कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप, 65 लोगों की मौत; सैकड़ों संक्रमित
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश Republic of the Congo में इबोला वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक कम से कम 65 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग संक्रमण की चपेट में बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 100 से अधिक संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इबोला संक्रमण के 246 मामले सामने आए हैं। जांच किए गए नमूनों में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले वर्ष 2018 से 2020 के बीच भी कांगो में इबोला महामारी ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
विशेषज्ञों के अनुसार इबोला दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में गिना जाता है। संक्रमित व्यक्ति में तेज बुखार, अत्यधिक थकान, सिरदर्द, दस्त, उल्टी और शरीर से रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। गंभीर मामलों में समय पर इलाज नहीं मिलने ...









