Friday, May 29खबर जो असर करे |
Shadow

Day: May 29, 2026

‘भारत भाग्य विधाता’ के मोशन पोस्टर में दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज

‘भारत भाग्य विधाता’ के मोशन पोस्टर में दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक नई और प्रभावशाली कहानी लेकर आने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता- द अनसीन हीरोज' का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। पोस्टर में सुनाई देने वाला संवाद, कुछ खास करके, आम ही कहलाते... वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते... दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है। फिल्म 'द अनसीन हीरोज' की थीम पर आधारित है, जिसमें समाज के उन अनदेखे नायकों की कहानी दिखाई जाएगी, जिनका योगदान अक्सर लोगों की नजरों से ओझल रह जाता है। कंगना रनौत इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में फिल्म का गंभीर और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख का ...
सलमान खान ने ईद पर रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का रोमांटिक गाना

सलमान खान ने ईद पर रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का रोमांटिक गाना

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि का नया गाना 'मैं हूं…' रिलीज किया है। सलमान ने इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गाने में उनका दमदार और भावुक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने में सलमान खान अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में चित्रांगदा अपने पति को याद करती दिखाई देती हैं, जो देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात है। इस भावुक गीत को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है, जिसने गाने को और भी खास बना दिया है। सलमान खान की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी। राखी सावंत और कुनिका सदानंद सहित कई कलाकारों ने उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर की भूमि...
गरज चमक के साथ रूक-रूक कर हुई 21 मिमी वर्षा

गरज चमक के साथ रूक-रूक कर हुई 21 मिमी वर्षा

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
मुरैना। बीती शाम से आसमान पर छाये घने बादलों के बीच देर रात तक बिजली कडक़ती रही। रात से शुक्रवार सुबह तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। ठण्डी हवाओं के कारण आज सुबह का तापमान 7 डिग्री गिरकर 24 डिग्री पर पहुंच गया। इससे आमजन को भीषण गर्मी से भारी राहत मिली है। यह वर्षा जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हुई है।राष्ट्रीय मौसम विभाग द्वारा मौसम में परिवर्तन की संभावना व्यक्त की थी। नोतपा के आरंभ होते ही सूर्यदेव के तेवर तेज हो गये। दिन में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया वहीं सुबह व शाम का तापमान 30 डिग्री तक तीन दिन तक स्थिर बना रहा। इससे आमजन को 24 घंटे के दौरान भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, हालाकि नोतपा के चौथे दिवस सुबह का तापमान एक डिग्री बढक़र 31 डिग्री पर पहुंच जाने से घर से बाहर निकलना मुस्किल हो गया था। दोपहर होते-होते उच्चतम तापमान 43 डिग्री पर आ गया।राष्ट्रीय मौसम विभाग द्वारा मुरैना जिले में त...
    

    

मध्य प्रदेश
आंधी-पानी से हुए नुकसान का जायजा लेने मैदान में उतरे ऊर्जा मंत्री तोमर भोपाल ! गुरुवार रात आई आंधी और बारिश से उप नगर ग्वालियर में कई क्षेत्रों में वृक्ष गिरने से विद्युत लाइनों तथा खंभों के क्षतिग्रस्त होने से बिजली संबंधी गंभीर समस्या उत्पन्न हुई।सूचना प्राप्त होते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने तत्काल ग्राउंड पर पहुँचकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा राहत एवं मरम्मत संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने देर रात 1 बजे 4 फीडरों पर विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री श्री तोमर ने माँ वैष्णोंपुरम, चंदनपुरा, श्याम बाबा का मंदिर, राठौर चौक, गदाईपुरा पहुंचकर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंधी-पानी के कारण जिन इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति बहाल करें। प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से संवा...
मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
  भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन में अपने सभी लक्ष्य हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। प्रदेश में किसानों से अब तक रिकॉर्ड 1.4 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। राज्य सरकार ने गेहूं उत्पादक किसानों को 2585 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य और प्रति क्विंटल 40 रुपए बोनस का लाभ दिया है। किसानों को 2625 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का भुगतान किया। अब तक किसानों को गेहूं उपार्जन की 24 हजार करोड़ राशि दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आज वीडियो संदेश के माध्यम से ये जानकारी दी। किसानों की संख्या के मामले में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूं खरीदने के लिए किसानों की संख्या के मामले में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। प्रदेश में इस वर्ष गेहूं की पैदावार ...
भीषण गर्मी के बीच झमाझम बारिश से दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना… आज इन राज्यों में अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच झमाझम बारिश से दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना… आज इन राज्यों में अलर्ट

राज्य, राष्ट्रीय
दिल्ली। भीषण गर्मी (Extreme Heat) झेल रहे उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों को शुक्रवार से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में अगले तीन दिन आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बृहस्पतिवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रवाती संचरण और प्री-मानसून गतिविधियों के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बीते 24 घंटे में पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भीषण लू चली। राजस्थान का श्रीगंगानगर 47.1 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। आगे बढ़ा मानसून...मानसून दक्षिण-पश्चिम औ...
PM मोदी के निमंत्रण पर 4 दिन के दौरे पर भारत आ रहे म्यांमार के राष्ट्रपति…. कल पहुंचेंगे दिल्ली

PM मोदी के निमंत्रण पर 4 दिन के दौरे पर भारत आ रहे म्यांमार के राष्ट्रपति…. कल पहुंचेंगे दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। म्यांमार (Myanmar) के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग (President Min Aung Hlaing) 30 मई से 3 जून तक भारत (India Visit) की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे और एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को बताया कि म्यांमार के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 3 जून 2026 तक भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा राष्ट्रपति मिन की मौजूदा पद पर भारत की पहली यात्रा होगी। उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी नेताओं का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। आईबीसीए सम्मेलन टलने के बावजूद कर रहे भारत यात्राराष्ट्रपति मिन पहले 1 जून को होने वाले इंटरनेशनल...
LPG उपभोक्ता को फिर लगता है झटका…. जून में भी बढ़ सकते हैं सिलेंडर के दाम

LPG उपभोक्ता को फिर लगता है झटका…. जून में भी बढ़ सकते हैं सिलेंडर के दाम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं (Commercial LPG Cylinder Consumers) को करीब 1000 रुपये के झटके लगे थे। उससे पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को 60 रुपये महंगाई का झटका लगा था। दाम बढ़ने से दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर एक झटके में ही ₹3,071.50 और 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये पर पहुंच गया। अब एक और झटका लग सकता है। कंसल्टेंसी फर्म EY ने एक रिपोर्ट के जरिए आगाह किया है कि अगर वैश्विक संकट लंबे समय तक जारी रहता है तो पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और खाद की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। LPG सिलेंडर के दिल्ली में आज के रेट- 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर – ₹913- 5 किलो घरेलू LPG सिलेंडर – ₹339- 10 किलो Xtralite LPG सिलेंडर – ₹652.50- 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर – ₹3,071.50- 19 किलो In...
MP: रतलाम में बकरीद पर गाय का कटा सिर मिलने के बाद तनाव… हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम

MP: रतलाम में बकरीद पर गाय का कटा सिर मिलने के बाद तनाव… हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रतलाम। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम शहर (Ratlam city) में गुरुवार को गौ-अवशेष मिलने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण (Tense Atmosphere) हो गया। राजीव गांधी सिविक सेंटर क्षेत्र में गाय का कटा सिर और अन्य अवशेष मिले। इसकी सूचना पर हिंदू संगठन (Hindu organization) से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे गए।, घटना को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर करीब पांच घंटे तक चक्काजाम (Traffic jam.) किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। गाय के अवशेष रखकर किया चक्काजामप्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गौ-अवशेष रखकर विरोध जताया। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है, जब तक जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्ट कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलेगा और मामले के दोषियों पर सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग...
दिल्ली में AC ब्लास्ट से फिर लगी घर में भीषण आग….. पूर्व IAS की मौत

दिल्ली में AC ब्लास्ट से फिर लगी घर में भीषण आग….. पूर्व IAS की मौत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर से AC ब्लास्ट (Blast) की वजह से एक घर में आ गई. इस घटना में देश के पूर्व CCI चेयरमैन और वरिष्ठ IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार (Dhanendra Kumar) की जान चल गई. यह हादसा 27 मई की आधी रात को हुआ है. इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में AC की वजह से भीषण आग में 9 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली के हौज खास थाने में रात करीब 11 बजकर 18 मिनट पर पीसीआर पर कॉल आई, जिसमें बताया गया है कि एक घर में आग लग गई है. इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फिर दो फायर टेंडर्स ने आग पर काबू पाया। घर में आग लगने के समय कुल पांच लोग मौजूद थे,जिसमें घर में काम करने वाले नौकर भी शामिल थे. सभी को अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक 80 साल के पूर्व IAS धनेंद्र कुमार भी मौजूद थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया है कि...