जहरीली हो रही हवा… देश में वायु प्रदूषण की वजह से 10 साल में 38 लाख भारतीयों की मौत….
नई दिल्ली। भारत (India) में सांस लेना अब महज जिंदा रहने का जरिया नहीं रह गया है. यह धीरे-धीरे मौत का कारण बन रहा है. स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की एक महत्वपूर्ण रिसर्च ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. साल 2009 से 2019 के बीच वायु प्रदूषण (Air Pollution) की वजह से भारत में 38 लाख लोगों (3.8 Million People) की मौत हो गई. इन मौतों का मुख्य कारण हवा में पीएम 2.5 की मात्रा का राष्ट्रीय मानक 40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कहीं ज्यादा होना था.
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ का मानक इससे कहीं सख्त है. WHO के अनुसार सिर्फ 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक की मात्रा ही सुरक्षित मानी जाती है. अगर इसी सख्त पैमाने पर गिना जाए तो मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1.66 करोड़ तक पहुंच जाता है. यह पूरे अध्ययन काल की कुल मौतों का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा है. यानी हर चार मौतों में से एक मौत प्रदूषित हव...



