दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। आईपीएल 2026 में रविवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 194 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें बनी हुई हैं, जबकि राजस्थान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी तेज गति से रन जुटाए, लेकिन अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।
राजस्थान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 26 गेंदों पर 51 रन बनाकर तेज अर्धशतक जमाया। युवा बल्लेबाज वैभव ...









