Friday, June 26खबर जो असर करे |
Shadow

Day: June 26, 2026

होर्मुज खुलने के बाद बढ़ी जहाजों की आवाजाही… ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर दी सख्त चेतावनी

होर्मुज खुलने के बाद बढ़ी जहाजों की आवाजाही… ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर दी सख्त चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। ईरान (Iran) पर अमेरिका-इजरायल हमले (US-Israel attacks) के बाद शुरू हुए युद्ध की वजह से महीनों लंबी रुकावट के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही बढ़ रही है। समुद्री खुफिया कंपनी केप्लर के डेटा से पता चलता है कि 24 जून, बुधवार को इस अहम जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों की संख्या 105 प्रतिशत बढ़कर 70 पर पहुंच गई। इनमें से 53 कमर्शियल जहाज थे। यह बढ़ोतरी तब हुई, जब बारूदी सुरंगें हटाने के प्रयास तेज हुए और जहाजों ने ओमान के पास से नए रास्ते का इस्तेमाल किया है। हालांकि ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर जहाजों को सख्त चेतावनी दी है। अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते में होर्मुज खोलने पर सहमति और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म होने से समुद्री यातायात में बेहतरी आई है। हालांकि सामान्य ट्रैफिक (युद्ध पूर्व की स्थिति) अभी बहाल नहीं हुआ है। नए रूट पर ईरान के इस्लामिक रिवो...
मौसम का डरावना मिजाज .. .एक तरफ झमाझम बारिश… तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल

मौसम का डरावना मिजाज .. .एक तरफ झमाझम बारिश… तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 26 जून को पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के प्रचंड होने की चेतावनी जारी की है. इस बार मानसून (Monsoon) का मिजाज बेहद अजीब और डराने वाला है. एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश (Torrential rain) और आसमानी बिजली का कहर टूटने वाला है, वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाके अब भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नमी से भरी तेज हवाएं हिमालय की पहाड़ियों से टकराकर ऊपर उठ रही हैं. यह भौगोलिक स्थिति बादलों को एक 'स्पंज' की तरह निचोड़ रही है, जिसके कारण पूर्वोत्तर भारत और हिमालय के तराई वाले इलाकों में अचानक बाढ़ और भयंकर भूस्खलन का खतरा कई गुना बढ़ गया है. असम और मेघालय में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान है. ...
MP: रतलाम बड़ा हादसा…. मुहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

MP: रतलाम बड़ा हादसा…. मुहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रतलाम। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम जिले (Ratlam district) के ग्राम हतनारा (Hatnara village) में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। लगभग 10 फीट ऊंचा ताजिया पंचमुखी महादेव मंदिर (Panchmukhi Mahadev Temple) के समीप से गुजर रहा था, तभी वह 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट फैलने से 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई है। पल भर में चीख-पुकार में बदल गया माहौलवहीं, दो अन्य गंभीर घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी भी मृत्यु होने की सूचना सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन या स्वास्थ्य...
ऑनलाइन फ्रॉड होने पर मिलेगा मुआवजा… RBI ने निकाला नया नियम

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर मिलेगा मुआवजा… RBI ने निकाला नया नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। सोचिए एक दिन आपके फोन पर एक मैसेज आता है कि आपके 20,000 रुपये कट गए हैं, जबकि आपने कभी इसका पेमेंट नहीं किया था और ना ही कोई अप्रूवल दिया था. फिर तुरंत आप इसकी जांच करते हुए बैंक से बात करते हैं, बैंक भी ये बताने में असमर्थ होता है कि पैसे कैसे मिलेंगे। आपने शिकायत भी दर्ज करा दी कि आपके खाते से 20,000 रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) हो चुका है, लेकिन सवाल हमेशा से रहेगा कि आपको पैसा वापस मिलेगा या नहीं? क्‍योंकि ज्‍यादातर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में कस्‍टमर्स का पैसा रिकवर (Recovery Customers' money) नहीं हो पाता है. हालांकि, अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सीधे तौर पर शामिल हो चुका है। RBI ने एक नया नियम निकाला है, जिसके तहत अगर आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड या UPI के जरिए स्‍कैम होता है तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आपको मुआवजे का भुगतान करेगा. 24 जून 2026 को, आरबीआई ने नोटिफिके...
बिहार में शुगर इंडस्ट्री के लिए 1 रुपये में 40 एकड़ जमीन…. सम्राट कैबिनेट ने नई नीति को मंजूरी

बिहार में शुगर इंडस्ट्री के लिए 1 रुपये में 40 एकड़ जमीन…. सम्राट कैबिनेट ने नई नीति को मंजूरी

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार सरकार (Bihar Government) ने राज्य में शुगर इंडस्ट्री (Sugar Industry) को नई मजबूती देने के लिए 'शुगरकेन इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट इंसेंटिव पॉलिसी 2026' (Sugarcane Industries Investment Incentive Policy 2026) लागू करने का फैसला किया है. इस नई नीति का मकसद राज्य में बड़े इंवेस्टमेंट को अट्रैक्ट करना, बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करना और नई चीनी मिलों की इंस्टालमेंट को बढ़ावा देना है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Choudhary) की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस नीति को मंजूरी दी गई। बिहार में उद्योग के लिए खास नीतिगन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बताया कि बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने चीनी प्रोडक्शन के लिए इतनी व्यापक प्रोत्साहन नीति तैयार की है. सरकार का मानना है कि इससे राज्य में चीनी उत्पादन के साथ-साथ एथेनॉल और ग्रीन एनर्जी के ...
MP: जमीन खरीदी मामले में BJP ने किया CM मोहन यादव का बचाव… जानें क्या बोले नेता?

MP: जमीन खरीदी मामले में BJP ने किया CM मोहन यादव का बचाव… जानें क्या बोले नेता?

Uncategorized
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) और उनके परिवार (Family) के द्वारा जमीनों की खरीद (Land deal) के मामले में बीजेपी का रिएक्शन आया है। बीजेपी (BJP) की आईटी सेल के संयोजक अमित मालवीय, मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मध्य प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने इन सभी आरोपों खारिज कर दिया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, बेमतलब और राजनीति से प्रेरित हैं। कांग्रेस ने इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव पर हमला बोला था। बीजेपी इस बात पर चुप है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार की 2021 से 2023 के बीच लैंड होल्डिंग दोगुनी हो गई, उस वक्त मोहन यादव मध्य प्रदेश की सरकार में मंत्री थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद 2024 से 2025 के बीच यह फिर से दोगुनी हो गई। सीएम मोहन यादव और उनके परिवार के द्वारा जमीन खरीद को लेक...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली FIR दर्ज…. 8 लोग नामजद, जानें किस पर क्या लगे आरोप?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली FIR दर्ज…. 8 लोग नामजद, जानें किस पर क्या लगे आरोप?

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावे को लेकर सामने आया कथित गड़बड़ी का मामला अब जांच के सबसे अहम दौर में पहुंच गया है. पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की शिकायत पर एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है. आठ लोगों को नामजद किया गया है, कई अन्य अज्ञात आरोपी भी जांच के दायरे में हैं और SIT अब उनकी संपत्तियों, बैंक खातों और कथित लेन-देन की पड़ताल कर रही है. आखिर ये लोग कौन हैं? मंदिर में किसकी क्या जिम्मेदारी थी? और किस पर क्या आरोप लगे हैं? आइए जानते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर में आने वाले नकद चढ़ावे और उसकी गिनती को लेकर कथित गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. SIT के प्रमुख और लखन...
भूकंप से बेनेजुएला में 1000 से ज्यादा बिल्डिंग धराशायी, 235 मौत और 1500 जख्मी

भूकंप से बेनेजुएला में 1000 से ज्यादा बिल्डिंग धराशायी, 235 मौत और 1500 जख्मी

अंतरराष्ट्रीय
कराकस। वेनेजुएला (Venezuela) में आए दो जबरदस्त भूकंपों (Earthquakes) के बाद तबाही का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ला गुआइरा प्रांत में 100 से ज्यादा इमारतें (More than 100 Buildings collapsed) ढह गई हैं. आपदा के बाद अब तक मरने वालों की तादाद बढ़कर 235 हो गई है और 1,500 से ज्यादा लोग घायल हैं. सैकड़ों लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है, वहीं कई देशों ने वेनेजुएला की मदद के लिए सहायता और राहत दल भेजने का ऐलान किया है। सरकारी टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में वेनेज़ुएला के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देश भर के मेडिकल सेंटरों में भूकंप से जुड़ी 235 मौतें दर्ज की गई हैं. अल जज़ीरा ने US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुमानों का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया है कि इन भूकंपों से 7.5 अरब डॉलर से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हो ...