नेपाल में एक ही दिन में 247 पर्वतारोहियों का माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड
काठमांडू, 21 मई (हि.स.)। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (सागरमाथा) पर आज 274 पर्वतारोहियों ने दक्षिणी मार्ग से सफल चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह एक ही दिन में नेपाली मार्ग से एवरेस्ट फतह करने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
दक्षिणी फेस से एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई का पिछला रिकॉर्ड 22 मई 2019 को बना था, जब 223 पर्वतारोही शिखर तक पहुंचे थे। हालांकि, उस दिन कुल वैश्विक संख्या अधिक थी क्योंकि तिब्बत की ओर से भी पर्वतारोही चढ़े थे लेकिन इस वर्ष चीन द्वारा कोई पर्वतारोहण अनुमति जारी न करने के कारण उत्तरी मार्ग पूरी तरह बंद रहा।
इस माह की शुरुआत में लंबे समय तक मार्ग बंद रहने से अत्यधिक भीड़ की स्थिति पैदा हुई। “आइसफॉल डॉक्टर” कहलाने वाले उच्च हिमालयी श्रमिकों ने मार्ग में बाधा बने विशाल हिमखंड (सेराक) को हटाने में कई सप्ताह लगाए। यह रास्ता 13 मई तक नहीं खुल सका, जिसके कारण ...









