एस्टन विला 30 साल बाद बना यूरोपा लीग चैंपियन, फ्रीबर्ग को 3-0 से हराकर जीता खिताब
नई दिल्ली।यूरोपियन फुटबॉल में एस्टन विला ने 30 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए 2025-26 यूरोपा लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। बुधवार रात खेले गए फाइनल मुकाबले में एस्टन विला ने जर्मनी के फ्रीबर्ग को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराया।
तुर्की के तुप्रास स्टेडियम में खेले गए फाइनल में एस्टन विला ने शुरुआत से ही मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। टीम ने लगातार गेंद पर कब्जा रखते हुए फ्रीबर्ग की मजबूत डिफेंस पर दबाव बनाया। पहले हाफ में काफी देर तक गोल नहीं हुआ, लेकिन 41वें मिनट में टीम को सफलता मिल गई।
शॉर्ट कॉर्नर पर शानदार मूव के बाद मॉर्गन रोजर्स ने बॉक्स में क्रॉस दिया, जिस पर यूरी टिलेमंस ने बेहतरीन वॉली लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया और एस्टन विला को 1-0 की बढ़त दिलाई।
पहले हाफ के इंजरी टाइम में एमिलियानो बुएंदिया ने शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद एस्टन विल...









