Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 18, 2025

भाजपा की 2014 से भी ज्‍यादा ताकत, जानें देशभर में पार्टी के कितने विधायक

भाजपा की 2014 से भी ज्‍यादा ताकत, जानें देशभर में पार्टी के कितने विधायक

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी पिछले 11 सालों से देश में सत्ता में है। वहीं 15 से अधिक राज्यों में भी अभी बीजेपी या उसके सहयोगी दलों का शासन है। 2014 से बीजेपी की ताकत लगातार बढ़ती गई है। वर्तमान में बीजेपी के 1600 से अधिक विधायक हैं। हम यह कह सकते हैं कि बीजेपी का स्वर्णिम काल चल रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई और उसके 89 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।2014 से बढ़ती गई बीजेपी की ताकत देश भर में अब बीजेपी के विधायकों की संख्या 1654 हो गई है। वहीं 2014 के बाद से कांग्रेस लगातार कमजोर होती गई है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि किस प्रकार से कांग्रेस ने 1985 में रिकॉर्ड बनाया था लेकिन अब बीजेपी लगातार बढ़ती जा रही है और 2027 तक देश भर में उसके 1800 से अधिक विधायक हो जाएंगे। बीजेपी के पोस्ट के अनुसार वर्ष 2014 में बीजेपी के पूरे देश में 1035...
डेब्यू के बाद अहान के हाथ से निकलीं कई फिल्में? सुनील शेट्टी के बेटे ने अब खुलकर बताया सच

डेब्यू के बाद अहान के हाथ से निकलीं कई फिल्में? सुनील शेट्टी के बेटे ने अब खुलकर बताया सच

मनोरंजन
नई दिल्ली। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने चार साल पहले फिल्म तड़प के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह साजिद नाडियाडवाला की सनकी मूवी में नजर आने वाले थे. हालांकि, यह फिल्म बन नहीं पाई. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अहान के ज्यादा एंटॉराज (स्टाफ या फिर टीम का खर्चा) के कारण उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई. अब इस मामले में अहान शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच का खुलासा कर दिया है. अहान शेट्टी ने कहा, ‘मुझे पता है कि मेरे बारे में ऐसे आर्टिकल लिखे गए थे, जिनमें कहा गया कि मेरी एंटॉरज कॉस्ट बहुत ज्यादा है और इसी वजह से कुछ फिल्में नहीं बन पाईं. लेकिन इनमें से कुछ भी सच नहीं था. मुझे यह पता था. मेरे करीबी लोगों को पता था और मेरे प्रोड्यूसर्स को भी पता था. लेकिन इस इंडस्ट्री में आपको थोड़ी मोटी चमड़ी वाला होना पड़ता है.’हर किसी का अपनी राय देने का हकअहान शेट्टी ने अपनी ...
नाइजीरिया में हथियारों के दम पर स्कूल से 25 लड़कियों को उठाकर ले गए बदमाश

नाइजीरिया में हथियारों के दम पर स्कूल से 25 लड़कियों को उठाकर ले गए बदमाश

Uncategorized
नाइजीरिया। अफ्रीका के नाइजीरिया में एक चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है। देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक हाईस्कूल पर सशस्त्र हमलावरों ने धावा बोल दिया और 25 लड़कियों का अपहरण कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस स्कूल अपहरण कांड में एक कर्मचारी की गोलीबारी में मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तरी नाइजीरिया में बढ़ते अपहरणों के बीच यह घटना अभी किसी संगठन ने स्वीकार नहीं की है। पुलिस ने बताया कि यह हमला स्थानीय समय के अनुसार सोमवार सुबह करीब चार बजे हुआ। हथियारबंद अपराधी अचानक छात्रावास में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में उन्होंने 25 छात्राओं को उनके बिस्तरों से खींचकर ले लिया और जंगल की ओर फरार हो गए। घटनास्थल पर एक कर्मचारी को गोली लगने से तत्काल मौत हो गई, वहीं दूसरे घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज ज...
लालू यादव की बेटियां क्या करती है, कौन राजनीति में है या नहीं ? जानिए

लालू यादव की बेटियां क्या करती है, कौन राजनीति में है या नहीं ? जानिए

राज्य, राष्ट्रीय
दिल्‍ली। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद से लालू यादव के परिवार में संघर्ष छिड़ा हुआ है। पूर्व सीएम और पिता लालू यादव को किडनी डोनेट करनी वालीं रोहिणी आचार्य घर से निकल गई हैं। यहां तक कि अपने जैसी बेटी किसी परिवार में ना हो, जैसी मन्नत मांगकर उन्होंने परिवार के संग्राम को सरेआम कर दिया है। भाइयों में बड़े तेज प्रताप तो पहले ही नाराज हैं और अलग दल बनाकर हार चुके हैं। खबर यहां तक आई कि परिवार के झगड़े के बाद तीन और बहनें भी लालू यादव का घर छोड़कर ससुराल के लिए निकली हैं। इस झगड़े को परिवार के मतभेदों से ज्यादा सत्ता के लिए संग्राम के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें कुछ बेटियां भी शामिल हैं तो लोग उनका भी परिचय जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं, लालू यादव की कौन सी बेटी क्या करती है और उनके कितने दामाद राजनीति में सक्रिय हैं…मीसा भारती और उनके इंजीनियर पति शैलेष लालू यादव की सबसे बड़ी बे...
इस नई AI कंपनी के हेड बनेंगे जेफ बेजोस… अमेजन छोड़ने के 4 साल बाद हो रही वापसी

इस नई AI कंपनी के हेड बनेंगे जेफ बेजोस… अमेजन छोड़ने के 4 साल बाद हो रही वापसी

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेजन के संस्थापक (Amazon founder) जेफ बेजोस (Jeff Bezos) एक नई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कंपनी (New Artificial Intelligence (AI) Company) के प्रमुख बन रहे हैं। यह पहली बार है, जब वह सन 2021 में अमेजन के सीईओ पद छोड़ने के बाद किसी कंपनी की कमान संभाल रहे हैं। इस स्टार्टअप का नाम 'प्रोजेक्ट प्रोमेथियस' है और इसे 6.2 अरब डॉलर का फंडिंग मिला है, जिसमें खुद बेजोस का निवेश भी शामिल है। कंपनी से परिचित सूत्रों के अनुसार, स्टार्टअप ने पहले ही लगभग 100 कर्मचारियों को एकत्रित कर लिया है, जिनमें ओपनएआई, डीपमाइंड और मेटा जैसी लडिंग एआई कंपनियों से भर्ती किए गए शोधकर्ता भी शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्यएक खबर के मुताबिक प्रोजेक्ट प्रोमेथियस इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए AI तकनीक पर काम करेगी। इसका मुख्य फोकस एयरोस्पेस , ऑटोमोबाइल और कंप्यूटर जैसे उद्योगों...
एलन मस्क ने खोली अमेरिकियों की पोल, बोले- US में श्रम करने वालों की भारी किल्लत…

एलन मस्क ने खोली अमेरिकियों की पोल, बोले- US में श्रम करने वालों की भारी किल्लत…

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका (America) में एच-1बी वीजा (H-1B Visa) को लेकर चल रही चर्चा के बीच एलन मस्क (Elon Musk.) के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मस्क ने दावा किया कि अमेरिका (America) में कठिन शारीरिक श्रम करने वाले लोगों की भारी किल्लत है। उनके अनुसार, अमेरिकी नागरिक अक्सर ऐसी नौकरियों के लिए ट्रेनिंग लेने से कतराते हैं। यह टिप्पणी फोर्ड के सीईओ जिम फार्ले (Ford CEO Jim Farley की हालिया चेतावनी के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी को 5000 मैकेनिक पद भरने में मुश्किल हो रही है, जहां सालाना सैलरी 120000 डॉलर है। मस्क ने आखिर कहा क्या?मस्क ने टिप्पणी की कि अमेरिकी भारी शारीरिक मेहनत के लिए तैयार ही नहीं हैं। टेस्ला के बॉस ने एक्स पर पोस्ट किया कि अमेरिका में चुनौतीपूर्ण शारीरिक काम करने वाले या इसके लिए ट्रेनिंग लेने वालों की बड़ी कमी है। सोशल मीडिया पर मस्क की इस टिप्पणी की क...
आसमान छू रहे सोने-चांदी के दाम, फिर भी जमकर खरीद रहे लोग… आयात में भी भारी उछाल

आसमान छू रहे सोने-चांदी के दाम, फिर भी जमकर खरीद रहे लोग… आयात में भी भारी उछाल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार (Global market) में सोने की कीमतों (Gold Prices) में बढ़ोतरी के बीच भारत (India) के सोने का आयात में अक्तूबर 2025 में जोरदार उछाल देखने को मिला। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश के सोने के आयात में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अक्टूबर 2025 में भारत ने 14.72 अरब डॉलर मूल्य का सोना आयात (Gold Import) किया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह आंकड़ा 4.92 अरब डॉलर था। बढ़ते सोने और चांदी के आयात (Import Gold and Silver) ने देश के कुल आयात मूल्य को भी बढ़ा दिया। बता दें सोना 17 अक्टूबर को 130874 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर को ऑल टाइम हाई 178100 रुपये प्रति किलो थे। सोमवार को वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़े बताते हैं कि भारत का वस्तु निर्यात अक्तूबर में 11.8 प्रतिशत घटकर 34.38 अरब डॉलर रहा है, जो बीते वर्ष की समान अव...
SBI महिला अधिकारी की आत्महत्या के मामले में एसपी को दी शिकायत में तीन अधिकारीयों पर गम्भीर आरोप…

SBI महिला अधिकारी की आत्महत्या के मामले में एसपी को दी शिकायत में तीन अधिकारीयों पर गम्भीर आरोप…

मध्य प्रदेश
जबलपुर। जबलपुर में भारतीय स्टेट बैंक की सहायक प्रबंधक श्रीमती आरती शर्मा की आत्महत्या के बाद मामला पुलिस अधीक्षक को दी गयी शिकायत के बाद चर्चा में आ गया है। मृतका के परिचित व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक और थाना सिविल लाइन को दी गई शिकायत में तत्कालीन डिप्टी मैनेजर अभय प्रसाद, डीजीएम हरिराम सिंह और सीएमएचआर प्रशांत सिंह पर आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि मृतका ने 29 मार्च 2025 को गरिमा पोर्टल पर मानसिक और लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसकी जानकारी 21 अप्रैल को बैंक प्रबंधन को मिलने के बावजूद डीजीएम और सीएमएचआर ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत में दावा है कि शिकायत को जानबूझकर दबाया गया और आरोपी कर्मचारी को संरक्षण दिया गया, जिससे निराश होकर मृतका ने 26 अप्रैल को आत्महत्या कर ली। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले को दबाने के लिए 30 अप्रैल की बैकडेटेड नोटिंग ...
भारत की तेल कंपनिया US से आयात करेंगी LPG… दोनों देशों के बीच हुई ऐतिहासिक डील

भारत की तेल कंपनिया US से आयात करेंगी LPG… दोनों देशों के बीच हुई ऐतिहासिक डील

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) ने अमेरिका (America) के साथ एक बड़ी और ऐतिहासिक डील (Big Historic deal) की है। इसके मुताबिक भारत की तेल कंपनियां (Indian Oil Companies) अमेरिका से कम से कम 10 फीसदी एलपीजी का आयात करेंगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने इस डील के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एलपीजी के स्रोतों के डायवर्सिफइकेशन के लिए सरकार ने यह बड़ा समझौता किया है। उन्होंने कहा कि इससे सुनिश्चित किया जाएगा कि देश के लोगों को सस्ते गैस के सिलिंडर मिलते रहें। डील के तहत पीएसयू ऑइल कंपनियों को कॉन्ट्रैक ईयर 2026 में अमेरिकी गल्फ कोस्ट से एलपीजी आयात करनी होगी। यह भारतीय बाजार के लिए अमेरिका के साथ पहले एलपीजी का स्टरक्चर्ड कॉन्ट्रैक्ट है। पुरी ने कहा, Mount Belvieu बेंचमार्क के तहत एलपीजी का आयात किया जाएगा। बीपीसीएल, आईओसी और एचपीसीएल के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम अमेरि...
SBI की mCASH से जुड़ी ये सेवाएं 30 नवंबर के बाद होने वाली है बंद…. आप भी जान लें

SBI की mCASH से जुड़ी ये सेवाएं 30 नवंबर के बाद होने वाली है बंद…. आप भी जान लें

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) (State Bank of India - SBI) के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, बैंक ने घोषणा की है कि वह 30 नवंबर, 2025 के बाद OnlineSBI और YONO लाइट पर mCASH भेजने के अलावा दावा करने की सुविधा बंद कर देगा। कहने का मतलब है कि इस तारीख के बाद ग्राहक न तो mCASH के जरिए बिना लाभार्थी रजिस्ट्रेशन के पैसे भेज सकेंगे और न ही mCASH लिंक या ऐप के माध्यम से भेजी गई राशि क्लेम कर पाएंगे। बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक मैसेज में कहा है कि ग्राहक समय रहते अन्य सुरक्षित और प्रचलित डिजिटल भुगतान विकल्पों का उपयोग शुरू कर दें। इनमें UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसे माध्यम शामिल हैं, जो वर्तमान में देशभर में सबसे विश्वसनीय ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सेवाओं (Online Fund Transfer Services) में गिने जाते हैं। mCASH क्या है?mCASH सुविधा का उपयोग मुख्य रूप से तेज भुगतान क...