Thursday, May 28खबर जो असर करे |
Shadow

Day: May 28, 2026

“बच्चों को सिर्फ पढ़ाइए मत… उन्हें समझिए और समझाएं भी”

“बच्चों को सिर्फ पढ़ाइए मत… उन्हें समझिए और समझाएं भी”

लेख
-डॉ. निवेदिता शर्मा भोपाल की 17 वर्षीय ओजस्वी ने जब ये शब्द “सॉरी मम्मी-पापा… मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी…” लिखे होंगे, तब शायद उसकी आंखों में आंसू रहे होंगे, मन में डर रहा होगा और दिल में एक ऐसा भाव, जिसे वह किसी से कह नहीं पाई! सोचिए… एक बच्ची, जो अपने माता-पिता की दुनिया थी, जिसने बचपन से उनके स्नेह में पलकर सपने देखे, आखिर उसके मन में ऐसा कौन-सा तूफान उठा होगा कि उसे जीवन छोड़ देना आसान लगा? यह घटना सिर्फ भोपाल की नहीं है। यह हर उस घर की कहानी है जहां बच्चे मुस्कुराते तो हैं, किंतु भीतर से टूट रहे होते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि कई बच्चों की चुप्पी दिखाई नहीं देती। आज जरूरत इस बात की है कि हम उनसे यह पूछें- “तुम ठीक तो हो ना?” सच कहा जाए तो बच्चे कमजोर नहीं होते, बस अकेले पड़ जाते हैं, अक्सर हम बड़े लोग सोचते हैं कि बच्चों की जिंदगी में आखिर तनाव ही क्या है? ना कमाने की चिंता, ...
मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन, लंबे समय से डिमेंशिया से थे पीड़ित

मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन, लंबे समय से डिमेंशिया से थे पीड़ित

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
MADHYA PRADESH APPROVEDDescription भोपाल। मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भोपाल में निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर शायरडॉ. बशीर बद्र के प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।डॉ. बशीर बद्र लंबे समय से डिमेंशिया नामक बीमारी से ग्रसित थे। उनकी याददाश्त जा चुकी थी। वे लोगों को पहचान भी नहीं पा रहे थे। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। जिंदगी की आम बातों को सरल, सहज और सलीके से कहने का हुनर रखने वाले इस बुजुर्ग शायर के घर तभी से खामोशी पसरी थी। उन्हें आधुनिक गजल का उस्ताद माना जाता है। साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 15 फरवरी 1935 को जन्मे बशीर बद्र ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद...
आईपीएल 2026 : राजस्थान की दमदार जीत से हैदराबाद बाहर, सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने बदला मैच

आईपीएल 2026 : राजस्थान की दमदार जीत से हैदराबाद बाहर, सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने बदला मैच

खेल
न्यू चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इस जीत के साथ राजस्थान ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 29 मई को गुजरात टाइटंस से होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान की पारी की सबसे बड़ी आकर्षण युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने केवल 29 गेंदों पर विस्फोटक 97 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए तेज साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिल...
ट्विशा शर्मा मौत मामले में सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची सीबीआई, पूछताछ जारी

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची सीबीआई, पूछताछ जारी

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
- थ्री डी कैमरे से रिकॉर्ड किए जा रहे घर के विजुअल, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारभोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित एक्ट्रेट ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच में जुटी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम गुरुवार सुबह सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। अधिकारी उनसे पूछताछ में जुटे हैं। साथ ही गिरिबाला के घर में हाई इंटेंसिटी वाला थ्री डी कैमरा लगाया है। इसकी मदद से फर्स्ट फ्लोर पर दीवारों की हाइट नापने के साथ पूरे घर की 360 डिग्री एंगल पर रिकॉर्डिंग की जा रही है।सीबीआई की टीम ने गुरुवार सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की मौजूदगी में सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के भोपाल के कटारा हिल्स स्थित आवास में प्रवेश किया। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने यहां घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को खंगालते हुए पूरे घर के अंदर की बारीकी से मैपिंग की कार्रवाई की। इस कार्रवा...
फिल्म समीक्षा : इमोशनल ड्रामा और गर्ल पावर का शानदार मेल है ‘रजनी की बारात’

फिल्म समीक्षा : इमोशनल ड्रामा और गर्ल पावर का शानदार मेल है ‘रजनी की बारात’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
कलाकार: उल्का गुप्ता, अश्वथ भट्ट, सुनीता राजवार, जरीना वहाब, कनिष्क विजय निर्देशक: आदित्य अमन निर्माता: तनाया आडारकर, तेज एच आडारकर एसोसिएट प्रोड्यूसर: मोहसिन ख़ान रेटिंग: 1/2 छोटे शहरों की कहानियों में हमेशा एक अपनापन और भावनात्मक सच्चाई होती है, जो सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंचती है। 'रजनी की बारात' भी ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली फिल्म है, जो प्यार, परिवार, आत्मसम्मान और बदलती सामाजिक सोच को मनोरंजक अंदाज़ में पेश करती है। यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने प्यार और सम्मान के लिए समाज की पुरानी परंपराओं को चुनौती देने का साहस रखती है। कहानी फिल्म की शुरुआत बेहद भावनात्मक तरीके से होती है, जहां रजनी अपने दिवंगत पिता के पुराने स्कूटर से बातें करती नजर आती है। यह छोटा-सा दृश्य ही दर्शकों को कहानी से भावनात्मक रूप से जोड़ देता है। कहानी बि...
ट्रोलिंग के बीच अनन्या के सपोर्ट में आईं शोभा डे, ट्रोलिंग को अनुचित बताया

ट्रोलिंग के बीच अनन्या के सपोर्ट में आईं शोभा डे, ट्रोलिंग को अनुचित बताया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के गाने में अभिनेत्री अनन्या पांडे के भरतनाट्यम से प्रेरित डांस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई यूजर्स ने उनके डांस को ट्रोल करते हुए इसे ‘नेपो नट्यम’ तक कह दिया। अब मशहूर लेखिका शोभा डे अभिनेत्री के समर्थन में सामने आई हैं और उन्होंने ट्रोलिंग को अनुचित बताया है। शोभा डे का कहना है कि इस प्रस्तुति के लिए सिर्फ अनन्या को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी परफॉर्मेंस को आकार देने में निर्देशक और कोरियोग्राफर की भी अहम भूमिका होती है। शोभा ने यह भी स्पष्ट किया कि अनन्या कोई पेशेवर शास्त्रीय नृत्यांगना नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक चुनौतीपूर्ण प्रस्तुति देने की कोशिश की, जिसमें क्लासिकल और कंटेम्परेरी डांस का मिश्रण था। शोभा डे ने अनन्या की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, उन्होंने लिप-सिंक किया, डांस किया और शानदार एक्सप्र...
वीर सावरकर देशवासियों के लिए रहेंगे सदैव वंदनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीर सावरकर देशवासियों के लिए रहेंगे सदैव वंदनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि शहीद वीर सावरकर के नाम मात्र के स्मरण से ही रोम-रोम, राष्ट्रभक्ति-साहस और आत्म गौरव के भाव से पुलकित हो उठता है। वे असह्य यातनाओं को निर्भीकता और निडरता से सह गए, लेकिन स्वतंत्रता के दीप को जलाए रखा। मां भारती की सेवा में स्वयं का होम कर देने वाले स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर देशवासियों के लिए सदा वंदनीय रहेंगे।...
बांग्लादेश सरकार को खुद बचानी पड़ी ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक भैंसे की जान, ईद पर होने वाली थी कुर्बानी

बांग्लादेश सरकार को खुद बचानी पड़ी ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक भैंसे की जान, ईद पर होने वाली थी कुर्बानी

अंतरराष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha.) से ठीक पहले एक अनोखे भैंसे ने ऐसी सुर्खियां बटोरीं कि सरकार को खुद आगे आकर उसकी जान बचानी पड़ी। ‘डोनाल्ड ट्रंप’ ('Donald Trump') नाम से मशहूर यह दुर्लभ एल्बिनो भैंसा (Rare Albino Buffalo) अब कुर्बान नहीं होगा, बल्कि उसे राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखा जाएगा। दरअसल, सफेद रंग और सिर पर सुनहरे बालों जैसी लहराती लटों की वजह से लोग इस भैंसे की तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के हेयरस्टाइल से कर रहे थे। इस भैंसे के मालिक ने खुद इसका नाम 'डोनाल्ड ट्रंप' रख दिया। देखते ही देखते इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। 700 किलो का दुर्लभ एल्बिनो भैंसाकरीब 700 किलोग्राम वजन वाले इस भैंसे को ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए तैयार किया गया था। लेकिन इंटरनेट पर लोकप्रियता मिलने के बाद बांग्लाद...
लश्कर के आतंकी की मुस्लिम देशों को धमकी… बोला- इजरायल को मान्यता देने वाले हो जाएंगे तबाह

लश्कर के आतंकी की मुस्लिम देशों को धमकी… बोला- इजरायल को मान्यता देने वाले हो जाएंगे तबाह

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन (Banned Terrorist Organisation) लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba- LeT) के डिप्टी चीफ और अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी (Saifullah Kasuri) ने एक भड़काऊ भाषण जारी किया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कसूरी ने इजरायल को मान्यता देने वाले किसी भी मुस्लिम देश या शासक को बर्बाद और तबाह होने की धमकी दी है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के शीर्ष सूत्रों के अनुसार कसूरी का यह बयान पाकिस्तान सरकार द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के अब्राहम अकॉर्ड्स (Abraham Accords) में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकराने के तुरंत बाद आया है। विशेषज्ञ इसे पाकिस्तान की आधिकारिक विदेश नीति और चरमपंथियों के आपस में मेल खाने के एक खतरनाक संकेत के रूप में देख रहे हैं...
फिर सुर्खियों में बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स …. ₹1,353 करोड़ का GST नोटिस मिलने के बाद गिरे शेयर

फिर सुर्खियों में बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स …. ₹1,353 करोड़ का GST नोटिस मिलने के बाद गिरे शेयर

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) से जुड़ी कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह कंपनी को मिला ₹1,353 करोड़ का भारी-भरकम GST डिमांड नोटिस (GST demand notice) है। चेन्नई के टैक्स विभाग की ओर से भेजे गए इस नोटिस ने निवेशकों और बाजार दोनों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। खबर सामने आते ही कंपनी के शेयरों में भी दबाव देखने को मिला और पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) का स्टॉक करीब 2.5% गिरकर ₹454 पर बंद हुआ। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को यह नोटिस वित्त वर्ष 2022-23 (FY23) के दौरान कथित टर्नओवर मिसमैच और TDS कटौती में अंतर को लेकर मिला है। टैक्स विभाग का आरोप है कि कंपनी द्वारा घोषित बिक्री आंकड़ों और टैक्स रिकॉर्ड में अंतर पाया गया है। इस नोटिस में ₹676.46 करोड़ CGST और ₹676.46 करोड़ SGST क...