ग्वालियर में रेत डंपिंग विवाद में रिटायर्ड बीएसएफ जवान ने ससुर-दामाद को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पटरी रोड इलाके में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सरकारी जमीन पर रेत डंप करने को लेकर चल रहे विवाद में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान विष्णु दुबे और उसके साथियों ने ससुर-दामाद पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना में दामाद महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि ससुर सत्यभान गुर्जर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। भोला गुर्जर अपने ससुर सत्यभान गुर्जर के साथ पटरी रोड से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, आरोपियों ने कट्टों और पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 15 से 20 ...









