Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 3, 2026

NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी…. सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी…. सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

राज्य, राष्ट्रीय
मुम्बई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (Nationalist Congress Party - Sharadchandra Pawar) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सदस्य और NCP (SCP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि खांसी आने के बाद 85 वर्षीय नेता को रूबी हॉल क्लीनिक लाया गया। सुले ने लिखा कि शरद पवार की चिकित्सकीय जांच की जा रही है और उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक स्थिर हैं। रूबी हॉल क्लीनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ, चेयर और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज के ग्रांट ने कहा कि पवार की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है और एहतियात के तौर पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। प्लूरिटिक पेन (श्वसन संबंधी सीने का दर्द) ऐस...
MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी के सामने मोबाइल दुकानदार ने ठोंकी ताल

MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी के सामने मोबाइल दुकानदार ने ठोंकी ताल

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) के राजकुमार लोहानी (Rajkumar Lohani) ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव (Rajya Sabha by-election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। प्रक्रिया के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वाले लोहानी (68) भोपाल के पुराने शहर के घोरा नक्कस इलाके के निवासी हैं। उन्होंने उच्च माध्यमिक की परीक्षा पास की है और मोबाइल उपकरणों की दुकान चलाते हैं। कांग्रेस ने समर्थन का किया ऐलानअमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ कथित संबंधों को लेकर पुरी की उम्मीदवारी का विरोध कर रही विपक्षी कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी विधायक लोहानी का समर्थन करेंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हे...
उज्जैन में स्थापित होगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित रिसर्च लाइब्रेरी: CM मोहन यादव

उज्जैन में स्थापित होगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित रिसर्च लाइब्रेरी: CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन ( Ujjain) में भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) पर केंद्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी (Research Library) स्थापित की जाएगी. इसमें दुर्लभ पांडुलिपियों और शोध पत्रों को संरक्षित किया जाएगा. इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े शोध, वृत्तचित्र, नाटक और संगीत श्रृंखलाओं के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म भी संचालित करने की योजना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोमवार को मंत्रालय में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विचार आज भी जीवन प्रबंधन, अर्थव्यवस्था, कृषि और गौ-संवर्धन जैसे क्षेत्रों में मार्गदर्शन देते हैं. इन विषयों पर प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर विचार सत्र और संगोष्ठियां आयोजित की जानी चाहिए। CM ने कहा कि भगवान श्रीक...
MP: कूनो के चीते की गोली मारकर हत्या के मामले में दो भाई गिरफ्तार, शिकार में इस्तेमाल बंदूक बरामद

MP: कूनो के चीते की गोली मारकर हत्या के मामले में दो भाई गिरफ्तार, शिकार में इस्तेमाल बंदूक बरामद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
श्योपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो (Kuno) क्षेत्र में चीते KNG-22 को गोली मारने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (Special Task Force-STF) ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान मुरैना जिले (Morena District) के भगवान सिंह और प्रीतम सिंह के रूप में हुई है. STF ने उनकी निशानदेही पर शिकार में इस्तेमाल लाइसेंसी दो नाली वाली टोपीदार भरमार बंदूक भी बरामद की है। वन विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक, पूछताछ में भगवान सिंह ने चीते पर गोली चलाने की बात स्वीकार की है. उसने बताया कि 24 अक्टूबर को वह अपने भाई प्रीतम सिंह के साथ शिकार के इरादे से जंगल में मौजूद था. इसी दौरान चीते की मौजूदगी देखकर उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी। घायल हालत में मिला था चीता KNG-2225 अक्टूबर 2026 को श्योपुर वनमंडल के कक्ष क्रमांक 748 में नर चीता KNG-22 घायल अवस्था में मिला था. उसे रेस्क...