Monday, June 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: May 2026

अमेरिका पर ईरान ने किया मिसाइल और ड्रोन से हमला, US मिलिट्री बेस को बनाया निशाना

अमेरिका पर ईरान ने किया मिसाइल और ड्रोन से हमला, US मिलिट्री बेस को बनाया निशाना

अंतरराष्ट्रीय
दोहा। ईरान (Iran) ने अमेरिका (America) के हालिया हमलों के जवाब में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे (US Military Base) पर मिसाइल और ड्रोन से हमला (Missile and Drone Attack) किया है। इस हमले में कई अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा, दो MQ-9 रीपर ड्रोन भी डैमेज हुए हैं। दोनों देशों के बीच नाजुक युद्धविराम अब टूटने के कगार पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि गुरुवार सुबह उसके बलों ने उस अमेरिकी एयर बेस को निशाना बनाया, जिससे रात में ईरान के दक्षिणी हिस्से, खासकर बंदर अब्बास क्षेत्र में हमले किए गए थे। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, यह जवाबी कार्रवाई "आक्रामक अमेरिकी हमले" के खिलाफ थी। अमेरिकी अधिकारियों ने भी इस हमले की पुष् की है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान ने कुवैत में स्थित 'अली अल सलेम एयर बेस' पर बैलिस्टिक मिसाइल से ह...
सरकार का बड़ा फैसला…. पेट्रोल पर 1.5 और डीजल पर 13.50 रुपये की टैक्स कटौती

सरकार का बड़ा फैसला…. पेट्रोल पर 1.5 और डीजल पर 13.50 रुपये की टैक्स कटौती

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने पेट्रोल, डीजल (Petrol Diesel) और एटीएफ (ATF) को लेकर बड़ा फैसला किया है। शनिवार, 30 मई को सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि 1 जून से पेट्रोल, डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी (Export Duty Cut) को घटा दिया जाएगा। पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर 1.5 रुपये प्रति लीटर, डीजल के एक्सपोर्ट पर 13.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं, एविएशन टरबाइन फ्यूल (Aviation turbine fuel) के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स में 9.5 रुपये प्रति लीटर की कटौती सरकार ने की है। बता दें, इस कटौती का घरेलू स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि सरकार ने घरेलू स्तर पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है। एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती का फैसला सरकार ने ऐसे समय में किया है जब इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी सी नरमी देखने को मिल रही है। स...
MP: उज्जैन-आगर के 11 मंदिरों का 1100 करोड़ से होगा कायाकल्प, 200 करोड़ के टेंपल बॉन्ड होंगे जारी

MP: उज्जैन-आगर के 11 मंदिरों का 1100 करोड़ से होगा कायाकल्प, 200 करोड़ के टेंपल बॉन्ड होंगे जारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन (Religious City Ujjain) और आगर मालवा (Agar Malwa) के 11 प्रमुख मंदिरों (11 Temples) के जीर्णोद्धार और सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इन मंदिरों के पुनरुद्धार पर कुल 1100 करोड़ रुपये (Rs 1100 Crore) खर्च किए जाएंगे। इसमें से 200 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पहली बार टेंपल बॉन्ड जारी किए जाएंगे। यह जानकारी संभागायुक्त आशीष सिंह ने अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दी। उन्होंने निर्देश दिए कि बॉन्ड जारी करने की पूरी प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी कर ली जाए, ताकि 31 जुलाई तक टेंपल बॉन्ड लॉन्च किए जा सकें। योजना में शामिल प्रमुख मंदिरइस योजना के तहत कुल 11 मंदिरों का जीर्णोद्धार और व्यवस्थित संचालन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से बाबा कालभैरव मंदिर (उज्जैन के कोतवाल और तंत्र साधना का प्रमुख केंद्र), श्री मंगलनाथ मंदिर (मंगल ग्रह का जन्मस्थान मा...
IPL 2026: आज RCB और GT के बीच फाइनल मैच बारिश में धुला तो कौन होगा विजेता, जानें नियम?

IPL 2026: आज RCB और GT के बीच फाइनल मैच बारिश में धुला तो कौन होगा विजेता, जानें नियम?

खेल, राष्ट्रीय
अहमदाबाद। आईपीएल (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला (Final match) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में रव‍िवार (31 मई) को खेला जाना है, लेकिन उससे पहले मौसम ने क्रिकेट फैन्स और दोनों टीमों की चिंता बढ़ा दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अहमदाबाद समेत गुजरात के कई इलाकों में गरज, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव के अनुसार 31 मई को अहमदाबाद में गरज के साथ सामान्य से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 4 जून तक गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं, बिजली और बारिश की संभावना बनी हुई है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा आज (30 मई) अरावली, महिसागर, पंचमहाल और दाहोद जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. दीव, दमन और दादरा एवं नगर हवे...
ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा पर आज इन चीजों का करें दान… मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा पर आज इन चीजों का करें दान… मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

राष्ट्रीय
हरिद्वार। आज ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा (Jyeshtha Adhik Purnima 2026) तिथि है. पूर्णिमा को हिंदू धर्म (Hinduism) में अत्यंत पुण्यदायी तिथि माना गया है. हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने इस तिथि का महत्व और पूजन विधि के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि इस दिन व्रत, स्नान और दान करने से आरोग्य, सौभाग्य और सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है. विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए यह दिन पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। स्नान और दान से पुण्य की प्राप्तिइस वर्ष ज्येष्ठ मास में अधिक मास होने के कारण दो पूर्णिमाएं पड़ रही हैं. धार्मिक दृष्टि से अधिक मास की पूर्णिमा भी अत्यंत पुण्यदायी मानी गई है. ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा पर गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. यदि किसी कारण से तीर्थ स्...
बाड़े से खुले जंगल में छोड़े गए शावकों में दो नर और एक मादा

बाड़े से खुले जंगल में छोड़े गए शावकों में दो नर और एक मादा

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के तहत शनिवार को मादा चीता निर्वा और उसके तीन शावकों को बाड़े से निकालकर खुले जंगल में छोड़ दिया गया। इस नई बढ़त के साथ अब कूनो के खुले वन क्षेत्र में घूमने वाले चीतों की कुल संख्या 20 हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, निर्वा के साथ छोड़े गए तीनों शावकों में दो नर और एक मादा हैं, जिनकी उम्र लगभग 13 महीने है। इन सभी को पालपुर ईस्ट रेंज के आहेरा पर्यटन क्षेत्र में रिलीज किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि चार नए चीतों के खुले जंगल में आने से यहां आने वाले पर्यटकों का उत्साह बढ़ेगा।प्राकृतिक माहौल में चीतों को देखने के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे न केवल वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता आएगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। चीता परियोजना के फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि वर्तमान में सभी चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और...
रात को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, कई जगह गिरे ओले

रात को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, कई जगह गिरे ओले

मध्य प्रदेश
श्योपुर । जिले में शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। वीरपुर इलाके में तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरे, वहीं जिला मुख्यालय श्योपुर में जबरदस्त धूल भरी आंधी चली। इस खराब मौसम की वजह से सड़कों पर चल रहे लोगों और गाड़ी चलाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शनिवार को सुबह से आसमान पर तेज धूप निकली। शाम होते ही श्योपुर शहर में तेज हवा के साथ धूल का बवंडर शुरू हो गया। आंधी इतनी तेज थी कि धूल के गुबार की वजह से सामने देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। तेज हवा के चलते बिजली भी गुल हो गई, जिससे शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया। वीरपुर क्षेत्र में हालत और भी ज्यादा खराब रहे। वहां करीब दस-दस मिनट के अंतर पर दो बार ओले गिरे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओलों का साइज काफी बड़ा था, जिससे खेतों में खड़ी फसलों और बाहर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचने का डर है। अचानक हुई इस ओलावृष...
राजगढ़ में चलते ट्रॉले में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

राजगढ़ में चलते ट्रॉले में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अपराध, मध्य प्रदेश
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सारंगपुर-पचोर मार्ग के बीच शनिवार दोपहर एक चलती ट्रॉले में अचानक आग लग गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, लेकिन चालक की सतर्कता और पुलिस-दमकल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। आग की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रॉले का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार हरियाणा के मेवात निवासी चालक सद्दाम खान गुजरात से एल्यूमिनियम तार के बंडल लेकर वाराणसी जा रहा था। उदनखेड़ी के पास पहुंचने पर उसे ट्रॉले से धुआं निकलता दिखाई दिया और वायरिंग जलने जैसी गंध महसूस हुई। स्थिति को भांपते हुए उसने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकल आया। चालक के वाहन से उतरते ही आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते ट्रॉले का अगला हिस्सा तथा टायर उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही उदनखेड़ी चौक...
पानी को तरसेगा पाकिस्तान, भारत बनाएगा 2 बड़ी सुरंग

पानी को तरसेगा पाकिस्तान, भारत बनाएगा 2 बड़ी सुरंग

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के साल भर बाद भारत ने पाकिस्तान को जाने वाले अधिकतम पानी को रोकने के लिए दो बड़ी टनल परियोजनाओं की तैयारी कर ली है। दोनों परियोजनाएं लंबी अवधि वाली हैं और उनके पूरा होने में काफी समय लगेगा, लेकिन इनके पूरा होने पर पाकिस्तान को जाने वाला अधिकतम पानी को हमेशा के लिए भारत रोक सकेगा। इससे इस पानी के गंगा बेसिन में पहुंचने का रास्ता भी बन जाएगा। सिंधु जल समझौते के तहत सिंधु बेसिन की छह नदियों में तीन संधु, चिनाब और झेलम के पानी के अस्सी फीसद का अधिकार पाकिस्तान व ब्यास,रावी, सतलुज के अस्सी फीसदी पानी पर भारत का अधिकार था, लेकिन भारत ने पहलगाम के आतंकी हमले के बाद इसे स्थगित कर हालात बदल दिए हैं। भारत के पानी के अधिकार वाली तीनों नदियों के देश में पानी के उपयोग की ढांचा पहले से ही तैयार है । दूसरी तरफ पाकिस्तान को ज्यादा पानी देने...
अमरत्व चाहते हैं पुतिन, लैब में तैयार हो रही उम्र घटाने की तरकीब

अमरत्व चाहते हैं पुतिन, लैब में तैयार हो रही उम्र घटाने की तरकीब

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्‍को। व्लादिमीर पुतिन अमर होना चाहते हैं। उनकी यह मंशा तो बहुत पहले स्पष्ट हो चुकी थी। लेकिन अब इसको लेकर सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अब पुतिन के अमरत्व की सनक को अमलीजामा पहुंचाने पर बाकायदा काम किया जा रहा है। इसके लिए रूस में खास लैब बनाई गई है। इस लैब में इंसानी अंग विकसित किए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की कीमत भी हैरान करने वाली है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 2.48 करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है। इसे क्रेमलिन इसमें पूरी तरह से मदद कर रहा है। फिलहाल पुतिन की उम्र 73 साल है। क्या है यह प्रोजेक्टपुतिन की उम्र घटाने के इस प्रोजेक्ट को नाम दिया गया है, ‘न्यू हेल्थ प्रिवेंशन टेक्नोलॉजीज’। इसके तहत जीन थेरेपी,ऑरगन प्रिंटिंग, मिनी-पिग ऑर्गन को तैयार किया जाना आदि कोशिशें शामिल हैं। यहां तक बेहद ठंडे तापमान में, क्रायोथेरेपी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इन सारी हिकमतों से रूसी राष्ट्रपति की बढ़ती ...