Saturday, June 13खबर जो असर करे |
Shadow

शूटिंग पूरी होते ही चर्चा में आई ‘दृश्यम 3’

अजय देवगन - फोटो सोर्स एक्स

अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की पुष्टि कर दी है। अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में पहुंच चुकी है और केवल कुछ पैचवर्क बाकी है। सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर के लोकप्रिय किरदार में नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार ‘दृश्यम 3’ में अभिनेता जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं तब्बू और श्रिया सरन अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है और शूटिंग पूरी होने के साथ इसकी रिलीज की तैयारियां तेज हो गई हैं।

निर्माता कुमार मंगत पाठक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने स्पष्ट किया है कि हिंदी संस्करण की कहानी मलयालम फिल्म से अलग होगी। उनके मुताबिक, जहां मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ पारिवारिक ड्रामा पर अधिक केंद्रित है, वहीं हिंदी संस्करण को पारिवारिक थ्रिलर के रूप में तैयार किया गया है। मेकर्स का दावा है कि हिंदी दर्शकों के लिए एक नया और अलग ट्रैक विकसित किया गया है, जो फिल्म को और अधिक रोमांचक बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *