध से प्रभावित होगा दुनियाभर का कारोबार…. नोएडा के व्यापारियों पर पड़ेगा असर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
ग्रेटर नोएडा। ईरान-इजरायल युद्ध (Iran–Israel War) के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कारोबार प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है। इतना ही नहीं, डालर के मुकाबले रुपये के 92.50 के रिकार्ड निचले स्तर की ओर फिसलने की आहट ने नोएडा के व्यापारिक, कारोबारी गलियारों में चिंता की लहर पैदा कर दी है। एक प्रमुख औद्योगिक हब होने के नाते, डालर की मजबूती और तेल की किल्लत का सीधा असर यहां के आम नागरिक से लेकर बड़े कारोबारियों तक पड़ने वाला है। लाॅजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन पर मारनोएडा और ग्रेटर नोएडा देश के सबसे बड़े लाॅजिस्टिक्स हब में से एक बनते जा रहे हैं। तेल की कीमतें बढ़ने से ट्रकों का भाड़ा 15-20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इससे दादरी और जेवर के आसपास चल रहे विकास कार्यों की लागत बढ़ेगी और फैक्ट़ी में कच्चा माल लेकर आने का किर...
US के लिए लंबी और महंगी चुनौती साबित हो सकता है ईरान युद्ध… अमेरिकी रणनीतिकार नहीं लगा पाए अंदाजा

US के लिए लंबी और महंगी चुनौती साबित हो सकता है ईरान युद्ध… अमेरिकी रणनीतिकार नहीं लगा पाए अंदाजा

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। पश्चिम एशिया (West Asia) में छिड़ा संघर्ष अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जिसकी कल्पना शायद अमेरिकी युद्ध नीतिकारों (American War Policymakers) ने नहीं की थी। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी (Operation Epic Fury) के जरिये खामनेई के खात्मे के बाद यह युद्ध अमेरिका के लिए किसी त्वरित जीत के बजाय एक लंबी और महंगी चुनौती साबित हो सकता है। ईरान की रणनीति अमेरिका को लंबे और थका देने वाले युद्ध की ओर धकेलने की दिख रही है। अमेरिकी अड्डों पर हुए मिसाइल हमलों और कुवैत में कई लड़ाकू विमान गिराए जाने की सूचनाओं ने वाशिंगटन की वॉर गेमिंग पर सवाल खड़े किए हैं। अमेरिका सऊदी अरब के तेल क्षेत्रों और व्यापारिक केंद्रों की सुरक्षा ढाल बनने में नाकाम रहा है। यह अमेरिकी योजना के बिल्कुल विपरीत है। ईरान की रणनीतिईरान की रणनीति वॉर ऑफ एट्रिशन यानी लंबे और थकाऊ युद्ध की है। अमेरिका और इस्राइल की बेहतर एयरपावर से बचाव क...
वैश्विक चुनौती बने दुर्लभ रोग…. 10 हजार से अधिक रोगों की पहचान, दुनिया भर में 30 करोड़ पीड़ित

वैश्विक चुनौती बने दुर्लभ रोग…. 10 हजार से अधिक रोगों की पहचान, दुनिया भर में 30 करोड़ पीड़ित

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया भर (All Over World) में लगभग 30 करोड़ लोग किसी न किसी दुर्लभ रोग (Rare Diseases) से पीड़ित हैं। अब तक 6,000 से 10,000 दुर्लभ रोगों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से करीब 72 प्रतिशत रोग आनुवांशिक कारणों से होते हैं। यह दुर्लभ रोग अब एक बड़ी वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती (Global Health Challenge) बन चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) ने मई 2025 में एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित करते हुए दुर्लभ रोगों को वैश्विक स्वास्थ्य प्राथमिकता घोषित किया। इस प्रस्ताव का उद्देश्य समय पर और सटीक जांच सुनिश्चित करना, उपचार सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाना, अनुसंधान को प्रोत्साहित करना और विशेष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। नीति स्तर पर यह स्वीकार किया गया है कि दुर्लभ रोग केवल चिकित्सा नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक चुनौती भी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय...
MP में आदेश निकलने से पहले ही शुरू हो गई टोल वसूली… जनता के जेब से निकाले करोड़ों

MP में आदेश निकलने से पहले ही शुरू हो गई टोल वसूली… जनता के जेब से निकाले करोड़ों

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में टोल वसूली (Toll Collection) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (Madhya Pradesh Road Development Corporation- MPRDC) ने कई सड़कों पर राज्यपाल की अधिसूचना जारी होने से 6 माह से लेकर एक साल पहले तक टोल वसूली शुरू कर दी थी. यानी जिस तारीख से टोल वसूली कानूनी रूप से लागू होनी थी, उससे पहले ही जनता की जेब से पैसा निकाला जाता रहा. यह खुलासा विधानसभा में PWD की ओर से जारी जवाब से हुआ है। कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विधानसभा में सवाल पूछा था कि प्रदेश की कौन-कौन सी सड़कों पर टोल वसूली की अधिसूचना कब-कब जारी हुई और इन पर टोल वसूली कब से शुरू हुई? इसका जवाब जब सदन में रखा गया तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की ओर से शेयर की गई जा...