Tuesday, November 10खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 10, 2026

गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे जेल में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित : SC

गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे जेल में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित : SC

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारी (Government Employee) अगर किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार (Arrested) होकर 48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे निलंबित (Automatically Suspended ) माना जाएगा। इसके लिए विभाग को अलग से निलंबन आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने यह अहम बात स्पष्ट करते हुए कहा कि कानून के तहत ऐसी स्थिति में निलंबन अपने आप लागू हो जाता है। अदालत ने यह टिप्पणी बिहार के समस्तीपुर सदर अस्पताल के एक कर्मचारी की जमानत से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान की। साथ ही कोर्ट ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि गिरफ्तारी के बाद निलंबित किए गए कर्मचारी को दोबारा उसी अस्पताल में उसी पद पर बहाल कर दिया गया। जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस मनमोहन की पीठ पटना हाईकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई कर रही थी। हाईकोर्ट ने सदर अस्पताल, समस्तीपुर में प...
बिहार में छठ पूजा के दौरान घाटों पर पटाखे, आतिशबाजी और निजी नावों के संचालन पर प्रतिबंध

बिहार में छठ पूजा के दौरान घाटों पर पटाखे, आतिशबाजी और निजी नावों के संचालन पर प्रतिबंध

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे में इस महापर्व को लेकर बिहार सरकार (Bihar Government) का आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. विभाग ने राज्य के सभी जिलों को छठ घाटों पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही निजी नावों के परिचालन पर पूरी तरह बैन रहेगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो अपने-अपने जिलों में खतरनाक छठ घाटों की पहचान कर वहां मजबूती से बैरिकेडिंग कराएं. इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाए। नदी घाटों पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों, तैराकों, मोटरबोट और जीवन रक्षक उपकरणों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है. आपात स्थिति के लिए मेडिकल टीमों, एंबुलेंस और क्विक मेडिकल र...
ट्रंप का युद्ध पर बड़ा बयान, बोले- ईरान का खेल खत्म… अब हमले करने की जरूरत नहीं

ट्रंप का युद्ध पर बड़ा बयान, बोले- ईरान का खेल खत्म… अब हमले करने की जरूरत नहीं

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने कतर (Qatar) के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी (Prime Minister Sheikh Mohammed bin Abdulrahman bin Jassim Al Thani) के साथ मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने ईरान युद्ध (Iran War) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि ईरान पर अब हमले करने की जरूरत नहीं रही। व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम में मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'सैन्य रूप से ईरान का खेल खत्म हो चुका है. हम बस अब यथास्थिति (स्टेटस क्वो) बनाए रख रहे हैं.' उन्होंने आगे कहा कि ईरान को काफी हद तक 'अक्षम' कर दिया गया है, लेकिन वो अभी भी इस कोशिश में जुटे हैं कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हमेशा के लिए बेअसर करने का एक स्थायी समाधान निकाला जा सके। मिडटर्म चुनावों पर दिखा ईरान युद्ध का असरअमेरिका में हुए मि...