कराची पुलिस अफसर की पत्नी नौरीन असलम को फिल्म धुरंधर से हुई दिक्कत
मुंबई। पाकिस्तान पुलिस के अफसर दिवंगत चौधरी असलम आतंकवादी और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अपनी बहादुरी व एनकाउंटर एक्सपर्ट के रूप में मशहूर रहे। अब उनकी पत्नी ने धमकी दी है कि अगर उनके पति को बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में गलत और नकारात्मक तरीके से दिखाया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर की ओर से निर्देशित यह फिल्म जासूसी पर आधारित है। इस महीने की शुरुआत में जारी किया गया फिल्म का ट्रेलर कराची के कुख्यात ल्यारी इलाके की कहानी की झलक पेश करता है, जहां कभी 2 प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों का दबदबा था।
फिल्म में दिग्गज अभिनेता संजय दत्त चौधरी असलम का किरदार निभा रहे हैं। इस पुलिस अधिकारी की हत्या पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान ने की थी। 9 जनवरी, 2014 को ल्यारी एक्सप्रेसवे पर असलम की कार पर हुए बम हमले में दो अन्य पुलिस अधिकारी, उनके ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे। अस...









