स्मार्टफोन खरीदारों के लिए AI अब जरूरत, 82% ने माना खरीद निर्णय में अहम
बेंगलुरु। स्मार्टफोन खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अब महज नया तकनीकी फीचर नहीं, बल्कि फोन से जुड़ी बुनियादी अपेक्षा बनती जा रही है। अमेजन इंडिया के ‘बेस्ट इन टेक सर्वे’ के अनुसार 82 प्रतिशत स्मार्टफोन खरीदारों के खरीद निर्णय को एआई सुविधाएं प्रभावित करती हैं। हालांकि, एआई के बढ़ते प्रभाव के बावजूद फोन खरीदते समय प्रदर्शन, बैटरी और कैमरा गुणवत्ता जैसे पारंपरिक फीचर अब भी सबसे महत्वपूर्ण बने हुए हैं।
अमेजन इंडिया ने जुलाई 2026 में अपने मंच पर यह सर्वे किया, जिसमें उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की विभिन्न श्रेणियों से 40 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। सर्वे का उद्देश्य यह समझना था कि भारतीय ग्राहक तकनीकी उत्पाद खरीदते समय किन खूबियों को प्राथमिकता देते हैं। सर्वे के निष्कर्ष सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले ‘बेस्ट इन टेक अवार्ड्स’ के दूसरे संस्करण की श्रेणियों...









