मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली हे। दीपिका की छोटी बहन अनीशा पादुकोण जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। अनीशा की सगाई हाल ही में दुबई के एक बिजनेसमैन से हुई है। वहीं अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस वक्त पादुकोण फैमिली में जश्न का माहौल हे। ऐसे में अब शादी के पहले अनीशा के मंगेतर को लेकर एक खास जानकारी सामने आ रही है। अनीशा की शादी होने के साथ ही दीपिका, धर्मेंद्र की रिश्तेदार बन जाएंगी। आइए जानते हैं कैसे?
देओल परिवार की रिश्तेदार बनने वाली हैं दीपिका
दरअसल, दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा की शादी रोहन आचार्य से होने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण, देओल परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोहन आचार्य से शादी करने वाली हैं। रोहन आचार्य की बहन दृशा आचार्य की शादी सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल से हुई है। इस रिश्ते का मतलब है कि अनीशा की रोहन से शादी के बाद, दीपिका और उनका परिवार धर्मेंद्र के परिवार का हिस्सा बन जाएंगे। बता दें कि रोहन आचार्य, बिमल रॉय के परपोते हैं। बिमल की पोत चिम्मू आचार्य, रोहन और दृशा आचार्य की मां हैं।
कौन हैं अनीशा के मंगेतर रोहन आचार्य?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीशा रोहन आचार्य को काफी समय से डेट कर रही हैं। रोहन दुबई के एक एंटरप्रेन्योर हैं, जो उनके फैमिली बिजनेस में काम करते हैं। अनीशा और रोहन एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। वहीं, अनीशा की बात करें तो वह एक पूर्व गोल्फ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
