Sunday, November 1खबर जो असर करे |
Shadow

लाइफस्टाइल

करवा चौथ की अनूठी परंपराएं: पंजाब की सरगी से राजस्थान की खास पूजा तक

करवा चौथ की अनूठी परंपराएं: पंजाब की सरगी से राजस्थान की खास पूजा तक

लाइफस्टाइल, विशेष समाचार
नई दिल्ली। करवा चौथ का त्योहार देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत खोला जाता है। हालांकि, त्योहार का उद्देश्य भले ही एक हो, लेकिन इसे मनाने की परंपराएं अलग-अलग राज्यों में अलग रूप में दिखाई देती हैं। कहीं व्रत की शुरुआत सरगी से होती है, तो कहीं करवा माता की पूजा, लोकगीतों और पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष महत्व है। पंजाब में सरगी से होती है व्रत की शुरुआत पंजाब में करवा चौथ की शुरुआत सरगी की परंपरा से होती है। सूर्योदय से पहले सास अपनी बहू को सरगी देती है। इसमें फल, मिठाइयां, फेनी और सुहाग से जुड़ी वस्तुएं शामिल होती हैं। महिलाएं सरगी ग्रहण करने के बाद दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। यहां करवा चौथ केवल व्रत तक सीमि...
बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण

बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों आगामी फिल्म 'किंग' के एक गाने की शूटिंग करने की तैयारी में हैं। फिल्में देखें रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने की शूटिंग 26 अक्टूबर को मुंबई में होगी। इसकी कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी वैभवी मर्चेंट को सौंपी जा सकती है। निर्माताओं ने गाने की शूटिंग के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, गाने के शीर्षक, संगीतकार और इससे जुड़े अन्य कलाकारों के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस गाने में फिल्म की पूरी कास्ट शामिल हो सकती है। इससे पहले भी शाहरुख और दीपिका के फिल्म के सेट से कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें दोनों गाने की शूटिंग करते दिखाई दिए थे। हालांकि, आगामी गाने के बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शाहरुख और दीपिका इससे पहले 'ओम शांति ओम', 'च...
‘किंग’ में एक्शन के साथ दिखेगा शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज, नया पोस्टर जारी

‘किंग’ में एक्शन के साथ दिखेगा शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज, नया पोस्टर जारी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'किंग' में एक बार फिर एक्शन और रोमांस का अनोखा मेल लेकर आने वाले हैं। अभिनेता ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका अंदाज काफी दमदार नजर आ रहा है। हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब लिए शाहरुख के चेहरे पर गुस्सा और आंखों में तीव्रता दिखाई दे रही है। उनका यह लुक एक तरफ फिल्म के एक्शन की झलक देता है, तो दूसरी तरफ उनके रोमांटिक अंदाज की याद दिलाता है। पोस्टर में शाहरुख सफेद बालों और दाढ़ी के साथ रफ-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका यह रूप उनके पहले के रोमांटिक किरदारों से काफी अलग है। पोस्टर के साथ अभिनेता ने लिखा, 'आज फिर याद आया... कातिल नहीं... आशिक हूं...।' इस संवाद के जरिए फिल्म में उनके किरदार के दो अलग-अलग पहलुओं की झलक मिलती है। शाहरुख इससे पहले 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार से दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं। अब 'किंग' में उ...
सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स को 973.64 करोड़ रुपये का रक्षा ऑर्डर

सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स को 973.64 करोड़ रुपये का रक्षा ऑर्डर

कानून, लाइफस्टाइल
हैदराबाद। सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड को नाटो के एक ग्राहक से 155 मिमी आर्टिलरी गोला-बारूद में इस्तेमाल होने वाली बेस ब्लीड यूनिट्स के निर्माण और आपूर्ति का बड़ा ऑर्डर मिला है। 102.23 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 973.64 करोड़ रुपये मूल्य के इस ऑर्डर को कंपनी को 12 महीने के भीतर पूरा करना है। इस समझौते को 155 मिमी आर्टिलरी गोला-बारूद की निर्माण शृंखला में अपनी क्षमताओं का विस्तार करने की कंपनी की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस ऑर्डर के साथ कंपनी की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी। सिग्मा पहले से ही 155 मिमी आर्टिलरी शेल और फ्यूज के क्षेत्र में काम कर रही है। अब बेस ब्लीड यूनिट्स को अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में शामिल करके कंपनी गोला-बारूद निर्माण की पूरी प्रक्रिया में अपनी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इससे वैश्विक आर्टिलरी गोला-बारूद बाजार के ...
स्त्री की स्वतंत्रता पर बढ़ता बाजार और बदल रही सौंदर्य दृष्टि

स्त्री की स्वतंत्रता पर बढ़ता बाजार और बदल रही सौंदर्य दृष्टि

लाइफस्टाइल, लेख
-डा. अरविंद नाथ तिवारीआज की स्त्री स्वयं को पुरुषवादी व्यवस्था की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए संघर्षरत है। वह अपने अधिकार, स्वतंत्र निर्णय और समानताओं के लिए आवाज उठा रही है। यह संघर्ष निःस्संदेह समय की आवश्यकता है क्योंकि सदियों से चली आ रही सामाजिक रूढ़ियों ने स्त्री की स्वतंत्रता को सीमित करने का प्रयास किया है लेकिन इस संघर्ष के बीच एक गंभीर प्रश्न भी खड़ा होता है कि क्या स्वतंत्रता की तलाश में स्त्री अनजाने उसी बाजारवादी व्यवस्था के हाथों का खिलौना बनती जा रही है, जिसका वह विरोध करना चाहती है? क्या आधुनिकता के नाम पर उसकी पसंद, पहनावा और सौंदर्यबोध को बाजार की शक्तियां नियंत्रित कर रही हैं? यह प्रश्न स्त्री की स्वतंत्रता का विरोध नहीं बल्कि स्वतंत्रता के वास्तविक स्वरूप को समझने का प्रयास है। वर्तमान समय में पहनावों को लेकर समाज में तेजी से बदलाव आया है। वस्त्रों की शैली, उनकी बन...
विजय को 100 नहीं, 1000 बार प्रपोज करने को तैयार हूं : रश्मिका मंदाना

विजय को 100 नहीं, 1000 बार प्रपोज करने को तैयार हूं : रश्मिका मंदाना

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई, 26 अक्टूबर (हि.स.)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। 'कॉफी विद करण' के दूसरे एपिसोड में नजर आने के बाद दोनों सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। विजय को लेकर जहां कुछ यूजर्स ने नकारात्मक टिप्पणियां कीं, वहीं रश्मिका को उन्हें 100 बार प्रपोज करने की बात पर निशाना बनाया गया। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह विजय को 100 नहीं, बल्कि 1000 बार प्रपोज करने के लिए तैयार हैं। रश्मिका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इंटरनेट पर चल रही बहस उन्हें ऐसी गुस्साई भीड़ जैसी लगती है, जो अपना गुस्सा निकालने के लिए किसी व्यक्ति को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिक्रियाओं ने उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। अभिनेत्री के मुताबिक, उनके और विजय के लिए प्रपोजल की...
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल पर फेंकी चप्पल, अभिनेता ने कहा- ‘आई लव यू’; हरकत पर भड़के सांसद पप्पू यादव

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल पर फेंकी चप्पल, अभिनेता ने कहा- ‘आई लव यू’; हरकत पर भड़के सांसद पप्पू यादव

राष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव पर किसी ने चप्पल फेंक दी। मंच पर प्रस्तुति दे रहे खेसारी ने इस घटना पर नाराजगी जताने के बजाय मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी और चप्पल फेंकने वाले को ‘आई लव यू’ कह दिया। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इस हरकत से नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि चप्पल फेंकने वाला व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया है और उसे दो दिन में ढूंढ़ लिया जाएगा। चप्पल फेंकने वाले से बोले- बहुत आगे जाओगे खेसारी लाल यादव खुर्दा महोत्सव में अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने उनकी ओर चप्पल फेंक दी। मंच पर हुई इस घटना को अभिनेता ने सहजता से संभालने की कोशिश की। खेसारी ने चप्पल फेंकने वाले को संबोधित करते हुए कहा, “बहुत अच्छा। क्या बात है बेटा... बाटा ...
जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर बोले-विवेक ओबेरॉय

जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर बोले-विवेक ओबेरॉय

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में ताकतवर लोगों के प्रभाव और अपने करियर के मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि गलत बातों के खिलाफ आवाज उठाने के बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विवेक के मुताबिक, सफल फिल्में देने और पुरस्कार जीतने के बावजूद उनके लिए हालात मुश्किल होते चले गए। उन्होंने दावा किया कि एक ताकतवर लॉबी के प्रभाव के कारण उनके साथ काम करने के लिए तैयार लोग भी पीछे हटने लगे थे। उन्होंने बताया कि शुरुआत में कुछ लोग नैतिकता के आधार पर उनके साथ खड़े रहे, लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद उन्होंने भी दूरी बना ली। अभिनेता के अनुसार, कई लोगों को अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे थे और उन्हें धमकियां दी जाती थीं कि अगर उन्होंने विवेक के साथ काम किया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। विवेक ने कहा कि ऐसे में लोगों ने अपनी और अपने परिवार...
रोल्स-रॉयस का चेन्नई में नया लग्जरी शोरूम शुरू, दक्षिण भारत में बढ़ाया कारोबार

रोल्स-रॉयस का चेन्नई में नया लग्जरी शोरूम शुरू, दक्षिण भारत में बढ़ाया कारोबार

आर्थिक, लाइफस्टाइल
चेन्नई। लग्जरी कार निर्माता रोल्स-रॉयस मोटर कार्स ने दक्षिण भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में चेन्नई में नया शोरूम शुरू किया है। 15 अक्टूबर 2026 को उद्घाटित इस शोरूम को ग्राहकों की व्यक्तिगत पसंद और जरूरतों के अनुरूप खास कारें तैयार कराने के अनुभव को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कंपनी की यह पहल भारत के लग्जरी कार बाजार में उसकी बढ़ती दिलचस्पी को भी दर्शाती है। रोल्स-रॉयस का चेन्नई में कारोबार वर्ष 2013 से संचालित है। नया शोरूम इसी उपस्थिति को विस्तार देते हुए चेन्नई सहित दक्षिण भारत के ग्राहकों को ब्रांड की विशिष्ट सेवाओं और व्यक्तिगत डिजाइन के विकल्पों से जोड़ने का काम करेगा। उद्घाटन समारोह में कंपनी के सेल्स एंड ब्रांड डायरेक्टर जूलियन जेनकिंस भी शामिल हुए। जूलियन जेनकिंस ने कहा कि भारत के साथ रोल्स-रॉयस का संबंध एक सदी से भी अधिक पुराना है। भारतीय राजघरानों और संप...
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपने सह-अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। शो में माही विज ने जब उनसे पूछा कि क्या निरहुआ की पहले गर्लफ्रेंड्स थीं, तो आम्रपाली ने जवाब दिया, गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही निरहुआ शादीशुदा थे।कैलेंडर देखें आम्रपाली और निरहुआ ने 2014 में आई भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी लोकप्रिय हुई और उनके अफेयर की चर्चाएं भी सामने आने लगीं। हालांकि, आम्रपाली हमेशा इन खबरों को खारिज करते हुए दोनों को अच्छा दोस्त बताती रही हैं। जून 2025 में एक शो 'द एड शो' में आम्रपाली ने अपनी और निरहुआ की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने प्रशंसकों से ऐसी चर्चाएं बंद क...