Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 10, 2025

खुलासा: रणबीर-सलमान ने दुबई में करवाया हेयर ट्रांसप्लांट

खुलासा: रणबीर-सलमान ने दुबई में करवाया हेयर ट्रांसप्लांट

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर्स अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरत लुक्स के लिए भी मशहूर हैं। फिल्मों में इन एक्टर्स को अपनी घनी जुल्फों पर हाथ फेरते, स्टाइल मारते देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बड़े एक्टर्स गंजेपन की समस्या से जूझते हैं। ऐसे में गंजापन छुपाने के लिए इन एक्टर्स को हेयर ट्रांसप्लांट जैसी मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होता है। हाल में इस बारे में बॉलीवुड एक्टर्स के डर्मेटोलॉजिस्ट रहे डॉक्टर गौरंग कृष्णा ने खुलकर बात की। उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में रणबीर कपूर, सलमान खान जैसे एक्टर्स का नाम लिया।हेयर ट्रांसप्लांट सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत डॉक्टर गौरंग कृष्णा ने में बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट अक्सर एक बार में पूरा क्यों नहीं होता। उन्होंने समझाया कि बालों का झड़ना एक प्रगतिशील समस्या है, और हेयर ट्रांसप्लांट गंजेपन का इलाज है, बालों के झड़ने का नहीं...
BB19: अभिषेक के एविक्शन से नाराज यूजर्स ने मोरे को बताया- धोखाबाज कटप्पा

BB19: अभिषेक के एविक्शन से नाराज यूजर्स ने मोरे को बताया- धोखाबाज कटप्पा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिग बॉस 19 के रविवार के एपिसोड में अभिषेक बजाज का एविक्शन दिखाया गया। अभिषेक के शो से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और शो देखने वाली ऑडियंस में निराशा है। किसी को नहीं लगा था कि घर के कुछ पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक अभिषेक इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। रविवार को एविक्शन दिखाया गया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे के फैसले को गलत बताया जा रहा है। कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। प्रणित ने अभिषेक को किया बाहरसलमान खान ने घर में वापस आए प्रणित मोरे को एक मौका दिया था कि वो अश्नूर और अभिषेक में से किसी एक को सेफ कर सकते हैं। सलमान ने इस दौरान ये भी कहा कि घर में कॉन्ट्रिब्यूशन के आधार किसी एक को बचाना है। प्रणित ने यहां अश्नूर को सेफ किया और अभिषेक-नीलम गिरी के साथ एविक्ट हो गए। गौरव और मृदुल के मुताबिक अभिषेक ने घर में सबसे ज्यादा योगदान दिया था। उस हिसाब से अभिषेक को सेफ...
Bigg Boss 19: वोट आउट से खत्म होगा इस कंटेस्टेंट का सफर? लगेगा जोर का झटका!

Bigg Boss 19: वोट आउट से खत्म होगा इस कंटेस्टेंट का सफर? लगेगा जोर का झटका!

मनोरंजन
मुंबई। बीते कुछ हफ्तों से बिग बॉस 19 में कोई बड़ा एविक्शन नहीं हुआ है। बशीर अली के बाद कोई ऐसा एविक्शन नहीं हुआ है जिसने घरवालों समेत बाहर वालों के भी होश उड़ा दिए हों। लेकिन आने वाले वक्त में ऐसा जरूर हो सकता है। बिग बॉस 19 के इस वीकेंड का वार में जहां कोई एक घरवाला एविक्ट हो जाएगा, वहीं दूसरी तरफ खबर है कि इसी हफ्ते में मिड वीक एविक्शन के जरिए किसी एक या दो खिलाड़ियों का बिग बॉस हाउस में सफर खत्म हो जाएगा। वोट आउट से होगा दमदार एविक्शन?बिग बॉस से जुड़ी खबरें जारी करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस 24x7 ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, "बिग बॉस 19 में तापमान बढ़ने लगा है। मिड वीक एविक्शन हो सकता है। इस बुधवार को तैयार रहिए एक शॉकिंग एलिमिनेशन के लिए, जिसमें घरवाले एसेम्बली रूम में किसी एक खिलाड़ी को वोटिंग के जरिए बाहर कर देंगे। किसी तरह का नॉमिनेशन नहीं, सीधे वोट-आउट होगा। तो कौन अपने बैग पैक करे...
जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले सबसे ज्यादा, जानिए फिट होने का राज?

जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले सबसे ज्यादा, जानिए फिट होने का राज?

Uncategorized
टोक्यो। अक्सर यह माना जाता है कि उम्र ज्यादा होने के साथ लोग अक्षम होते जाते हैं। लेकिन जापान में यह बात पूरी तरह से लागू नहीं होती। यहां पर 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यह लोग अक्षम हैं। यह सभी लोग पूरी तरह से फिट और तंदुरुस्त हैं। इतना ही नहीं, यह बड़ी आसानी से अपने रोजमर्रा के काम-काज निपटाते हैं। हेक्टर गर्सिया और फ्रांसेक मिरालेस की लिखी किताब, इकिगाई में जापानी लोगों के लंबे और स्वस्थ जीवन के राज के बारे में बताया गया है।इकिगाई किताब के दोनों लेखकों ने जापान में लंबे और खुशहाल जीवन का रहस्य जानने के लिए वहां काफी समय बिताया। इस दौरान यह दोनों जापान में उन जगहों पर गए, जहां अधिक उम्र वालों की आबादी ज्यादा थी। ऐसा ही एक प्रदेश है ओकिनावा। दोनों लेखक ओकिनावा के ओगिमी कस्बे में पहुंचे, जहां पर करीब 3200 लोग रहते हैं। इन सभी की आयु...
अमेरिका में ममदानी के बाद एक और भारतीय की इस पोस्ट के लिए दावेदारी

अमेरिका में ममदानी के बाद एक और भारतीय की इस पोस्ट के लिए दावेदारी

Uncategorized
वाशिंगटन। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने अमेरिका में कामयाबी की नई दास्तान लिख डाली है। अब एक और भारतीय अमेरिका की राजनीति में सुर्खियों में है। इस भारतीय युवक का नाम है सैकट चक्रवर्ती। सैकट सैन फ्रांसिस्को में कांग्रेस के लिए सांसद पद के उम्मीदवार हैं। अभी तक यह पद दिग्गज डेमोक्रेटिक नैंसी पेलोसी के पास रहा है। हाल ही में पेलोसी ने कहा है कि वह अब कांग्रेस के लिए उम्मीदवार नहीं बनेंगी। यानी सांसद के तौर पर यह उनका अंतिम कार्यकाल होगा। तभी से यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि कांग्रेस में पेलोसी की जगह कौन लेगा। इसके बाद ही सैकट का नाम उभरना शुरू हुआ है। कौन हैं सैकट चक्रवर्तीसैकट, टेक्सास के फोर्ट वर्थ में एक अप्रवासी भारतीय के यहां पैदा हुए थे। सैकट की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने साल 2003 से 2007 के बीच हार्वर्ड में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। इसके बाद वह सैन फ्रांसिस्को चले...
आम आदमी पार्टी के विधायक पर रेप का आरोप, वीडियो वायरल होते ही भाग गए ऑस्ट्रेलिया;

आम आदमी पार्टी के विधायक पर रेप का आरोप, वीडियो वायरल होते ही भाग गए ऑस्ट्रेलिया;

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। पंजाब में बलात्कार के मामले में 2 सितंबर से फरार आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का वीडियो इंटरव्यू सामने आया है। इसे देखकर समझा जा रहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं। इस घटना की वजह से पुलिस को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है क्योंकि सनौर के विधायक सिंह के खिलाफ संभावित ठिकानों पर छापे मारने के बावजूद वह पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पटियाला पुलिस ने आप विधायक के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। पठानमाजरा शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया स्थित पंजाबी वेब चैनल के साथ वीडियो साक्षात्कार में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वह जमानत हासिल करने के बाद ही घर लौटेंगे। उन्होंने सभी आरोपों का खंडन करते हुए मामले को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए आरोप लगाया, 'पंजाब में महत्वपूर्ण मामलों पर मंत्रियों और विधायकों से सलाह नहीं ली जाती। अभिव्यक्त...
Bihar: पप्पू यादव के “भगवान के बाप की औकात..” बयान पर विवाद, जनसुराज ने दी ये प्रतिक्रिया…

Bihar: पप्पू यादव के “भगवान के बाप की औकात..” बयान पर विवाद, जनसुराज ने दी ये प्रतिक्रिया…

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में चुनावी हलचल (Election activity) तेज है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव (MP Pappu Yadav) के एक बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल पप्पू यादव ने एक साक्षत्कार में निर्दलीय सांसद बनने में आने वाली मुश्किलों का हवाला देते हुए कहा कि 'निर्दलीय सांसद बन जाना भगवान के बाप की औकात नहीं।' सांसद के इस बयान के बाद अब जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) की तरफ से इसपर प्रतिक्रिया आई है। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती (Manoj Bharti) ने कहा कि यह भाषा लोकतंत्र को नहीं बल्कि अहंकार को दिखाती है। मनोज भारती ने पप्पू यादव के इस बयान पर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। मनोज भारती ने लिखा, 'जीत चाहे निर्दलीय की हो या किसी दल की लोकतंत्र में ताकत सिर्फ जनता की होती है। लेकिन भगवान के बाप की औकात नहीं' जैसी भाषा लोकतंत्र नहीं, सिर्फ अहंकार दिखाती है। जो ...
कांग्रेस ने शशि थरूर को दिया झटका…. BJP नेता आडवाणी की तारीफ करना पड़ा भारी

कांग्रेस ने शशि थरूर को दिया झटका…. BJP नेता आडवाणी की तारीफ करना पड़ा भारी

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने पार्टी के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर (MP Shashi Tharoor) को झटका दिया है। पार्टी ने रविवार को शशि थरूर (Shashi Tharoor) द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी (Senior BJP leader Lal Krishna Advani) की तारीफ में की गई टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया। कांग्रेस ने कहा कि वह अपनी बात खुद कहते हैं और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य के रूप में उनका ऐसा करना पार्टी की लोकतांत्रिक और उदार भावना को दर्शाता है। विपक्षी दल की यह टिप्पणी तब आई जब थरूर ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पर आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता की लंबी सेवा को एक घटना तक सीमित करना, चाहे वह कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हो, अनुचित है। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने यह भी कहा कि जब जवाहरलाल नेहरू के करियर की समग्रता का आकलन चीन की विफलता और इंदिरा गांधी के करियर का आकलन केवल आ...
Lenskart का IPO आज हो रहा लिस्ट… दांव लगाने वाले निवेशकों को GMP कर रहा निराश

Lenskart का IPO आज हो रहा लिस्ट… दांव लगाने वाले निवेशकों को GMP कर रहा निराश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) के आईपीओ (IPO) पर दांव लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज से खत्म हो रहा है। कंपनी का आईपीओ (IPO Listing) आज शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगा। जिन निवेशकों ने इस कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाया है उनके लिए ग्रे मार्केट (Grey Market) से कुछ राहत भरी खबर आई है। लिस्टिंग से पहले जीएमपी में उछाल दर्ज की गई है। हालांकि, यह उछाल बहुत मामूली है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी। 10 रुपये पहुंचा जीएमपीलेंसकार्ट सॉल्यूशंस आईपीओ का जीएमपी 10 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। जोकि 2.49 प्रतिशत की लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। 27 अक्टूबर 2025 को आईपीओ सबसे अधिक 108 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा था। उसके बाद इस स्तर पर ग्रे मार्केट में लेंसकार्ट का आईपीओ नहीं पहुंच पाया। 28 गुना हुआ सब्सक्राइबतीन दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान इस...
बांग्लादेश के पूर्व मंत्री का दावा- शेख हसीना की सरकार गिराने में US एजेंसी और क्लिंटन परिवार का हाथ

बांग्लादेश के पूर्व मंत्री का दावा- शेख हसीना की सरकार गिराने में US एजेंसी और क्लिंटन परिवार का हाथ

Uncategorized
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Former Prime Minister Sheikh Hasina) के करीबी सहयोगी और पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी (Former Minister Mohibul Hasan Chowdhury) ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में चौधरी ने दावा किया कि 2024 में शेख हसीना (Sheikh Hasina) की सत्ता से बेदखली के पीछे अमेरिकी एजेंसी यूएसएआईडी (American agency USAID) और क्लिंटन परिवार का हाथ था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान अंतरिम सरकार के प्रमुख, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस का अमेरिका से लंबे अर्से से संबंध रहा है। चौधरी के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया तंत्र और कुछ गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने 2018 से ही हसीना सरकार के विरुद्ध एक सुनियोजित साजिश रच रही थी। इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि खास तौर पर यूएसएआईडी और इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट (आईआरआई) जैसे अमेरिक...