Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 29, 2025

हांगकांग में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अब तक 128 की मौत

हांगकांग में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अब तक 128 की मौत

Uncategorized
हांगकांग । हांगकांग में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने के बाद दमकलकर्मियों द्वारा अब भी इमारत में लोगों की तलाश की जा रही है। परिसर की आठ में से सात इमारतें पूरी तरह से भीषण आग की चपेट में आ गईं जिसके चलते कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई। हांगकांग अग्निशमन विभाग के उपनिदेशक डेरेक आर्मस्ट्रांग चान ने बताया कि शुक्रवार को इमारतों से और शव बरामद किये गए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। पीड़ितों की तलाश अब भी जारी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को 'वांग फुक कोर्ट कॉम्प्लेक्स' की आठ इमारतों में से एक में भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं और सात इमारतें इसकी चपेट में आ गईं। अधिकारियों ने कहा कि इमारतों में पीड़ितों की तलाश शुक्रवार तक पूरी हो सकती है जिसके बाद इस बचाव अभियान को समाप्त कर दिया जाएगा। चान ने कहा खोज और बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही लापता लोगों की व...
जंग के बीच जेलेंस्की पर नई मुसीबत, 800 करोड़ के करप्शन केस से हिला यूक्रेन

जंग के बीच जेलेंस्की पर नई मुसीबत, 800 करोड़ के करप्शन केस से हिला यूक्रेन

Uncategorized
कीव। युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए शांति प्रस्ताव को लेकर दुविधा में फंसे जेलेंस्की के सामने एक नई मुसीबत आन पड़ी है। दरअसल हाल ही में देश में करीब 800 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद यूक्रेनी नेताओं की नींदें उड़ी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक देश के ऊर्जा क्षेत्र में हुए इस 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के भ्रष्टाचार मामले में यूक्रेन के कई शीर्ष अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। इन आधिकारियों में जेलेंस्की के सहयोगी और उनके करीबी माने जाने वाले आंद्री यरमक का नाम भी शामिल है। यूक्रेन की भ्रष्टाचार रोधी इकाइयों ने शुक्रवार को जेलेंस्की के मुख्य सचिव यरमक के घर और दफ्तर पर छापेमारी की है।वही बता दें कि यरमक यूक्रेन के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं और अमेरिका के साथ जारी...
एक समय कोई था वॉचमैन, कोई किसान तो किसी ने की वेटर की जॉब, आज हैं सुपरस्टार

एक समय कोई था वॉचमैन, कोई किसान तो किसी ने की वेटर की जॉब, आज हैं सुपरस्टार

मनोरंजन
मुंबई। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर में वेटर, क्लीनर और कुली की जॉब की है। हालांकि आज वे सुपरस्टार हैं।बॉलीवुड एक्टर्स आज हम आपको कुछ एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कई तरह की जॉब की हैं जिसमें कोई कुली था तो किसी ने वेटर का काम किया।एक्टर्स बने स्टार हालांकि जब ये एक्टर्स बने तो सभी ने अपने काम से सबको फैन बना दिया। उनमें से कुछ तो सुपरस्टार हैं।बोमन ईरानीबोमन ईरानी ने मुंबई के ताज होटल में बतौर वेटर और रूम सर्विस स्टाफ काम किया। इसके अलावा, एक्टिंग करियर में आने से पहले उन्होंने अपनी फैमिली का बेकरी बिजनेस भी चलाया। लेकिन जब बॉलीवुड में उन्होंने एंट्री ली तो अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया।जॉनी वॉकर जॉनी का बचपन का नाम बद्दरुद्दीन जमालुद्दीन काजी है। उन्होंने मुंबई में...

रणवीर सिंह की धुरंधर की रिलीज पर रोक की मांग, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

मनोरंजन
मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग उठी है। फिल्म की रिलीज पर रोक को लेकर शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिकाबार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक चक्र अवॉर्डी और सेना मेडल अवॉर्डी शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।मेजर शर्मा के परिवार ने की फिल्म पर रोक की मांग अपनी याचिका में परिवार ने आरोप लगाया है कि फिल्म की कहानी स्पेशल फोर्स के अधिकारी (शहीद मेजर मोहित शर्मा) के जीवन, सीक्रेट ऑपरेशन्स और शहादत से प्रेरित लगती है और फिल्म ...
गोलीबारी से भड़के ट्रंप, दुनिया के देशों की अमेरिका में नो एंट्री ?

गोलीबारी से भड़के ट्रंप, दुनिया के देशों की अमेरिका में नो एंट्री ?

Uncategorized
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन पर रोक लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहाकि तीसरी दुनिया के देशों से लोगों के अमेरिका आने पर रोक लगा दी जाएगी। ट्रंप का यह ऐलान उस घटना के बाद हुआ है, जिसमें एक अफगानी नागरिक ने वॉशिंगटन में दो नेशनल गार्ड्स को गोली मार दी। ट्रुथ सोशल पर लिखी पोस्ट में ट्रंप ने कहाकि सभी तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन पर रोक लगा देनी चाहिए, ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके। आखिर कौन हैं, तीसरी दुनिया के देश और क्या इस लिस्ट में भारत भी शामिल है? तीसरी दुनिया शब्द आया कैसे?पहली दुनिया, दूसरी दुनिया और तीसरी दुनिया, यह कोल्ड वॉर के दौर की उत्पत्ति हैं। उस वक्त अमेरिकी नेतृत्व वाला पश्चिमी गुट था, जिसे फर्स्ट वर्ल्ड कहा जाता था। साम्यवादी पूर्वी गुट को सेकंड वर्ल्ड कहा जाता था। वहीं, जो देश इनमें से किसी भी गुट...
तुर्किए के मंत्री ने अब इस जगह उठाया कश्मीर का मुद्दा

तुर्किए के मंत्री ने अब इस जगह उठाया कश्मीर का मुद्दा

Uncategorized
अंकारा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्लामिक भाईचारे के नाम पर पाकिस्तान का खुलकर साथ देने वाला तुर्किए अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की तरफ होने वाले एर्दोगान प्रशासन ने एक बार फिर से अपना झुकाव साफ किया है। अंकारा में बजट सत्र के दौरान कश्मीर के मुद्दे का जिक्र करते हुए तुर्किए के विदेश मंत्री ने हकान फिदान ने कश्मीर का जिक्र करते हुए भारत विरोधी बयान दिया।एक रिपोर्ट के मुताबिक अंकारा के 2026 संसदीय बजट के संसद में पेश किए जाने के दौरान विदेश मंत्री हाकान ने अपने संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय विवादों का जिक्र करते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय कानून और संवाद के आधार पर हल किया जाना चाहिए। यह बयान भारत के पक्ष के बिल्कुल उलट है। भारत लगातार कहता रहा है कि कश्मीर में कोई विवाद नहीं है। य...
मौत का सिरप; एसआईटी के राडार पर 20 खाते, अमित सिंह टाटा के घर छापा

मौत का सिरप; एसआईटी के राडार पर 20 खाते, अमित सिंह टाटा के घर छापा

राज्य, राष्ट्रीय
जौनपुर । प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप को लेकर दर्ज 12 फर्मों के मामले में जांच तेज हो गई है। जौनपुर के सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमों की विवेचना कोतवाली पुलिस तो कर ही रही है, एसआईटी ने भी जांच तेज कर दी है। एसआईटी के राडार पर करीब 20 से अधिक खाते हैं, उनसे जुड़े 600 पन्नों का स्टेटमेंट निकालकर जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल से जुड़े ठिकानों, उसकी फर्मों का यहां से किस तरह से किसका जुड़ाव था इसकी भी जांच की जा रही है। इसके लिए दो टीमें रांची गई हुई हैं। वहीं, दो दिन पहले लखनऊ में गिरफ्तार अमित सिंह टाटा के घर पर भी पुलिस का छापा पड़ा है। घर की गहन तलाशी हुई और परिवार के लोगों से की पूछताछ की गई है। जौनपुर कोतवाली में 21 नवंबर को औषधि निरीक्षक रजत पांडेय की तहरी पर पर 12 फर्म संचालकों और वाराणसी के शुभम जायसवाल, उसके पिता सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। औषधि ...
J&K: पुलवामा में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़, आतंकवादियों का मददगार अरेस्ट

J&K: पुलवामा में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़, आतंकवादियों का मददगार अरेस्ट

राज्य, राष्ट्रीय
जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुलवामा जिले (Pulwama district) में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) (Jaish-e-Mohammed - JeM) से जुड़े एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार (Associate arrested) किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्राल और अवंतीपोरा क्षेत्रों में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने और हथियार एवं गोला-बारूद पहुंचाने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के नानेर मिदूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने पर सुर...
मंदी से जूझ रही दुनिया… मगर भारत ने मारी जबरदस्त छलांग.. जानें बंपर GDP ग्रोथ की असल कहानी!

मंदी से जूझ रही दुनिया… मगर भारत ने मारी जबरदस्त छलांग.. जानें बंपर GDP ग्रोथ की असल कहानी!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया के प्रमुख देश (Worlds Major Countries) आर्थिक मंदी (Economic Recession) की मार से जूझ रहे हैं। अमेरिका (America) में ट्रंप की नई टैरिफ नीतियों (Trump's new Tariff Policies) ने महंगाई को भड़का दिया है, यूरोप की अर्थव्यवस्था ठहराव की कगार पर है और चीन की विकास दर नीचे लुढ़क रही है। वैश्विक विकास दर 2025 में 2.3% तक गिरने का अनुमान है, जो 2008 की मंदी के बाद का सबसे कमजोर दौर हो सकता है। लेकिन इसी तूफान के बीच भारत (India) एक अलग ही रंग दिखा रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में GDP ग्रोथ 8.2% पर पहुंच गई। यह छह तिमाहियों का उच्चतम स्तर है। इसने पूर्वानुमानों (7.2%) को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए, इस बंपर ग्रोथ की असली कहानी समझते हैं। वैश्विक मंदी का खतराअंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में वैश्विक GDP ग्रोथ 3.2% रहने का अनुमान है, जो 202...
तेजस में कोई समस्या नहीं, यह पूरी तरह सुरक्षित…दुबई एयर शो की घटना को HAL चीफ ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

तेजस में कोई समस्या नहीं, यह पूरी तरह सुरक्षित…दुबई एयर शो की घटना को HAL चीफ ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) (Hindustan Aeronautics Limited -HAL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनील (DK Sunil) ने दुबई एयर शो (Dubai Air Show) में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस (Light Combat Aircraft (LCA) Tejas) के क्रैश होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना से तेजस कार्यक्रम के भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एएनआई के नेशनल सिक्योरिटी समिट में रक्षा निर्यात पर बोलते हुए डीके सुनील ने कहा- तेजस में बिल्कुल कोई समस्या नहीं है। मैं इस मंच से ये घोषणा करता हूं। यह एक बहुत शानदार एयरक्राफ्ट है। यह पूरी तरह सुरक्षित है और इसका सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया में सबसे बेहतरीन है। दुबई में जो हुआ, वह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। इसका तेजस के भविष्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बता दें कि यह पहला मौका था जब तेजस विदेशी धरती प...