Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 14, 2025

काजोल के इस बायन के बाद अब अजय बोले- प्यार शब्द के मायने ही खत्म हो गए

काजोल के इस बायन के बाद अब अजय बोले- प्यार शब्द के मायने ही खत्म हो गए

मनोरंजन
मुंबई। अमेजन प्राइम वीडियो के चैट शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल के लेटेस्ट एपिसोड में काजोल ने शादी को लेकर कहा था कि शादी की एक्सपायरी और रिन्यूअल डेट होनी चाहिए। काजोल के इस बायन पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी खूब आलोचना की। अब एक अलग इंटरव्यू में अजय देवगन ने मॉडर्न डे लव को लेकर बात की है। अजय देवगन ने कहा कि आजकल आई लव यू का बेवजह इस्तेमाल होने लगा है। उन्होंने कहा कि अब प्यार शब्द के मायने ही खत्म दो गए हैं।मॉडर्न डे लव पर क्या बोले अजय देवगनइन दिनों अपनी फिल्म दे दे प्यार दे 2 के प्रमोशन में व्यस्त अजय देवगन ने बुक माय शो के यूट्यूब चैनल से खास बातचीत में अजय देवगन ने मॉडर्न डे प्यार को लेकर बात की। अजय देवगन ने कहा कि प्यार शब्द के मायने ही खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आजकल आई लव यू का बेवजह इस्तेमाल होता है।अजय बोले- लव यू के खत्म हो गए मायने सिंघम एक्टर अजय देवगन ने कहा...
पैप्स पर भड़की जया बच्चन, बोलीं- फोटो लो, बदतमीजी मत करो

पैप्स पर भड़की जया बच्चन, बोलीं- फोटो लो, बदतमीजी मत करो

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर जया बच्चन ने मुंबई में बुधवार को एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट पर जया बच्चन के साथ उनकी बेटी श्वेता भी नजर आईं। इसी इवेंट के वेन्यू से जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जया बच्चन पैप्स पर भड़कती नजर आ रही हैं। जया बच्चन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन आया है। कुछ यूजर्स जहां जया बच्चन की तरफदारी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग जया बच्चन को ही गलत बता रहे हैं। पैप्स पर भड़कीं जया बच्चन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में जया बच्चन वेन्यू की तरफ जा रही होती हैं। इसी वक्त पैप्स उनकी फोटो और वीडियो के लिए आगे आते हैं। ये देखकर जया बच्चन भड़क जाती हैं। इस वायरल वीडियो में जया बच्चन येलो रंग का सूट पहने और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं।क्या बोलीं जया बच्चन वीडियो में देखने को मिला कि जैसे ही पैप्स जया ...
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ पहुंचे हाई-प्रोफाइल इवेंट में….

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ पहुंचे हाई-प्रोफाइल इवेंट में….

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ एक इवेंट में पहुंचे। दुबई में आयोजित रियल एस्टेट कंपनी के हाई-प्रोफाइल इवेंट में रणबीर ने अपनी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के ब्लॉकबस्टर गाने “बदतमीज दिल” पर डांस किया। वहीं आलिया ने अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के हिट गाने “व्हाट झुमका?” पर शानदार मूव्स दिखाए। इसके बाद आलिया ने रणबीर के इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में बात की।रणबीर का 'सीक्रेट' इंस्टाग्रामइवेंट के दौरान जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि वे सोशल मीडिया से क्यों दूर रहते हैं तब रणबीर ने बताया कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट है जो फेक और प्राइवेट है। वे इस अकाउंट का इस्तेमाल सिर्फ दूसरों का कंटेंट देखने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा, “दुनिया में ऐसे बहुत मजेदार लोग हैं जो अच्छा काम करते हैं और मैं उन्हें ही देखने के लिए इंस्टाग्राम चलाता हूं।”अपने रियल अकाउ...
अमेरिका के साथ सीरिया; ईरान, हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ उठाएगा हथियार?

अमेरिका के साथ सीरिया; ईरान, हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ उठाएगा हथियार?

Uncategorized
मुंबई। अमेरिकी विशेष दूत टॉम बैरक ने गुरुवार (13 नवंबर 2025) को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीरिया अब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC), हमास और हिजबुल्लाह जैसे सशस्त्र गुटों के विरुद्ध अमेरिका की मदद में सक्रिय योगदान देगा। बैरक ने सीरिया सरकार की इस निष्ठा को देश के रणनीतिक परिवर्तन का स्पष्ट संकेत माना। गुरुवार को बैरक ने एक्स पर पोस्ट किया कि दमिश्क अब दाएश, IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स), हमास, हिजबुल्लाह और अन्य आतंकी नेटवर्क के बचे-खुचे तत्वों से निपटने तथा उन्हें समाप्त करने में हमारी पूरी सहायता करेगा। बैरक ने आगे बताया कि उन्होंने अमेरिका के शीर्ष राजनयिक मार्को रुबियो, तुर्की के विदेश मंत्री हाकन फिदान तथा सीरिया के असद अल-शैबानी के साथ एक 'महत्वपूर्ण' बैठक की, जिसमें सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस (SDF) को नए सीरियाई आर्थिक, रक्षा एवं नागरिक संरचना में शामिल कर...
जंतर-मंतर पर खुद को गोली मारने वाला MP का, बहन बोली- नौकरी नहीं मिली तो…

जंतर-मंतर पर खुद को गोली मारने वाला MP का, बहन बोली- नौकरी नहीं मिली तो…

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। दिल्ली के जंतर मंतर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले अंबाह निवासी लोकेंद्र सक्सेना का शव बुधवार को उनके निवास लाया गया। आज अंबाह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। लोकेंद्र कोलड्रिंक की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि लोकेंद्र पिछले छह साल से सरकारी सिस्टम से परेशान थे। वह अपनी विधवा बहन रश्मि सक्सेना को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्हें लगा कि उनके इस कदम से शासन-प्रशासन जागेगा। भाई की मौत से टूट चुकी बहन रश्मि सक्सेना ने रोते हुए कहा कि अब वह नौकरी लेकर ही रहेंगी, नहीं तो वह भी आत्महत्या कर लेंगी। उन्होंने सवाल उठाया, क्या सरकार मुझ विधवा को भृत्य की नौकरी भी नहीं दे सकती है? लोकेंद्र सक्सेना बीते 06 साल में सरकारी सिस्टम से इतना परेशान हो गया कि उसे केवल खुद को खत्म करने से ही शासन प्रशासन के जागने का रास्ता दिखाई दिया। उसको लगा कि अगर वह खु...
दुबई में बिश्नोई के करीबी जोरा सिद्धू की हत्या का दावा, किसने ली जिम्मेदारी?

दुबई में बिश्नोई के करीबी जोरा सिद्धू की हत्या का दावा, किसने ली जिम्मेदारी?

Uncategorized
दुबई। दुबई में भारतीय गैंगस्टरों के बीच कथित रूप से पहली बार हुए प्रतिद्वंद्वी गैंग वॉर की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। यह दावा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया गया है जो कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े अकाउंट से शेयर हुआ है। पोस्ट में विरोधी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और सहयोगी जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।पोस्ट में क्या लिखा था?गोदारा से जुड़े अकाउंट से किए गए पोस्ट में कहा गया कि दुबई में जोरा सिद्धू की गला रेतकर हत्या की गई है। आरोप है कि सिद्धू, लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर गैंग के लिए हैंडलर का काम कर रहा था और दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका में कई लोगों को धमकियां दे रहा था। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि सिद्धू ने पहले जर्मनी में गोदारा के एक साथी की हत्या करवाने की कोशिश की थी, जिस कारण यह ‘बदला’ लिया गया। पोस्ट में लिखा हुआ...
आसिम मुनीर को ताकत देने वाले संविधान संशोधन का पाकिस्तान में विरोध, SC के दो जजों का इस्तीफा

आसिम मुनीर को ताकत देने वाले संविधान संशोधन का पाकिस्तान में विरोध, SC के दो जजों का इस्तीफा

Uncategorized
लाहोर। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार सेना प्रमुख आसिम मुनीर के आगे घुटने टेकती हुई नजर आ रही है। पाकिस्तानी संसद में बुधवार को एक ऐतिहासिक और विवादास्पद संवैधानिक संशोधन पारित कर दिया गया। इसके तहत फील्ड मार्शल मुनीर को नई शक्तियां मिल गई है। संसद से पारित इस विधेयक को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा मंजूरी मिलने के बाद आसिम मुनीर पाकिस्तान में आधिकारिक रूप से सबसे ताकतवर हो गया है। इसके विरोध में गुरुवार को पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संशोधन संविधान को कमजोर करता है और न्यायपालिका की स्वतंत्रता से समझौता करता है।एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा विवादास्पद 27वें संविधान संशोधन दिए जाने के कुछ देर बाद ही जस्टिस मंसूर अली शाह और जस्टिस अतहर मिनल्लाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों न्यायमूर्ति ने अ...
कांग्रेस के US में लॉबिंग के आरोप पर RSS का पलटवार.. कहा- ‘संघ केवल भारत के हित में करता है काम

कांग्रेस के US में लॉबिंग के आरोप पर RSS का पलटवार.. कहा- ‘संघ केवल भारत के हित में करता है काम

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) ने कांग्रेस (Congress) के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि संघ ने अमेरिका (America) में अपनी छवि सुधारने के लिए 'पाकिस्तान की आधिकारिक लॉबिंग फर्मों में से एक' को हायर किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आरएसएस ने अमेरिकी लॉ फर्म स्क्वॉयर पैटन बोग्स (एसपीबी) (American law firm Squire Patton Boggs -SPB) को अपने हितों को बढ़ाने के लिए जोड़ा है यह राष्ट्रीय हित के साथ विश्वासघात जैसा कदम है। कांग्रेस के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत में काम करता है और अमेरिका में किसी भी लॉबिंग फर्म को नियुक्त नहीं किया है। उन्होंने साफ किया कि संघ का कार्य केवल भारत और भारतीय समाज के हित में है और किसी विदेशी एजेंसी या फर्म से उसका ...
US: यूरोप के 4 वामपंथी समूहों को ट्रंप प्रशासन ने घोषित किया आतंकी संगठन

US: यूरोप के 4 वामपंथी समूहों को ट्रंप प्रशासन ने घोषित किया आतंकी संगठन

Uncategorized
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के प्रशासन (Administration) ने बृहस्पतिवार को यूरोप के चार वामपंथी समूहों (Europe four Left-wing groups) को औपचारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित (Terrorist Organization Declared ) कर दिया। यह कदम उस समय आया है जब ट्रंप ने कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या के बाद लेफ्ट-विंग चरमपंथ पर कड़ा प्रहार करने की घोषणा की थी। ये सभी नेटवर्क यूरोप में सक्रिय हैं और अमेरिका में इनकी कोई प्रत्यक्ष गतिविधि दर्ज नहीं है। इनके खिलाफ विस्फोटक भेजने, सरकारी भवनों के बाहर बम लगाने और दाएं-विचारधारा समूहों पर हिंसक हमलों के आरोप हैं। यूरोप में वामपंथी हिंसा का लंबा इतिहासरिपोर्टों के अनुसार, यूरोप दशकों से वामपंथी राजनीतिक हिंसा का केंद्र रहा है, जबकि हाल के वर्षों में अमेरिका में ज्यादातर हमले दक्षिणपंथी चरमपंथियों द्वारा ...
Report: चारधाम में बढ़ते श्रद्धालु हिमालयी परिस्थितकी तंत्र के लिए बन सकते हैं खतरा

Report: चारधाम में बढ़ते श्रद्धालु हिमालयी परिस्थितकी तंत्र के लिए बन सकते हैं खतरा

राष्ट्रीय
अल्मोड़ा। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चारधाम (Char Dham ) बद्रीनाथ (Badrinath), केदारनाथ (Kedarnath), गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री (Yamunotri) में क्षमता से अधिक श्रद्धालु हिमालय की पारिस्थितिकी और पर्यावरण के लिए खतरा बन सकते हैं। वैज्ञानिकों ने 23 साल के आंकड़ों के अध्ययन के आधार पर पहली बार इन धामों की वहन क्षमता (कैयरिंग कैपैसिटी) तय की है। रिपोर्ट में हिमालय पर स्थित आस्था स्थलों के संवेदनशील पर्यावरण के प्रति आगाह किया गया है। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान, अल्मोड़ा और उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के वानिकी महाविद्यालय, भरसार की यह संयुक्त शोध रिपोर्ट हाल में नेचर पोर्टफोलियो के जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुई है। इसमें वर्ष 2000 से 2023 तक के डेटा का अध्ययन कर चारधामों की प्रतिदिन की वहन क्षमता निकाली गई है। इसमें चारों तीर्थस्थलों...