Thursday, August 6खबर जो असर करे |
Shadow

LPG सिलेंडर ₹18 हो सकता है महंगा, पेट्रोल-डीजल और CNG के रेट जारी

कच्चा तेल एक बार फिर 80 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। इस बीच LPG, सीएनजी और पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट हो गए हैं। गुरुवार 6 अगस्त को सुबह 7:20 बजे के आसापास ब्रेंट क्रूड करीब 68 सेंट महंगा होकर 80.13 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
भारत में रसोई गैस पर टैक्स लगाने की तैयारी!

ईरान युद्ध के कारण सप्लाई चेन में गंभीर कमजोरियां सामने आने के बाद, भारत सरकार रसोई गैस (LPG) और LNG उपभोक्ताओं पर एक नया शुल्क लगाने की योजना बना रही है। इस शुल्क से 42 अरब डॉलर की महत्वाकांक्षी स्ट्रेटजिक फ्यूल रिजर्व स्कीम के लिए फंड जुटाने में मदद मिलेगी। दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी रॉयटर्स ने दी है।

यह योजना पहली बार भारत के स्ट्रेटजिक रिजर्व को कच्चे तेल से आगे बढ़ाकर गैस तक विस्तारित करेगी। इन रिजर्व्स में करीब दो महीने की कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की मांग को कवर करने का लक्ष्य है। वहीं, रसोई गैस (एलपीजी) की लगभग छह सप्ताह की खपत को रिजर्व रखने की योजना है।
एलपीजी सिलेंडर हो सकता है 18 रुपये महंगा

एलपीजी पर 1.29 रुपये प्रति किलोग्राम का शुल्क प्रस्तावित है। इससे घरेलू सिलेंडर की कीमत में करीब 18 रुपये की बढ़ोतरी होगी। प्राकृतिक गैस पर 1.43 रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) शुल्क का प्रस्ताव है। मौजूदा खपत स्तर पर इससे सालाना लगभग 1 अरब डॉलर का राजस्व मिलेगा।
पेट्रोल-डीजल के 6 अगस्त के रेट

आज बिना किसी बदलाव के दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। जबकि, नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर है तो चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.77 रुपये और डीजल के 99.55 रुपये लीटर हैं। मुंबई में यही पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल 114.61 और डीजल की कीमत 99.70 रुपये लीटर है।
CNG के 6 अगस्त के रेट

CNG रेट्स की बात करें तो दिल्ली और आसपास 83.09 रुपये किलो मिल रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में सबसे महंगा सीएनजी कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। हापुड़ में 92.70 रुपये, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम है।

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 91.58 रुपये तथा महोबा, बांदा व चित्रकूट में 89.42 रुपये प्रति किलोग्राम है। राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में 92.44 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं हरियाणा में कैथल 88.43 रुपये, गुरुग्राम 88.12, रेवाड़ी 87.70 तथा करनाल 87.43 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *