Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 19, 2025

अमिताभ बच्चन ने ढाई घंटे में किया था यह सीन, फिर मिला था परफेक्ट शॉट

अमिताभ बच्चन ने ढाई घंटे में किया था यह सीन, फिर मिला था परफेक्ट शॉट

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आज पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने भारतीय सिनेमा जगत को एक लंबा सफर तय करते हुए देखा है और अपने काम से बॉलीवुड को एक अलग ही पायदान पर लेकर गए हैं। हर सीन को बड़े एफर्टलेस तरीके से कर दिखाने वाले अमिताभ बच्चन का एक सीन ऐसा भी था जिसे करने में उन्हें कई घंटे लगे थे। अमिताभ बच्चन ने इस सीन को करने में 45 टेक लिए थे। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की साल 1984 में आई फिल्म 'शराबी' की जिसे खूब पसंद किया गया था।अमिताभ ने दिए थे 45 बार रीटेक जया प्रदा, ओम प्रकाश, प्राण और सुरेश ओबेरॉय जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के एक सीन को करने में अमिताभ बच्चन की हालत खराब हो गई थी। दरअसल डायरेक्टर प्रकाश मेहरा को एक सीन बहुत परफेक्ट तरीके से चाहिए था। इस सीन को बहुत नैचुरल तरीके से करने में अमिताभ बच्चन को 45 रीटेक करने पड़े थे। अमिताभ बच्चन बार-बार यह सीन तब तक करत...
Bigg Boss 19: गौरव के ये 2 कंटेस्टेंट हैं असली कम्पटीशन, आकांक्षा ने गौरव को दी ये एडवाइस

Bigg Boss 19: गौरव के ये 2 कंटेस्टेंट हैं असली कम्पटीशन, आकांक्षा ने गौरव को दी ये एडवाइस

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिग बोस 19 (Bigg Boss 19) में इस समय फैमिली वीक चल रहा है। कंटेस्टेंट के घर से उनके घरवाले आ रहे हैं। पहले कुनिका के बेटे अयान और फिर अश्नूर के पिता गुरमीत के बाद मंगलवार के एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा आई थीं। करीब तीन महीने बाद आकांक्षा को अपने सामने देख गौरव खुश और इमोशनल दिखे। इस दौरान पत्नी आकांक्षा ने सभी से मुलाकात की और गौरव को गेम में आगे बढ़ने की सलाह दी। आकांक्षा ने ये भी बताया कि उनका गेम कैसा चल रहा है और उन्हें अब क्या करना चाहिए। आकांक्षा ने गौरव को दी ये एडवाइसआकांक्षा ने गौरव से कहा कि अब उन्हें थोड़ा मतलबी बनकर अपने लिए खेलना चाहिए और अब सेफ खेलना बंद करना होगा और आगे आकर अपनी पर्सनालिटी दिखानी होगी। उन्होंने बिना मक्खन लगाए कहा कि अब उन्हें और ज्यादा कम्पटीशन की भावना के साथ खेलना चाहिए। आकांक्षा के मुताबिक अमाल और फरहाना भट्ट उनके असली कम्पटीशन है...
संदेह के घेरे में पाक और बांग्लादेश से डॉक्टरी कर आए युवा, एजेंसियों कर करी जांच

संदेह के घेरे में पाक और बांग्लादेश से डॉक्टरी कर आए युवा, एजेंसियों कर करी जांच

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। दिल्ली में कार विस्फोट हमले के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों की पैनी नजर पाकिस्तान, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और चीन से डिग्री लेकर लौटने वाले डॉक्टरों पर है। जांच एजेंसियां पाकिस्तान, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और चीन से डिग्री लेकर लौटने वाले डॉक्टरों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।CBI, NIA और दिल्ली पुलिस शामिलसूत्रों की मानें तो इन एजेंसियों में सीबीआई, दिल्ली पुलिस और एनआईए शामिल हैं। ये एजेंसियां इन चार देशों (पाकिस्तान, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और चीन) के संस्थानों से पढ़कर लौटने वाले डॉक्टरों से पूछताछ करके पता लगा रही हैं कि क्या उन्होंने डॉक्टर टेरर मॉड्यूल के बारे में कोई जानकारी थी।टेरर मॉड्यूल के संपर्क में तो नहीं थे? जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि चार देशों (पाकिस्तान, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और चीन) के संस्थानों से पढ़कर लौटने व...
अपने ही मुल्क में आतंकी हमलों का ढोंग रच रही शरीफ सरकार?

अपने ही मुल्क में आतंकी हमलों का ढोंग रच रही शरीफ सरकार?

Uncategorized
लाहोर। आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का प्रेम जग जाहिर है। आतंकियों को पालने के लिए पूरी दुनिया में कुख्यात पाकिस्तान को लेकर हाल ही में वहां के एक प्रांत के मुख्यमंत्री ने बड़े खुलासे किए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के मुताबिक पड़ोसी देश पाकिस्तान इस हद तक गिर चुका है कि अपना निजी एजेंडा चलाने के लिए वहां के हुक्मरान खुद के लोगों के खिलाफ ही आतंकी हमले करवा रहे हैं। सोहेल अफरीदी ने सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि पाक सरकार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नकली आतंकवादी हमले रचती है और इससे सरकार को फायदा भी होता है। टोलो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सबसे अशांत क्षेत्रों में एक खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहबाज शरीफ की सरकार बनावटी आतंकवादी हमलों को बढ़ावा दे रही है। अफरीदी ने आरोप लगाया है कि सरकार के कुछ शक्तिशाली गुट अस्थिरता बनाए रखकर फायद...
Delhi Blast केस में बड़ा खुलासा… उमर चाहता था 9/11 जैसा अटैक, मुजम्मिल से अनबन के कारण मंसूबों पर फिरा पानी

Delhi Blast केस में बड़ा खुलासा… उमर चाहता था 9/11 जैसा अटैक, मुजम्मिल से अनबन के कारण मंसूबों पर फिरा पानी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में लाल किला (Red Fort) के पास हुए विस्फोट (Blasts) की चल रही छानबीन के बीच नित नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली धमाके (Delhi Blasts)को अंजाम देने वाले डॉ. उमर (Dr. Omar) और व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के सदस्य डॉ. मुजम्मिल में आतंकी हमलों को अंजाम देने को लेकर गहरे मतभेद सामने आ गए थे। दरअसल, दोनों सितंबर में ही आतंकी हमला करने वाले थे लेकिन डॉ. उमर के मानसिक व्यवहार और आक्रमक रुख से टेरर मॉड्यूल के सदस्यों के बीच दरारें गहरी होती गईं। इसी आंतरिक फूट की वजह से सितंबर का हमला अंजाम तक नहीं पहुंच पाया था। गंभीर वैचारिक और ऑपरेशनल मतभेदएक रिपोर्ट में जांच से परिचित सूत्रों के हवाले से कहा है कि डॉ. उमर सितंबर में बड़े हमले की बात करता था। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ऐसा हमला चाहता था जो प्रतीकात्मक और एक्ट्रीम विजिबल हो। यानी यह भी कह सकते हैं कि जिस हम...
US ने 200 भारतीयों को किया डिपोर्ट, इनमें अनमोल बिश्नोई और पंजाब के 2 मोस्ट वांटेड भी शामिल

US ने 200 भारतीयों को किया डिपोर्ट, इनमें अनमोल बिश्नोई और पंजाब के 2 मोस्ट वांटेड भी शामिल

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका (America) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Notorious gangster Lawrence Bishnoi) के भाई और मोस्ट वांटेड आतंकी अनमोल बिश्नोई (Most wanted terrorist Anmol Bishnoi) को भारत डिपोर्ट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अनमोल बिश्नोई, पंजाब के दो वांटेड अपराधियों और 197 अवैध प्रवासियों सहित 200 भारतीय नागरिकों को भारत भेज दिया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान अमेरिका से उड़ान भर चुका है और बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। बता दें कि अनमोल बिश्नोई का भारत आना भारतीय जांच एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अनमोल बिश्नोई को 'मोस्ट-वांटेड' अपराधी घोषित कर रखा है। बिश्नोई भारत में कम से कम 18 गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त है। उसके कथित अपराधों में मुंबई में महाराष्ट्र के ...
Google CEO सुंदर पिचाई की चेतावनी…. AI का बुलबुला फटेगा तो सभी कंपनियां होंगी प्रभावित

Google CEO सुंदर पिचाई की चेतावनी…. AI का बुलबुला फटेगा तो सभी कंपनियां होंगी प्रभावित

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट (Google's Parent Company Alphabet) के प्रमुख सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने चेतावनी दी है कि अगर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का बुलबुला फटता है तो इससे सभी कंपनियां प्रभावित होंगी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस साल तकनीकी उछाल को बढ़ावा देने वाले एआई निवेश के पीछे "अतार्किकता" मौजूद थी। एक इंटरव्यू में पिचाई से पूछा गया कि क्या गूगल एआई बुलबुले के फटने से प्रभावित होगा, इस पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कोई भी कंपनी इससे अछूती नहीं रहेगी, हमारे सहित। उन्होंने विशाल ऊर्जा आवश्यकताओं की चेतावनी दी, जो पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार वैश्विक बिजली खपत का 1.5 प्रतिशत थी। पिचाई ने कहा कि नए ऊर्जा स्रोत विकसित करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्रवाई आवश्यक है। एलन मस्क ने सुंदर पिचाई को एक शब्द में दिया जवाबगूगल ने अपना सबसे ...
टाटा मोटर्स पर सेंसेक्स से बाहर होने का खतरा…जानिए 39 साल बाद क्यों बनी यह स्थिति?

टाटा मोटर्स पर सेंसेक्स से बाहर होने का खतरा…जानिए 39 साल बाद क्यों बनी यह स्थिति?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) पर एक बार फिर घरेलू शेयर मार्केट (Domestic Stock Market) के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Benchmark Index Sensex) से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। सेंसेक्स की शुरुआत से ही कंपनी का शेयर इसका प्रमुख हिस्सा रहा है, लेकिन टाटा मोटर्स का कुल मार्केट कैपिटल दो अलग-अलग कंपनियों में बंटने से यह स्थिति बन गई है। इस पर अगले महीने फैसला हो सकता है। गौरतलब है कि इस साल अक्टूबर में टाटा मोटर्स का डिमर्जर हुआ है। इसके तहत कंपनी दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बंट गई है। इनमें पहली है टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड, जिसके पास यात्री और ईवी वाहनों का कारोबार है। इसका मौजूदा मार्केअ कैप 1.37 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, दूसरी कंपनी टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड है, जिसके पास ट्रक, बस आदि का कारोबार है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1.19 लाख करोड़ रुपये है। सें...
अडानी का एक और दिवालिया कंपनी पर दांव… ज्यादा भुगतान का प्रस्ताव रख वेदांता को छोड़ा पीछे

अडानी का एक और दिवालिया कंपनी पर दांव… ज्यादा भुगतान का प्रस्ताव रख वेदांता को छोड़ा पीछे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने वेदांता (Vedanta) को पछाड़कर दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स (Bankrupt Jaiprakash Associates) (JAL) के अधिग्रहण के लिए लेनदारों का समर्थन हासिल कर लिया है। हालांकि सितंबर में हुई इलेक्ट्रॉनिक नीलामी में वेदांता 17,000 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली के साथ सबसे आगे था, लेकिन लेनदारों ने अडानी एंटरप्राइजेज को चुना क्योंकि उसने तुरंत अधिक भुगतान का प्रस्ताव रखा था। एक खबर के मुताबिक अडानी की बोली की कुल 'नेट प्रेजेंट वैल्यू' वेदांता के प्रस्ताव से लगभग 500 करोड़ रुपये कम थी। लेनदारों की एक समिति द्वारा तैयार स्कोर शीट में अडानी को सबसे अधिक अंक दिए गए, हालांकि कुछ बैंकों ने इस स्कोरिंग प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। अधिग्रहण की दौड़ में अन्य दावेदारइस अधिग्रहण की दौड़ में अडानी और वेदांता के अलावा डालमिया भारत, जिंदल पावर और PNC इन्फ्राटेक जैसी...
Bihar: नीतीश कुमार 8 बार के MLA को बनाने चाहते हैं स्पीकर.. BJP पूर्व मंत्री प्रेम कुमार को

Bihar: नीतीश कुमार 8 बार के MLA को बनाने चाहते हैं स्पीकर.. BJP पूर्व मंत्री प्रेम कुमार को

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में नई सरकार (New Government ) के गठन को लेकर कवायद अंतिम चरण में है। 20 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मौजूदगी में भव्य शपथग्रहण कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) के सुप्रीमो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हालांकि, शपथ ग्रहण से पहले एनडीए के दो प्रमुख घटकों (भाजपा और जेडीयू) के बीच कैबिनेट विभागों के आवंटन और विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर गहन विचार-विमर्श और खींचतान जारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेडीयू ने विधानसभा स्पीकर पद के लिए आलम नगर से आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव के नाम का सुझाव दिया है। वहीं, भाजपा अपनी पार्टी से पूर्व मंत्री प्रेम कुमार को इस प्रतिष्ठित पद पर देखना चाहती है। आपको बता दें कि वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किश...