फ्रेंच ओपन: मार्टा कोस्त्युक ने रचा इतिहास, स्वितोलिना को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचीं
पेरिस। यूक्रेन की युवा टेनिस स्टार मार्टा कोस्त्युक ने फ्रेंच ओपन में इतिहास रचते हुए अपनी हमवतन और अनुभवी खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना को क्वार्टरफाइनल में 6-3, 2-6, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
रोलां गैरो में खेले गए ओपन एरा के पहले ऑल-यूक्रेनी ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल में 15वीं वरीयता प्राप्त 23 वर्षीय कोस्त्युक ने सातवीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना को एक घंटे 49 मिनट में मात दी। निर्णायक सेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम 14 में से 13 अंक अपने नाम किए और ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ कोस्त्युक लगातार 17वीं क्ले-कोर्ट जीत हासिल करने में सफल रहीं। वह इस सीजन में पहले ही रूएन और मैड्रिड खिताब जीत चुकी हैं तथा शानदार फॉर्म में चल रही हैं।
मैच के बाद भावुक नजर आईं कोस्त्युक ने अपनी जीत यूक्रेन के लोगों को समर्पित की। उन्हों...









