The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों श्रीकांत तिवारी बनना आसान नहीं
मुंबई। The Family Man 3: भारत की सबसे पॉपुलर स्पाई थ्रिलर सीरीज द फैमिली मैन अब अपने मच अवेटेड तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है. फैंस के चहेते मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी बनकर मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. इस बार श्रीकांत सिर्फ देश के दुश्मनों से नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपनी जिंदगी के लिए भी संघर्ष करते नजर आएंगे.
हाल ही में दिए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने अपने किरदार को फिर से निभाने की चुनौती के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि लोगों को भले यह आसान लगे, लेकिन उनके लिए यह सफर हमेशा तनाव और घबराहट से भरा होता है. आइए डिटेल में बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
मनोज ने कहा, “मैं कभी भी अपने काम को हल्के में नहीं लेता. मैं बहुत नर्वस इंसान हूं. मैं हमेशा पैनिक करता रहता हूं. और सेट पर अपनी घबराहट डायरेक्टर्स पर डाल देता हूं. मुझे कभी नहीं लगता कि चीजें आसान है...









