France: भीषण गर्मी से 4 दिन में इतनी मौतें हुईं….. पेरिस के शवगृहों में कम पड़ गई जगह
पेरिस। फ्रांस (France) की राजधानी पेरिस (Paris) के आस पास बीते चार दिनों में इतनी मौतें हुई कि शवगृहों (Morgues) में जगह कम पड़ गई है. भीषण गर्मी (Scorching heat) ने यूरोप में कई देशों में रिकॉर्ड तोड़े। पेरिस के एक शवगृह में लगातार फोन आ रहे हैं.फोन करने वाले यही पूछते हैं कि, क्या एक शव रखने की जगह मिलेगी? जौहर एर्टेली अफसोस भरी आवाज में जवाब देते हैं, "नहीं" और ऐसा जवाब वह दिन में कई बार देते हैं. एर्टेली के कोल्ड रूम में 32 शवों को रखने की जगह है.
वह कहते हैं, "मुझे सैकड़ों फोन आ रहे हैं. हम एक बड़ी त्रासदी देख रहे हैं"एर्टेली ने अपने पेशे से जुड़े अन्य लोगों से भी बातचीत की.उन्होंने भी हेर्टेली को बताया कि 80 किलोमीटर दूर से भी शव पेरिस के शवगृहों तक लाए जा रहे हैं.ज्यादा जगह बनाने के लिए एर्टेली ने प्रशासन से अपने शवगृह के बाहर रेफ्रीजेरेटर लगाने की अनुमति मांगी है.
पेरिस एयरपो...









