Friday, May 29खबर जो असर करे |
Shadow

गरज चमक के साथ रूक-रूक कर हुई 21 मिमी वर्षा


मुरैना। बीती शाम से आसमान पर छाये घने बादलों के बीच देर रात तक बिजली कडक़ती रही। रात से शुक्रवार सुबह तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। ठण्डी हवाओं के कारण आज सुबह का तापमान 7 डिग्री गिरकर 24 डिग्री पर पहुंच गया। इससे आमजन को भीषण गर्मी से भारी राहत मिली है। यह वर्षा जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हुई है।
राष्ट्रीय मौसम विभाग द्वारा मौसम में परिवर्तन की संभावना व्यक्त की थी। नोतपा के आरंभ होते ही सूर्यदेव के तेवर तेज हो गये। दिन में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया वहीं सुबह व शाम का तापमान 30 डिग्री तक तीन दिन तक स्थिर बना रहा। इससे आमजन को 24 घंटे के दौरान भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, हालाकि नोतपा के चौथे दिवस सुबह का तापमान एक डिग्री बढक़र 31 डिग्री पर पहुंच जाने से घर से बाहर निकलना मुस्किल हो गया था। दोपहर होते-होते उच्चतम तापमान 43 डिग्री पर आ गया।
राष्ट्रीय मौसम विभाग द्वारा मुरैना जिले में तेज हवाओं के साथ आसमान में गडग़ड़ाहट का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। इसी के तहत शाम होते ही तेज ठण्डी हवायें आरंभ हो गई। रातभर हवाओं के साथ रूक-रूककर बारिश होती रही। यह दौर सुबह 9 बजे तक निरंतर जारी रहा। इस दौरान लगभग 21 मिमी वर्षा राजमाता विजयाराजे सिंधिया आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र मुरैना के मौसम शाखा में दर्ज की गई इस वर्षा के कारण आमजन को काफी राहत मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *