Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 30, 2025

कराची पुलिस अफसर की पत्नी नौरीन असलम को फिल्म धुरंधर से हुई दिक्कत

कराची पुलिस अफसर की पत्नी नौरीन असलम को फिल्म धुरंधर से हुई दिक्कत

मनोरंजन
मुंबई। पाकिस्तान पुलिस के अफसर दिवंगत चौधरी असलम आतंकवादी और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अपनी बहादुरी व एनकाउंटर एक्सपर्ट के रूप में मशहूर रहे। अब उनकी पत्नी ने धमकी दी है कि अगर उनके पति को बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में गलत और नकारात्मक तरीके से दिखाया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर की ओर से निर्देशित यह फिल्म जासूसी पर आधारित है। इस महीने की शुरुआत में जारी किया गया फिल्म का ट्रेलर कराची के कुख्यात ल्यारी इलाके की कहानी की झलक पेश करता है, जहां कभी 2 प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों का दबदबा था। फिल्म में दिग्गज अभिनेता संजय दत्त चौधरी असलम का किरदार निभा रहे हैं। इस पुलिस अधिकारी की हत्या पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान ने की थी। 9 जनवरी, 2014 को ल्यारी एक्सप्रेसवे पर असलम की कार पर हुए बम हमले में दो अन्य पुलिस अधिकारी, उनके ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे। अस...
दो बेटियों के पिता CID शो के इंस्पेक्टर 25 साल बाद फिर बने दूल्हा?

दो बेटियों के पिता CID शो के इंस्पेक्टर 25 साल बाद फिर बने दूल्हा?

मनोरंजन
मुंबई। टीवी के सबसे पॉपुलर क्राइम शो CID ने ऑडियंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। साल 1998 में शुरू हुआ यह शो 20 साल तक चला और अब भी लोगों को एंटरटेन कर रहा है।शो के किरदारशो के किरदार जैसे एसीपी प्रद्युमन, इंस्पेक्टर अभिजीत और इंस्पेक्टर दया की तिकड़ी को खूब पसंद किया गया। इनमें से दयानंद शेट्टी, जिन्होंने इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाया, घर-घर में मशहूर हो गए।इंस्पेक्टर अभिजीतऐसे में अब CID में इंस्पेक्टर अभिजीत का किरदार निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। आदित्य ने शादी कर ली है।एक बार फिर बने दूल्हा बता दें आदित्य की शादी कई साल पहले हो चुकी है। उनकी दो बेटियां हैं, आरुषि और अद्विका। ऐसे में आदित्य एक बार फिर से दूल्हा बने हैं। आदित्य ने किसी और से नहीं बल्कि अपनी पत्नी मानसी श्रीवास्तव से ही दूसरी बार शादी की।25वीं एनिवर्सरी अभिजीत ने मानीसी संग अपनी 25...
बहन की शादी होते ही देओल परिवार की रिश्तेदार बनने वाली हैं दीपिका

बहन की शादी होते ही देओल परिवार की रिश्तेदार बनने वाली हैं दीपिका

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली हे। दीपिका की छोटी बहन अनीशा पादुकोण जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। अनीशा की सगाई हाल ही में दुबई के एक बिजनेसमैन से हुई है। वहीं अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस वक्त पादुकोण फैमिली में जश्न का माहौल हे। ऐसे में अब शादी के पहले अनीशा के मंगेतर को लेकर एक खास जानकारी सामने आ रही है। अनीशा की शादी होने के साथ ही दीपिका, धर्मेंद्र की रिश्तेदार बन जाएंगी। आइए जानते हैं कैसे?देओल परिवार की रिश्तेदार बनने वाली हैं दीपिकादरअसल, दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा की शादी रोहन आचार्य से होने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण, देओल परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोहन आचार्य से शादी करने वाली हैं। रोहन आचार्य की बहन दृशा आचार्य की शादी सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल से हुई है। इस रिश्ते का मतलब ...
लिव-इन पार्टनर पर पति की क्रूरता वाला मुकदमा चल सकता है या नहीं? हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

लिव-इन पार्टनर पर पति की क्रूरता वाला मुकदमा चल सकता है या नहीं? हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

राष्ट्रीय
कर्नाटक हाई कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 498A (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता) न केवल वैध विवाह, बल्कि शून्य विवाह और लिव-इन रिलेशनशिप पर भी पूरी तरह लागू होगी। जज सुरज गोविंदराज की एकल पीठ ने 18 नवंबर को यह व्यवस्था दी। अब यह प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 85 और 86 में शिफ्ट हो चुका है, लेकिन उसका सार वही है। मामला एक व्यक्ति की उस याचिका से जुड़ा था जिसमें उसने अपनी दूसरी पत्नी की शिकायत पर दर्ज 498A का केस रद्द करने की मांग की थी। याचिकाकर्ता की पहली शादी वैध थी और उससे एक बेटी भी है। इसके बावजूद उसने 2010 में दूसरी महिला से शादी कर ली और 2016 तक उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहा। बाद में दूसरी महिला ने दहेज मांगने, मारपीट और क्रूरता का आरोप लगाते हुए 498A में केस दर्ज कराया। उसका कहना था कि व्यक्ति ने पह...
AI का दुरुपयोग, न्यूड फोटो बनाकर किया वायरल, 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

AI का दुरुपयोग, न्यूड फोटो बनाकर किया वायरल, 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एआई से बनाई गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 10वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर की यह घटना है, जहां अपने कमरे की छत से लटकी पीड़िता की लाश मिली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की अपने मामा के घर पर रह रही थी। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, 'हमें शिकायत मिली है कि इलाके का एक विवाहित व्यक्ति उसे परेशान करता था।'शिकायत में मृतका के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उसकी तस्वीरें एकत्र कीं। उसने निर्वस्त्र तस्वीर बनाने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया जिन्हें बाद में ऑनलाइन साझा किया गया। उन्होंने कहा, 'मृतका के परिजनों ने उस व्यक्ति के परिवार के सदस्यों पर भी उत्पीड़न में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने...
ग्रे मार्केट में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे Meesho के शेयर…. IPO इस दिन होगा ओपन

ग्रे मार्केट में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे Meesho के शेयर…. IPO इस दिन होगा ओपन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अगर आप आईपीओ (IPO) में दांव लगाने का इंतजार कर रहे हैं तो अगले हफ्ते मीशो का आईपीओ (Meesho IPO) सब्सक्रिप्शन (Subscription) के लिए खुल रहा है। मीशो का आईपीओ दांव लगाने के लिए बुधवार 3 दिसंबर से खुल रहा है और यह 5 दिसंबर तक ओपन रहेगा। मीशो के शेयर अभी से ग्रे मार्केट (Grey Market) में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। मीशो के शेयर ग्रे मार्केट में 33 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange- BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। आईपीओ में 111 रुपये शेयर का दाम, 37 रुपये के ऊपर पहुंच गया GMPIPO में मीशो के शेयर का दाम 111 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 37.50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें ...
भारत-US के बीच बड़ी डील… नेवी के लिए 7995 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर

भारत-US के बीच बड़ी डील… नेवी के लिए 7995 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) द्वारा भारत (India) पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ (50 percent Tariff) के साए में भी भारत-अमेरिका (India-America) संबंधों को नई मजबूती मिल रही है। शुक्रवार को दोनों देशों ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के एमएच-60आर 'सीहॉक' हेलीकॉप्टर बेड़े के रखरखाव के लिए 7,995 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण रक्षा समझौता किया। यह सौदा न केवल नौसेना की परिचालन क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि व्यापारिक तनाव के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का संकेत भी देता है। इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि साल के अंत तक व्यापार समझौता होने की संभावना है, जो टैरिफों को कम करने का रास्ता खोलेगा। MH-60R हेलीकॉप्टरों को मिलेगा पांच साल का 'कवच'यह समझौता पांच साल के फॉलो-ऑन सपोर्ट और फॉलो-ऑन सप्लाई सपोर्ट के तहत किया गया है। भारतीय नौसेन...
SIR के काम में जुटे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले…. BLO का मानदेय हुआ दोगुना

SIR के काम में जुटे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले…. BLO का मानदेय हुआ दोगुना

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण (Correction Electoral rolls) में जुटे फील्ड अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स (Booth Level Officers.-BLO), BLO सुपरवाइजर, असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (AERO) और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (ERO) के मानदेय बढ़ाने की घोषणा (Honorarium Increase Announcement) की है। यह बदलाव 2015 के बाद पहली बड़ी बढ़ोतरी है। ERO और AERO को अब तक कोई अलग से सम्मान राशि नहीं मिलती थी। आयोग का कहना है कि ये अधिकारी लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत के बिना निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। प्रेस नोट के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का मौजूदा मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है। मतदाता सूची के संशोधन के लिए BLO को मिलने वाला प्रोत्साहन राशि 1,000 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये...
भारत कैसे बनेगा सिरमौर…जयशंकर बोले- देश की कूटनीति अब निष्क्रिय के बजाय सक्रिय

भारत कैसे बनेगा सिरमौर…जयशंकर बोले- देश की कूटनीति अब निष्क्रिय के बजाय सक्रिय

राष्ट्रीय
कोलकाता। विदेश मंत्री एस. जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) ने शनिवार को आईआईएम-कलकत्ता (IIM-Calcutta) से मानद डॉक्टरेट प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि राजनीति तेजी से अर्थशास्त्र पर हावी होती जा रही है। उन्होंने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए भारत (India) के आपूर्ति स्रोतों में विविधीकरण के महत्व पर जोर दिया। जयशंकर ने कहा, "यह एक ऐसा दौर है जहां राजनीति तेजी से अर्थशास्त्र पर हावी होती जा रही है और यह कोई मजाक नहीं है। एक अनिश्चित दुनिया में अपनी राष्ट्रीय जरूरतों की गारंटी के लिए आपूर्ति स्रोतों में लगातार विविधीकरण करना और भी महत्वपूर्ण है।" यह टिप्पणी अमेरिका (America) के संदर्भ में आई है, जिसने हाल ही में भारत से आयात पर 50% की दर सहित उच्च टैरिफ लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America), जो लंबे समय से समकालीन प्रणाली ...
Ind vs SA: पहला वनडे आज रांची में… यशस्वी या ऋतुराज…जानें कैसे होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

Ind vs SA: पहला वनडे आज रांची में… यशस्वी या ऋतुराज…जानें कैसे होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

Uncategorized
रांची। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) तीन मैच की वनडे सीरीज (Three-match ODI series) का आगाज आज यानी रविवार, 30 नवंबर से होने जा रहा है। India vs South Africa ODI सीरीज का पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। नियमित कप्तान शुभमन गिल (Captain Shubman Gill) और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर (Vice-Captain Shreyas Iyer) के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल को इस सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं स्क्वॉड में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की लंबे समय बाद वापसी हुई है। अब देखना होगा कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान केएल राहुल रांची वनडे में किन 11 खिलाड़ियों को मौका देते हैं। फैंस इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को धूम मचाते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईए एक नजर भारत की संभावित प्लेइंग XI पर डालते हैं- ...