Sunday, September 6खबर जो असर करे |
Shadow

आर्थिक

KIA सोरेंटो की भारत में दस्तक, 27.99 लाख रुपये से शुरू कीमत; पहली बार हाइब्रिड और जनरेटिव एआई की सुविधा

KIA सोरेंटो की भारत में दस्तक, 27.99 लाख रुपये से शुरू कीमत; पहली बार हाइब्रिड और जनरेटिव एआई की सुविधा

आर्थिक, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। प्रीमियम तीन-पंक्ति एसयूवी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में किआ इंडिया ने नई सोरेंटो को भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने डीजल संस्करण की शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये और हाइब्रिड संस्करण की शुरुआती कीमत 29.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। सोरेंटो के साथ किआ ने भारत में पहली बार हाइब्रिड पावरट्रेन पेश किया है। वहीं, भारत में निर्मित सोरेंटो के माध्यम से रियल-टाइम जनरेटिव एआई आधारित किआ एआई असिस्टेंट की वैश्विक शुरुआत भी हुई है। इसकी आधिकारिक डिलीवरी देशभर में 4 सितंबर से शुरू हो गई है। कंपनी के अनुसार, सोरेंटो किआ के सबसे सफल वैश्विक एसयूवी नामों में शामिल है। चार पीढ़ियों और 24 वर्षों से अधिक के सफर में यह 132 देशों में 48 लाख से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच चुकी है। भारत में उतारा गया मॉडल वैश्विक डिजाइन, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा, आराम और अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों...
पश्चिम के संपन्न देशों में भविष्य को लेकर पहले से ज्यादा डरे हुए हैं लोग, जानें इसकी वजह…. !

पश्चिम के संपन्न देशों में भविष्य को लेकर पहले से ज्यादा डरे हुए हैं लोग, जानें इसकी वजह…. !

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
लंदन/न्यूयॉर्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) से नौकरियों पर खतरा, जलवायु परिवर्तन, युद्ध की आहट और गहराता आर्थिक ध्रुवीकरण (Economic polarization)...। पश्चिमी दुनिया (Western world- अमेरिका और यूरोप) के संपन्न देशों में हर हफ्ते सामने आने वाले ओपिनियन पोल्स एक ही बात दोहरा रहे हैं, लोग भविष्य को लेकर पहले कभी इतने ज्यादा आशंकित और डरे हुए नहीं थे। 2026 में सामने आए एक सर्वे में 5 में से 2 अमेरिकी नागरिकों (40%) ने आशंका जताई कि 2276 में अपनी स्थापना के 500 साल पूरे होने तक अमेरिका शायद एक देश के तौर पर बचेगा ही नहीं। अधिकांश लोगों का मानना है कि 2050 तक उनका देश कमजोर, आर्थिक रूप से पिछड़ा और राजनीतिक तौर पर और बंटा हुआ होगा। ब्रिटेन और फ्रांस जैसे अमीर देश संकटग्रस्त मुल्कों के साथ कतार में खड़े हैं। लेकिन इसके उलट, 55 देशों में किए गए यूनिसेफ और ग्लोबल सर्वे के आंकड...
मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात पर अमेरिका बोला-भारत-ईरान के बीच कोई व्यापार समझौता नहीं….

मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात पर अमेरिका बोला-भारत-ईरान के बीच कोई व्यापार समझौता नहीं….

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वॉशिंगटन। अमेरिका (America) के विदेश मंत्री मार्को रूबियो (Foreign Minister Marco Rubio) ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत और ईरान (India and Iran) के बीच किसी व्यापार समझौते (Trade Agreement) को लेकर बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश ईरान की सरकार से बातचीत करते हैं। रूबियो ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन (Iranian President Masoud Pezeshkian) के बीच बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में की। यह सवाल फॉक्स न्यूज रेडियो के 'द ब्रायन किल्मीड शो' में उनसे पूछा गया था। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तोता ब्रायन किल्मीड ने कहा कि पीएम मोदी और पेजेशकियन की मुलाकात में ऐसा लगा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की तैयारी हो रही है। इ...
सरकार की सख्ती के बाद नरम पड़े शक्कर के थोक भाव….फिर भी फुटकर रेट नहीं हुए कम

सरकार की सख्ती के बाद नरम पड़े शक्कर के थोक भाव….फिर भी फुटकर रेट नहीं हुए कम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चीनी (Sugar) के थोक भाव (Wholesale Prices) सरकार की सख्ती के बाद काफी नरम हुए, लेकिन रिटेल प्राइस (Retail Prices) में अभी बहुत अधिक नरमी देखने को नही मिल रही है। दिल्ली से गुवाहाटी तक जहां मंडी में चीनी सस्ती हुई है, वहीं खुदरा बाजार (Retail Market) में पिछले दो दिन से भाव स्थिर हैं। चीनीमंडी के मुताबिक मुंबई में 22 अगस्त को 1 क्विंटल चीनी का भाव 6750 रुपये था और अब ये 5200 रुपये पर आ गए हैं। दिल्ली में ऑल टाइम हाई (All-time High) 6600 से 2 सितंबर को चीनी के दाम 5700 रुपये क्विंटल ही रह गए। इसी तरह कानपुर में थोक चीनी के लेटेस्ट भाव 5650 रुपये, रायपुर, रांची और कोलकाता में 5400 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। गुवाहटी में 5450 रुपये है तो हैदराबाद में 5300 और चेन्नई में 5900 रुपये क्विंटल। इन रेट्स में जीएसटी जुड़ा हुआ है। रिटेल प्राइस में बदलाव नहींदो सितंबर को मुंबई, गुव...
दुनिया में बढ़ी भारत की साख…. 35 साल बाद जापान ने रेटिंग को एक पायदान बढ़ाकर ‘A’ किया

दुनिया में बढ़ी भारत की साख…. 35 साल बाद जापान ने रेटिंग को एक पायदान बढ़ाकर ‘A’ किया

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जापान (Japan) की साख निर्धारण एजेंसी जेसीआर (Credit rating agency JCR) ने बुधवार को स्थिर परिदृश्य के साथ भारत (India) की रेटिंग एक पायदान बढ़ाकर ‘ए-’ कर दी। एजेंसी ने रेटिंग बढ़ाने के पीछे भारत की ‘मजबूत’ आर्थिक वृद्धि (‘Robust’ Economic Growth) और वित्तीय स्थिति में सुधार को प्रमुख कारण बताया। जेसीआर ने कहा कि 140 करोड़ से अधिक की आबादी और मौजूदा मूल्य पर 3.9 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी वाली भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष में छह प्रतिशत से अधिक की उच्च वृद्धि दर बनाए रखने की उम्मीद है। निजी खपत और निवेश के मजबूत समर्थन से भारतीय अर्थव्यवस्था हाल के वर्षों में ऊंची वृद्धि दर बनाए हुए है। 15वें वित्त आयोग के चेयरमैन एनके सिंह ने कहा 35 से ज्यादा वर्षों बाद भारत को फिर ‘ए’ रेटिंग मिली है। यह भारत की तेज आर्थिक वृद्धि, संरचनात्मक सुधारों और केंद्र-राज्य साझेदारी की मजबू...
एमेजॉन इंडिया ने त्योहारों से पहले पूरे देश में 160,000 से अधिक सीजनल काम के मौके दिए

एमेजॉन इंडिया ने त्योहारों से पहले पूरे देश में 160,000 से अधिक सीजनल काम के मौके दिए

आर्थिक, मध्य प्रदेश
भोपाल ।  एमेजॉन इंडिया ने आगामी त्योहारों से पहले भारत में अपने ऑपरेशंस नेटवर्क में 160,000 से अधिक सीजनल काम करने के अवसर दिए हैं, जो कंपनी के ईकॉमर्स और क्विक कॉमर्स बिजनेस में सपोर्ट करेंगे। इनमें भारत के 400 से अधिक शहरों में काम करने के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष अवसर शामिल हैं, जो बड़े मेट्रो शहरों के साथ-साथ वाराणसी, कोच्चि, जलंधर, गाजियाबाद, रांची, सलेम और गोरखपुर जैसे टियर 2 एवं टियर 3 शहरों में भी मिल रहे हैं। एमेजॉन ने अपने नेटवर्क में हजारों महिलाओं और दिव्यांग एसोसिएट्स को नौकरी दी है। ये नए एसोसिएट भारत में एमेजॉन के मौजूदा ऑपरेशंस नेटवर्क में शामिल होंगे। वो ग्राहकों के ऑर्डर सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से प्राप्त करने तथा पैक, शिप व डिलीवर करने में मदद करेंगे। इससे त्योहारों के दौरान बढ़ती हुई मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। एमेजॉन ने त्योहारों की तैयारी के लिए ज्यादातर एसोसिए...
बिहार निवेश के मामले में आज भी पिछड़ा राज्य… निवेशकों को आकर्षित करने में देश में सबसे पीछे

बिहार निवेश के मामले में आज भी पिछड़ा राज्य… निवेशकों को आकर्षित करने में देश में सबसे पीछे

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) आज भी निवेश (Investment) आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना, संसाधनों की उपलब्धता, कारोबारी माहौल और जमीन आवंटन की जटिलता के मोर्चे पर राज्य आज भी पिछड़ा है। नीति आयोग (NITI Aayog) की हालिया रैकिंग रिपोर्ट (Ranking Report) में बिहार देश के बड़े 17 राज्यों में सबसे नीचे 17वें स्थान पर और 36 राज्यों में 26वें स्थान पर है। नीति आयोग द्वारा जुलाई 2026 में जारी निवेश अनुकूल सूचकांक में बिहार को देश के तीसरे श्रेणी के राज्यों में शामिल किया गया है। रिपोर्ट में राज्य को सौ अंकों में कुल 41.2 अंक ही प्राप्त हुए हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट में मानकों के अनुरूप राज्यों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। तीसरी श्रेणी (40 से 45 अंक) में बिहार के साथ झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, नागालैंड और पुदुचेरी शामिल हैं। वहीं, उच्च प्रदर्शन (50...
ईरान-अमेरिका जंग में तेजी के बीच कच्चे तेल के दामों में भारी इजाफा…. $100 की ओर बढ़ीं कीमत

ईरान-अमेरिका जंग में तेजी के बीच कच्चे तेल के दामों में भारी इजाफा…. $100 की ओर बढ़ीं कीमत

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के सस्ता होने की उम्मीद कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। ईरान और अमेरिका में जंग (Iran -America War) तेज हो गई है। मिसाइलों की बारिश ने क्रूड की कीमतों (Crude oil Prices) में आग लगा दी है। अब इंटरनेशन बेंचमार्क (International benchmark) ब्रेंट क्रूड तेजी से 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर भाग रहा है। ऐसे में दुनिया भर में एक बार फिर ऊर्जा संकट के और बढ़ने के खतरे बढ़ गए हैं। बुधवार सुबह कारोबार शुरू होते ही कच्चे तेल की कीमतों में करीब 1.5% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। यह उछाल मंगलवार के तेज उछाल के बाद आया है, जब दोनों तरह के तेल 4 डॉलर से ज्यादा महंगे हो गए थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का दाम सुबह 7 बजे के 1.61 डॉलर प्रति बैरल चढ़कर 91.83 डॉलर पर कारोबार कर रहा था और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.91 डॉलर प्रति बैरल...
अमेरिका में निचले सदन में दिसंबर तक फंडिंग वाला बिल पारित…. शटडाउन का संकट टला?

अमेरिका में निचले सदन में दिसंबर तक फंडिंग वाला बिल पारित…. शटडाउन का संकट टला?

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिकी संसद (American Parliament) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स-House of Representatives) ने मंगलवार को एक अस्थायी विधेयक (Provisional Bill) पारित किया। इसका मकसद संघीय सरकार के कामकाज के लिए दिसंबर की शुरुआत तक धन उपलब्ध कराना है। यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि सांसदों के दोबारा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान सरकार का कामकाज बंद (शटडाउन-Shutdown) न हो। सांसदों के लिए सितंबर के आखिर में खत्म हो रहे वित्त वर्ष से पहले यह कदम उठाना जरूरी था। ऐसा नहीं करने पर सरकारी कामकाज के लिए पैसा खत्म हो सकता था। सांसद नहीं चाहते थे कि चुनाव प्रचार के दौरान सरकार के कामकाज को लेकर कोई संकट खड़ा हो। पिछले साल भी सरकार के कामकाज के लंबे समय तक बंद रहने से बड़ा संकट पैदा हुआ था। प्रतिनिधि सभा ने 370-48 वोट से विधेयक (Short-Term Funding Bill) पारित किया। सीनेट इसे पहले ...
क्रिटिकल मिनरल्स पर मिलकर काम करेंगे भारत-अमेरिका, जी20 बैठक में हुई बड़ी डील

क्रिटिकल मिनरल्स पर मिलकर काम करेंगे भारत-अमेरिका, जी20 बैठक में हुई बड़ी डील

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
एशविले। भारत और अमेरिका (India and America) ने अपने लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक संबंधों के तहत महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई है। यह सहमति वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) और अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (US Treasury Secretary Scott Bessent) के बीच हुई बातचीत के बाद बनी है। दोनों नेताओं की मुलाकात सोमवार को नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) के एशविले में जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक (G 20 Meeting) के दौरान हुई। इस बैठक में महत्वपूर्ण खनिजों और सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखला को भारत-अमेरिका आर्थिक संवाद के केंद्र में रखा गया। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को स्वीकार किया और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेर...